क्राइम

दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, दूसरे पक्ष के 5 आरोपी की भी हो चुकी है गिरफ्तारी, एक की गिरफ्तारी अभी बाकी..

जांजगीर-चाम्पा,

पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था. मामले में पामगढ़ पुलिस ने 1 आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तलवार को जब्त किया है. मामले में अन्य 2 जरोधी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. इस पर, दूसरे पक्ष के अधी की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है. एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है.

पुलिस के मुताबिक, धाराशिव गांव में 21 जून को पुरानी रंजिश के बलते 2 पक्षों ने एक-दूसरे पर लालवार सहित अन्य चीजों से हमला कर दिया था. घटना में दोनों पक्षों को चीट भी आई थी. उस घटना के बाद दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफतार किया था, लेकिन अब भी कई आरोपी फरार हैं, जिनमें से 1 आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष का 1 आरोपी अब भी फरार है

Leave Your Comment

Click to reload image