क्राइम
रायपुर में युवक के पेट में 9 बार चाकू घुसाया
रायपुर में युवक के पेट में 9 बार चाकू घुसाया ,चंगोराभाठा में गर्दन-पेट-पैरों में आई चोंटे, मंदिर-हसौद में भी रेस्टोरेंट में एक युवक की
पिटाई
रायपुर के चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने एक युवक चाकू से 9 बार हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। एम्स में इलाज चल रहा है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
महाराष्ट्र का 22 साल का युवक कोकीन लेकर पहुंचा रायपुर
महाराष्ट्र का 22 साल का युवक कोकीन लेकर पहुंचा रायपुर ,शराब दुकान के पास कर रहा था
ग्राहक की तलाश, नए साल में थी खपाने की तैयारी
रायपुर में महाराष्ट्र का एक 22 साल का युवक कोकीन लेकर पहुंचा था। युवक नए साल में नशे के सामान को शहर में खपाने की तैयारी में था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। युवक जब ग्राहक की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, घटना एक्सप्रेस वे रोड, चूनाभट्टी स्थित पुराने शराब दुकान के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक वहां कोकिन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ACCU और गंज थाना की टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय (22), निवासी सिविल लाइन, गोंदिया, महाराष्ट्र बताया।
नौकरी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप
नौकरी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप(सक्ती)
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 युवकों ने युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने अपराध को अंजाम देने में सहयोग किया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप के 2 आरोपियों और अपराध में मदद करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी
भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी
एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी बाइक चोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक साल में 31 बाइक चोरी हो गईं। इनमें से 23 BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुईं। हर महीने 3-4 बाइक चोरी हो रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ FIR दर्ज तक ही सीमित है।
7 नवंबर को BSP के RTS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर विपिन साहू की बाइक मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न तो बाइक मिली है और न ही आरोपी। पुलिस को चोरी का CCTV फुटेज भी दिया, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई।
भट्टी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने BSP प्रबंधन को पत्र लिखा है। वहीं BSP प्रबंधन का कहना है कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी की वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।
रायपुर में भाई का बदला लेने चाकू लहराता बदमाश
रायपुर में भाई का बदला लेने चाकू लहराता बदमाश दो गुटों में विवाद के बाद जमकर
मारपीट
रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में रविवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया और पत्थरों, बेल्ट व डंडों से भी एक-दूसरे को पीटा। सभी युवक नशे की हालत में थे और मामूली विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया। वारदात के बाद एक बदमाश अपने भाई का बदला लेने के लिए करीब आधे घंटे तक चाकू लहराता रहा।
घटना रविवार रात करीब 8 बजे की पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब गार्डन की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के युवक करीब आधे घंटे तक चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाते रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है।
रायपुर में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार
:रायपुर में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार,जंगल के पास जमी थी महफिल:
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा में मुनिबाबा जंगल के पास जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से ताश की गड्डी और 45,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जुआ खेलने वालों के खिलाफ थाना आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जांजगीर-चाम्पा पुलिस फेसबुक वीडियो वायरल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा दिनांक 15.12.2025
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
* आरोपी द्वारा फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो मोबाईल से किया गया था प्रसारित
* आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 14 पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
* महिलाओं और बच्चे के खिलाफ अपराधो पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो
⏩ श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/ सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी संदीप सैनी पिता धरामपाल सैनी उम्र 30 निवासी थानाभवन वार्ड नंबर 07 पुलिस स्टेशन थानाभवन जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 14 पाक्सो एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जांजगीर पुलिस की अपील
*सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।
सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, प्र.आर. विवेक सिंह(सायबर सेल), आर. विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।
बलरामपुर में फूफा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसके फूफा ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने बाद में भी कई बार घर और अन्य जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था।
माता-पिता ने थाने में की शिकायत
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाई और पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
कवर्धा में सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश:
कबीरधाम
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली है। गुरुवार को तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता का नाम कामिनी निषाद है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से 6 महीने पहले लव मैरिज की थी।
शादी के 2 महीने बाद से ही वह लापता थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पंसद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की। जिसके बाद कामनी भोजराज के घर पर रहने लगी। लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे।
शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशते रहा। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई।
जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। शव की पहचान कामिनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है।
इस मामले में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग्स तस्करों पर एक्शन…DGP ने की ऑपरेशन निश्चय की समीक्षा:
रायपुर
छत्तीसगढ़ में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन निश्चय को और प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार दोपहर डीजीपी अरुणदेव गौतम ने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीजीपी ने जिले के आईजी, एसएसपी, एएसपी और सीएसपी को बैठक में बुलाया। उन्होंने ड्रग्स कार्रवाई पर डिटेल एनालिसिस करके तस्करों पर एक्शन लेने का निर्देश जारी किया है।
डीजीपी गौतम ने बैठक में ऑपरेशन निश्चय की मौजूदा स्थिति, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जानकारी दी कि पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते संचालित 10 मॉड्यूल पूरी तरह ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि दिल्ली और मुंबई से आने वाली सिंथेटिक ड्रग्स की बड़ी खेपों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब थानों से सीधे जुड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
आईजी मिश्रा ने बताया कि कोर्ट मॉनिटरिंग, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नशामुक्ति से जुड़े लक्ष्यों में पुलिस तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “2 से 3 लाख लोगों का रिहैब करना है, लेकिन मौजूदा क्षमता कम है।”
पहले चरण में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनके परिवार उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वायलेंट वही लोग हैं, और जब मोहल्ले का सबसे बड़ा बदमाश खुद नशा छोड़ने की बात करेगा, तब अभियान का असर ज्यादा दिखेगा।
ऑपरेशन निश्चय की रणनीति को मजबूत करने के लिए मॉड्यूल्स का फाइनेंशियल एनालिसिस, बैंकिंग ट्रेल और फोरेंसिक एनालिसिस किया जा रहा है, ताकि ड्रग मनी के पूरे प्रवाह को पकड़ा जा सके।
आईजी का कहना है कि पुलिस अब सिर्फ सप्लाई चेन ही नहीं, बल्कि नशे की आदत को खत्म करने और रिहैब सिस्टम को मजबूती देने पर भी फोकस करेगी, ताकि इस चक्र को जड़ से तोड़ा जा सके।
ऑपरेशन निश्चय को लेकर डीजीपी की बुलाई यह बैठक आने वाले दिनों में राज्य के ड्रग विरोधी अभियान में बड़े बदलाव का संकेत देती है।
देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये..
सक्ती
देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये है आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000 रू. जप्त हुए है,घटनास्थल से जुआड़ियान का 08 नग मोटरसायकल कीमती 04 लाख रूप्ये जप्त तथा मौके से फरार आरोपियों की पता तलाश उनके द्वारा जुआ फड़ पर छोड़े गये मोटर सायकल एवं पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण मे नाम जोड़ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा जुुआ/सट्टा एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदशन में* सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 10/12/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम देवरी के डैम के पास खुले स्थान पर कुछ जुआडियान तास के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है
कि सूचना पर रेड कर घेराबंदी कर कार्यवाही किया जो कुछ जुआडियान पुलिस को आते देखकर भाग गये, और 07 मौके पर पकडे गये जुआडियान आरोपी 01. इरशाद अहमद पिता अफताफ अहमद उम्र 42 वर्ष सा. मस्जिद मुहल्ला वार्ड क्र 06 चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 02. बसंत खुंटे पिता स्व गुहाराम खुंटे उम्र 45 वर्ष सा ग्राम देवरमाल थाना सक्ती जिला सक्ती, 03. रामगोपाल पटेल पिता स्व गनपत पटेल उम्र 55 वर्ष सा कुरदा थाना चांपा जिला जांजगीर, 04. चंद्रकात देवांगन पिता स्व बद्रीप्रसाद देवांगन उम्र 52 वर्ष सा वार्ड क्र 20 देवांगनपारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 05. अशोक पंडा पिता स्व लक्ष्मीधर पंडा उम्र 50 वर्ष सा लच्छनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा, 06. नितीन अग्रवाल पिता स्व मुन्ना लाल अग्रवाल उम्र 54 वर्ष सा पुराना कालेज रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 07. दीपक सिंह पिता स्व कैलाशपति उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड क्र 09 रानीसागरपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती का जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये
