क्राइम

​​​​​​​रायगढ़ में युवक ने मोबाइल टावर पर लगाई फांसी:

​​​​​​​रायगढ़ 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने मोबाइल टावर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरलिया गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (24 वर्षीय) मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब 8 बजे प्रदीप ने गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर फांसी लगाई। उसी समय गांव में झूला मेला चल रहा था, और आसपास के लोग यहां पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों की नजर टावर पर लटकते शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। युवक के आत्महत्या मामले में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image