क्राइम

रायपुर के हाईटेक-सोसाइटी को महाराष्ट्र के चोरों ने बनाया निशाना:

रायपुर

रायपुर के हाईटेक सोसाइटी में दिनदहाड़े महाराष्ट्र के 2 चोरों ने चोरी की है। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब आधे दर्जन फ्लैट के ताले तोड़े, फिर अलमारी और लॉकर में रखे लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। रायपुर से चोर बनारस भाग रहे थे, लेकिन कबीर नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया।

SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि, राजेंद्र नगर, कबीर नगर और टाटीबंध इलाके के हाईटेक सोसाइटी के करीब आधे दर्जन फ्लैट में चोरी की वारदात हुई। चोरी के तरीके देखने से साफ था कि, इसमें बाहरी गैंग का हाथ है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू की। जिसमें चोरों की पहचान हुईं।

पगाटिका कलवा वेकेंटश्वरलु ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि, वह स्टर्लिंग होम सरोवर पोर्टिको के पास रहता है। 3 अगस्त को पगाटिका अपनी बेटी के नीट पेपर दिलवाने के लिए भिलाई गया था।

रात 8 बजे वापस घर आकर देखा तो घर के दरवाजा का ताला कुन्डी सहित टूटा था। अन्दर रूम का समान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर गायब थे।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पता चला दो आरोपी रायपुर के ही एक होटल पर रुके हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर को भी ट्रैक किया। जिसके बाद आरोपियों को अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। ये आरोपी बनारस उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे।

पूछताछ में आरोपियों ने नाम विनोद सन्नी गौर और रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख निवासी महाराष्ट्र का निवासी बताया। इसमें विनोद पुणे का रहने वाला है वही रियान मुंबई में रहता है। आरोपियों ने बताया कि वे बड़े शहरों को टारगेट कर रहे थे। रायपुर के होटल में रुककर उन्होंने वारदात की। इसके बाद उनका अगला निशाना बनारस शहर था।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 36 ग्राम, चांदी के जेवरात 843 ग्राम, 09 नग हाथ घड़ी, 01 नग आईफोन और घटना में इस्तेमाल 3 फोन समेत करीब 6 लाख का माल मिला है।

Leave Your Comment

Click to reload image