क्राइम

शराब सेवन से हुए 02 युवको की मौत के गुत्थी सुलझाने में सायबर टीम को मिली बड़ी सफलता

जांजगीर-

म्पाबिर्रा थानान्तर्गत ग्राम करही में शराब सेवन से हुए 2 युवको के मौत के मामले को 24 घंटे के भीतर साइबर टीम ने सुलझा लिया है। अवैध शराब बिक्री करने वाले एक व्यक्ति ने उनसे होने वाले वाद विवाद से परेशान होकर शराब में जहर मिला कर पिलाया था। मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को ग्राम करही निवासी मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप एक साथ शराब लेने के लिए गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन के पास प्रातः करीबन 07.00 बजे जाकर शराब व चखना खरीदकर वही बैठकर सेवन किए, शराब सेवन करने के तुरंत बाद दोनो का तबियत अचानक खराब होने से उनहे तत्काल इलाज हेतु राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ लेकर गए, जहां दोनो की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से थाना सारंगढ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस सक्रिय होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा असल मर्ग कायम किया गया। शराब सेवन से दोनो युवको के मृत्यु होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मर्ग जांच दौरान घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक के परिजनों व गवाहों का बारिकी से कथन तथा पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पायें

जाने से थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 117/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दोनो युवको के हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन त्वरित जांच, प्रकरण निकाल एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गठित टीमो ने प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं एवं साक्ष्य के आधार पर प्राप्त सुचना पर संदेही आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन निवासी ग्राम करही को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करने से इंकार करने पर सभी तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुरज यादव एवं मनोज कश्यप आयें दिन मेरे दुकान घर में आकर शराब पीकर वाद विवाद  करते तथा पुलिस से पकडवा देगें कहकर धमकी देता था,

दोनो मृतको से रोज रोज  शराब पीकर वाद विवाद करने से काफी परेशान होकर मैने अपने चचेरा भाई अनिल टंडन को पुरा बात बताया और हम दोनो मिलकर दोनो युवकों को जान से मारने की योजना बनायें, कि दोनो युवकों को अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर देगे जिससे दोनो मर जाएंगे और किसी को पता भी नही चलेगा फिर मैने अपने चचेरे भाई अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का व्यवस्था करने बोला तब 14 सितंबर को शाम करीबन 06.00 बजे के आस-पास अनिल टंडन के द्वारा आरोपी भोला टंडन को एक अंगेजी जिप्सी शराब का पाउवा एवं सुहागा दिया जिस पर आरोपी भोला राम टंडन द्वारा उक्त शराब में सुहागा को रात्रि में मिलाकर रख लिया था 15 सितंबर को प्रातः जब मृतक मनोज कश्यप एवं सुरज यादव इसके पास शराब लेने आयें तो तब आरोपी भोला टंडन के द्वारा मुताबिक योजना के उक्त सुहागा मिले शराब को उनके हत्या करने की नियत से उनहे दिया था जिसे पिने से दोनो युवको की तत्काल तबियत खराब हो गया जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Leave Your Comment

Click to reload image