क्राइम

मां-बेटी मर्डर केस...युवती से पड़ोसी का था अफेयर:बॉयफ्रेंड से बार-बार मांग रही थी पैसे, परेशान होकर रायगढ़ में घर में घुसकर मार डाला

रायगढ़/

रायगढ़ जिले के पुसौर में मंगलवार को डबल मर्डर की वारदात हुई। मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (50 साल) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 साल) के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि, आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि, पड़ोस में रहने वाले शुभम का पूर्णिमा से प्रेम प्रसंग था।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों पहले दोनों अलग हो गए थे। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

शुभम ने पहले पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात छत के रास्ते से वह घर में घुसा। लकड़ी से पहले युवती के सिर पर मारा, लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला जाग गई तो शुभम ने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में बैट से भी उनके सिर पर कई वार किए।

सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों की लाश को निर्माणाधीन मकान में छिपाकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि, आरोपी ट्रेन से रायपुर भाग गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image