जिनके फड़ व पास से जुमला नगदी रकम 74120 रूपये, 07 नग मोबाईल कीमती 100000 रूपये व घटनास्थल से 08 नग मोटरसायकल 400000 रूपये कुल जुमला रूपये 524120 रूपये व 52 पत्ती तास की दो गड्डी, लाल काला रंग का दरी, तथा दो नग मोमबत्ती को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है तथा प्रकरण में मौके से फरार आरोपियों के संबंध में अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी अमित सिंग व टीम एवं थाना सक्ती से निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भुपेन्द्र चंद्रा, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. जीत जाटवर, आरक्षक महासिंह सिदार, नामदेव लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला जांजगीर चांपा शिवरीनारायण थाना ने किया जुवाडियो पर बड़ी कार्रवाई
* थाना शिवरीनारायण पुलिस की जूवारियों के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही जुआ खेल रहे 06 जूवारियों को पकड़ने में मिली सफलता
* जूवारियों से कब्जे से नगदी रकम 22100/- रूपये एंव 52 पत्ती तास बरामद
* जूवारियों विरूद्ध धारा 3 (2) जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने एवं खिलाने के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ग्राम पड़रिया खार में रेड कार्यवाही कर जुआरियो को पकड़ा जिसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत करवाई की गई
जुवारीयों का नाम
1:- वासुदेव साहू पिता रामजी साहू उम्र24 वर्ष निवासी कुमारी थानारी जिला बलौदाबाजार
2:- बहादुर प्रसाद कैवर्त पिता स्वर्गी रामचरण कैवर्त उम्र 58 वर्ष निवासी अमलीडीहा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ
3:- रवि सागर पिता प्रहलाद सागर उम्र 36 वर्ष निवासी कुमारी थानारी जिला बलौदाबाजार
4:- भुवन केवट पिता छोटू केवट उम्र 28 वर्ष निवासी देवरहा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगड बिलाईगढ़
5:- इतवारी केवट पिता फिरन केवट उम्र 24 वर्ष निवासी अमलडीहा थाना भीलाईगढ़
6 :- महेश कुमार साहू पिता पुनिराम साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना किधरौरी जिला बलौदाबाजार
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी , सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर. सुधीर साहू, आर. प्रवीण साहू. नितिन द्विवेदी, राजेश कश्यप, बेदराम पटेल, विवेक ठाकुर, दिनेश चौहान, शिव रायसागर का विशेष योगदान रहा है।
थाना शिवरीनारायण पुलिस की जूवारियों के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही, नदी किनारे जुआ खेल रहे 03 जूवारियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता
* जूवारियों से कब्जे से नगदी रकम 14900/ रूपये एंव 52 पत्ती तास बरामद
* जूवारियों विरूद्ध धारा 3 (2) जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने एवं खिलाने के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा श्री यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा शिवरीनारायण नदी किनारे में रेड कार्यवाही कार्यवाही कर जुआरियो को पकड़ा जिसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत करवाई की गई
जुवारीयों का नाम
01. प्यारेलाल कुंभकार पिता माखनलाल कुंभकार उम्र 42 वर्ष निवासी शिवरीनारायण भोगहापारा
02. मनोज केवट पिता बलदाऊ केवट उम्र 33 वर्ष निवासी शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण
03. राजेश्वर केवट पिता नारायण केवट उम्र साल निवासी शिवरीनारायण महंतपारा थाना शिवरीनारायण
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
शराब पिलाने की जिद की तो दोस्त ने मार-डाला
बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी। शराब पिलाने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मृतक युवक दोस्त को और शराब पिलाने कह रहा था। कमजोर आर्थिक हालत की वजह से दोस्त पहले से ही टेंशन में था। बार-बार शराब पिलाने की जिद से दोस्त भड़क गया।
गुस्से में आरोपी ने चमड़े के बेल्ट से युवक का गला दबा दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 30 नवंबर की रात 11 बजे दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू (27) का शव अर्जुन्दा स्थित दम बिरयानी सेंटर के फर्श पर मिला था।
दुर्गेश लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन का इकलौता बेटा था। दुर्गेश के दोस्त उसे अर्जुन्दा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसके बचपन के दोस्त पवन कुमार कंवर (27) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शाम 5 से 6 बजे के बीच दुर्गेश देवांगन अपने बचपन के दोस्त पवन कुमार कंवर से मिला। दोनों ने बातचीत की और फिर अन्य दोस्तों के साथ अर्जुन्दा स्थित बिरयानी सेंटर पहुंचे। जहां सभी ने साथ बैठकर शराब पी।
