क्राइम

नौकरी लगाने के नाम से 70 हजार रूपए लेकर हो गया था फरार, 10 साल बाद पुलिस ने पकड़ा

जांजगीर-चांपा

आरोपी दीपक ताण्डी, भनिश डेनियल दोनों मिलकर पीड़िता कांति विश्वास निवासी भाठापारा जांजगीर से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 70 हजार रूपये नगद राशि से लिए में किन्तु नौकरी नहीं लगाया धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी धनिश डेनियल घटना दिनांक से फरार था जिसका लगातार पना तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखविर सूचना मिलने पर सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक राजू लाठेवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image