क्राइम

सरगुजा में नाबालिग छात्रा से रेप

अंबिकापुर/

अंबिकापुर के गांधीनगर में नाबालिग छात्रा को दो युवक भगाकर ले गए। एक युवक ने छात्रा के साथ रेप भी किया। छात्रा को युवक दूसरी जगह ले जाने वाले थे। इसकी भनक लगने पर छात्रा उनके चंगुल से भागकर वापस घर पहुंच गई। अब पुलिस ने मामले में अपहरण और रेप का केस दर्ज किया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा (15) के पिता ने 17 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसकी बेटी 15 अप्रैल की रात घर से गायब थी। घर में रखा 50 हजार रुपए कैश भी गायब है। छात्रा की आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। 16 अप्रैल को छात्रा घर लौट आई।

छात्रा ने परिजनों को बताया कि, 15 अप्रैल की रात 2 से 2.30 बजे के बीच डिगमा निवासी अनुजशील अपने दोस्त अमित मंडल के साथ घर के पास आया था। उसे भगाकर ले गया था। आरोपियों के कहने पर छात्रा ने घर में रखे 50 हजार निकालकर अनुज शील को दे दिया था। दोनों युवक छात्रा को कहीं बाहर ले जाने की फिराक में थे। इसकी भनक लगने पर छात्रा भागकर वापस घर पहुंच गई।

पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि, अनुज शील ने उसे पसंद करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। अनुज शील अपने दोस्त अमित मंडल के साथ उसे बाइक से भगाकर ले जा रहे थे। छात्रा को उसके साथ गलत होने की आशंका हुई तो वह भागकर घर आ गई।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी है। आरोपी अनुज शील उर्फ़ अनुज सेन (19) और अमित मंडल (21) दोनों निवासी डिगमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गांधीनगर गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image