देर रात तक शराब पीने का सिलसिला चलता रहा। रात 10 बजे के बाद कुछ दोस्त शराब लेने बाहर चले गए। इसी दौरान दुर्गेश ने पवन से और शराब पिलाने की बात कही। पैसे नहीं होने की वजह से पवन ने शराब नहीं पिलाई। मामूली बहस बढ़कर विवाद में बदल गई। गुस्से में पवन ने अपने चमड़े का बेल्ट निकाला और दुर्गेश का गला दबा दिया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 8 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन सभी ने खुद को घटना जानकारी नहीं होना बताया। इसके बाद साइबर टीम ने बिरयानी सेंटर के सामने लगे CCTV फुटेज की जांच की। जिसमें पवन को दुर्गेश का गला घोंटते हुए देखा गया।
आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी पवन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिल्डर की फॉर्च्यूनर ने बच्चों को कुचला...चौथे दिन FIR
दुर्ग-भिलाई
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NK कंस्ट्रक्शन के मालिक बिल्डर नारायण अग्रवाल की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचला दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। अमलेश्वर पुलिस ने एक्सीडेंट के 4 दिन बाद FIR दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम टकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं टकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। मृत बच्चे के पिता ने कहा कि हम थाने गए थे, तो हमारी शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।
टाकेश्वर साहू के पिता रोहित साहू ने कहा कि पुलिस ने हमें थाने से लौटा दिया था, अब दूसरे की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मेरे बेटे की मौत हुई है। बेटा मेरा है, तो FIR करवाने वाला वह कौन होता है, न्याय मिलने तक मैं शांत नहीं बैठूंगा।
असल में, अमलेश्वर पुलिस ने एक चश्मदीद की शिकायत के आधार पर फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत करने वाले वैभव शास्त्री हैं, जो अमलेश्वर के हर्षित नियो सिटी में रहते हैं। वह एक फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर के तौर पर काम करते हैं।
शिकायत करने वाले वैभव शास्त्री ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह हर्षित नियो सिटी में अपने घर से निकले और सड़क पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अमलेश्वर की तरफ से टकेश्वर साहू और प्रहलाद यादव साइकिल पर आ रहे थे। टंकेश्वर साइकिल चला रहा था।
इसी समय मोतीपुर की तरफ से एक फॉर्च्यूनर (CG 08 AW 9300) तेज स्पीड में आ रही थी। फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बच्चे गिर गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रायपुर के वात्सल्य हॉस्पिटल और मेकारा ले जाया गया।
इलाज के दौरान टंकेश्वर की मौत हो गई, जबकि प्रहलाद यादव घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
अमलेश्वर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बसंत बघेल ने बताया कि शिकायत करने वाला पड़ोसी और चश्मदीद है। मृत बच्चे का परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजिम गया था। दूसरे बच्चे का परिवार अस्पताल में है। चश्मदीद की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया।
आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अमलेश्वर थाने में सेक्शन 281, 125-A, 106(1) BNS, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर भुनेश्वर साहू रिसाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कल मिल जाएगी। गाड़ी के मालिक के खिलाफ अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। उसे बाद में नोटिस जारी किया जाएगा।
जुआ फड़ में चाम्पा पुलिस टीम की छापेमार कार्यवाही
जांजगीर चांपा
* सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 12 जुआरियों को पकड़ा गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया
* जुआरियों के कब्जे से 6000/- रुपए नगद तथा ताश पत्ती किया गया जप्त
जूआरियों के नाम
1- गुलाब राम ढीमर पिता छेदुराम ढीमर निवासी सिवनी चापा
2- छेदीलाल राठौर पिता देव प्रसाद राठौर निवासी सिवनी चांपा
3- पीतांबर देवांगन पिता जगदीश देवांगन निवासी सिवनी चांपा
4- घनश्याम साहू पिता उमा दयाल साहू निवासी सिवनी चांपा
5- लखन यादव पिता लच्छीराम यादव निवासी रानीपारा सिवनी
6- मनमोहन धीवर पिता बुधराम दिवस निवासी करवारपारा सिवनी
7- सुखसागर दास पिता मनोहर दास निवासी बैगापारा सिवनी
8- मेघा राम साहू पिता लखन साहू निवासी अमहापारा सिवनी
9- लखन सिंह पिता छोटेलाल सिदार निवासी सिवनी चांपा
10- बलराम बरेठ पिता बुधराम बरेठ निवासी सिवनी चांपा
11- सरजू राम धोबी पिता गगन धोबी निवासी सिवनी चांपा
12- गयाराम राठौर पिता राम लल्ला राठौर निवासी ग्राम सिवनी चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) ने थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में त्योहार के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे इसी तारतम्य में थाना चापा से एक टीम थाना क्षेत्र में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सिवनी के करवारपारा मे कुछ लोग रूपए पैसे का दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं सूचना से पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम को आता देख जुआरी भगाने के फिराक में थे जिन्हें घेरा बंदी करके 12 जुआरियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 6000/- रुपए तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया तथा सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर, बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी, रूप नारायण का विशेष योगदान रहा
