राजपुर गेउर नदी में मिला एक व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
राजपुर -
बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर नदी के बीच में झाड़ियों में फंसा एक व्यक्ति का शव मिला घटना की सुचना पर राजपुर पुलिस स्वास्थ्य विभाग, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची,थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि शव गेउर नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ था, जिसे जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने देखा और तत्काल पुलिस को सुचना दिया, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर मर्चुरी में रखवाया प्रारम्भिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही थी,
लेकिन बाद में मृतक की पहचान ग्राम पंचायत लडुआ निवासी अघना गोंड उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई, परिजनों के अनुसार वह रविवार से लापता था, और अक्सर शराब के नशे में धुत्त रहता था, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच के बाद किसी प्रकार कि बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया समान्य मृत्यु की अशंका जताई गई है, पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, पुलिस मामले की सारे पहलुओं से जांच कर रही है।