चार माह से फरार चल रहे 04 आरोपियों को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता
जांजगीर-चांपा,पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
जांजगीर-चांपा
,मामले में आरोपियों द्वारा एक राय होकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गया था। आहत सेम भारती निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा। गिरफ्तार आरोपी –01. प्रेम चंद्रमा ओग्रे उम्र 22 वर्ष निवासी बम्हनीन 2. शिवा ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी बम्हनीन 3. करण ओग्रे उम्र 25 वर्ष निवासी बम्हनीन 4. व्यंकटेश उम्र 25 वर्ष निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा
मामले में दिनांक 14.03.2025 को करीबन दोपहर 01.30 बजे मंदिर चौक बम्हनीन में गांव के लोग डीजे बाजा बजाकर नाच रहे थे जहां पर आरोपियों द्वारा कपड़ा फाड़ देने की मामूली बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाया, प्रार्थी सेम भारती निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा की सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 88/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी। विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों को मुखबिर सूचना के आधार से पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।