रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा
जांजगीर चांपा
,मामले में आरोपियों के पास से गांजा पीने का चिलम, गांजा का पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना अकलतरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं एवं आने जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं, जिसको मना करने पर गाली गलौच करते है की सूचना पर निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें मौके पर 6 लोगों को गांजा पीते हुए सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा जाकर विधिवत NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम- 01. किशन पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी फिरंगीपारा वार्ड न 05 करगीरोड बिलासपुर। 02. निखिल गरुड उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम अकलतरा। 03. रूपेश चौहान उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड न.14 अकलतरा। 04. धर्मेन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष वार्ड न 14 अकलतरा। 05. सुनील सारथी उम्र 22 वर्ष वार्ड न. 04 अकलतरा। 06. टीकाराम टण्डन उम्र 70 वर्ष सा. वार्ड न. 13 अकलतरा।