नकली शराब नेटवर्क के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों तक पहुँची पुलिस झारखंड के जमशेदपुर से 2 और आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा
कबीरधाम पुलिस द्वारा हाल ही में खुलासा किए गए नकली देशी प्लेन शराब निर्माण गिरोह प्रकरण में इस नेटवर्क के अगली कड़ी तक पहुँचते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और नेटवर्क मैपिंग के आधार पर कबीरधाम पुलिस की विशेष टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुँची, जहां दबिश देकर इस गिरोह से जुड़े दो बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की प्रोफेशनल क्षमता, टीमवर्क और दूसरे राज्यों में भी प्रभावी संचालन करने की क्षमता को दर्शाती है।
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. राकेश कोहली पिता स्व. नविन्दर कोहली, उम्र 39 वर्ष, निवासी न्यू सीताराम डेरा 67/ए थाना सीताराम डेरा, जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
2. मोहन प्रसाद गुप्ता पिता स्व. बैजनाध साव, उम्र 67 वर्ष, निवासी हरहरगुटटू जगदीषपुर रोड, जमशेदपुर थाना बागबेडा, जिला पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
पूछताछ में सामने आया नेटवर्क का असली स्वरूप
पूछताछ में आरोपी मोहन गुप्ता ने खुलासा किया कि वह फर्नीचर पॉलिश का व्यवसाय करता था और इसी बहाने वह कोलकाता के होलसेल केमिकल डीलरों से बड़ी मात्रा में स्पिरिट (केमिकल) मंगवाता था। इस स्पिरिट को वह झारखंड में चल रहे अवैध शराब नेटवर्कों को सप्लाई करता था। इसी दौरान वह दूसरे आरोपी राकेश कोहली के माध्यम से कबीरधाम जिले के पोड़ी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों नंद कुमार और साजिद के गिरोह को भी लंबे समय से नकली शराब बनाने के लिए स्पिरिट(केमिकल) भेज रहा था।
वहीं आरोपी राकेश कोहली ने बताया कि वह झारखंड में काफी समय से विभिन्न ब्रांड की नकली इंग्लिश शराब तैयार कर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी साजिद के जमशेदपुर निवासी होने के कारण दोनों का संपर्क पहले से था, और इसी पहचान के आधार पर राकेश कोहली पोड़ी में सक्रिय गिरोह से जुड़ गया।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि राकेश कोहली नकली शराब निर्माण की सामग्री मोहन गुप्ता के माध्यम से बस के द्वारा भिजवाकर पोड़ी आया और यहाँ के गिरोह को नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग भी देकर गया था। इसके अलावा वह झारखंड में नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग सामग्री तैयार करवा कर इस गिरोह को नियमित रूप से भेजता था।
इस कार्रवाई में पुलिस ने उन्नत तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय गतिविधियों, ट्रांजैक्शन पैटर्न, रूट ट्रेसिंग और डिजिटल नेटवर्क का गहन विश्लेषण किया। टीम ने लगातार दोनों आरोपियों पर नजर बनाए रखी और उचित समय पर झारखंड में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस की सटीक योजना, पेशेवर समझ, जोखिम प्रबंधन और अनुशासित फील्ड एक्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस गिरफ्तारी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कबीरधाम के निरीक्षक उमाशंकर राठौर, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक वैभव सिंह कलचुरी, आरक्षक रोशन विश्वकर्मा तथा आरक्षक नारायण पटेल की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।
नकली शराब निर्माण मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी
1. नंद कुमार कुर्रे पिता फागू राम, उम्र 34 वर्ष, निवासी पोड़ी, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम
2. इस्लाम उर्फ सुद्दू पिता अरमान खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी पोड़ी, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम
3. शेख साजिद पिता शेख सिकंदर, उम्र 28 वर्ष, निवासी पोड़ी, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम
4. छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी पिता मालिकराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुसुमघटा, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम
5. ईदरिस खान उर्फ पिंटू पिता नियाज अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी पोड़ी, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम – यह आरोपी इस नेटवर्क का महत्वपूर्ण मास्टरमाइंड है। वर्तमान में यह थाना बोड़ला में दर्ज गांजा परिवहन प्रकरण में जेल में है। कबीरधाम पुलिस इसका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि इस नेटवर्क की और कड़ियाँ उजागर की जा सकें।
कबीरधाम पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में नकली शराब, अवैध रसायन, जनस्वास्थ्य से खिलवाड़, और किसी भी प्रकार के संगठित अपराध को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूछताछ में सामने आए अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान जारी है और पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचकर इसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा।