बटनदार चाकू की नोक से मारने के लिए डराने, धमकाने वाला आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा।
चांपा पुलिस ने बटनदार चाकू की नोक से मारने के लिए डराने, धमकाने वाले आरोपी को चंदे घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 चरण नगर को पकड़ा है। जिसमे आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 03 अगस्त की रात्रि करीबन 11.00 बजे के आसपास प्रार्थी विनोद कुमार निवासी चरण नगर चांपा अपने घर के पास बाहर में था, तभी आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश गाली गलौच को लेकर रात में चाकू लेकर प्रार्थी को मारने के लिए डराने धमकाने हुए दौड़ाया तो डर कर घर के अंदर चला गया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से चाकू बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरी. उमेंद्र मिश्रा, आर सुमंत कंवर, शंकर सिंह राजपूत, प्रहलाद दिनकर, आकाश कलोशिया का सराहनीय योगदान रहा।