क्राइम

लाखों रुपये का अवैध गांजा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा

, जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में आरक्षी केन्द्र शिवरीनारायण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.335 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ शनि साहू के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के चकरभांठा का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप और SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में एक टीम ने रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 278/2025 धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image