राज्य
बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में चांपा के नरेंद्र सिंह जब्बल ने जीता गोल्ड मेडल
जांजगीर-चांपा । हाल में हुए एक बॉडीबिल्डिंग कार्यक्रम जो कि शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला दल्लीराजहरा जिला बालोद द्वारा ओपन राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश भर से प्रतियोगी शामिल हुए । इसी श्रृंखला में जिला जांजगीर चांपा के चांपा से नरेंद्र सिंह जब्बल नूरी जिम से फिजिक में भाग लिया और 5 वा स्थान रनर अप में विजेता बनते गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अनेकों बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शनकारियों में नरेंद्र सिंह का प्रदर्शन बेहतर रहा और इनके इस विजय के लिए प्रसंशा की जा रही है ।
बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव निरस्त करने पर मचने लगा बवाल... सहायक पंजीयक–रजिस्ट्रार पर गंभीर मनमानी के आरोप... विजिलेंस जांच की मांग... कलेक्टर के माध्यम से सीएम, मुख्य सचिव और लोकायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के 19 सितंबर 2025 को संपन्न हुए विधिसम्मत और लोकतांत्रिक चुनाव को एकतरफा निरस्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बिना सुनवाई चुनाव रद्द करने की कार्रवाई से प्रभावित प्रेस क्लब सदस्यों ने प्रशासनिक मनमानी और प्राकृतिक न्याय का खुला उल्लंघन बताते हुए सहायक पंजीयक और रजिस्ट्रार के खिलाफ विजिलेंस व उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव और लोकायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रभावित पत्रकारों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि 19 सितंबर को बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव पूरी पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और सदस्यों की भागीदारी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था। निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार भी संभाल लिया था। इसके बावजूद करीब दो माह बाद अचानक 18 नवंबर 2025 को फर्म एवं संस्थाएं रायपुर की रजिस्ट्रार पद्मिनी भोई ने चुनाव निरस्त कर दिया, जिससे सदस्यों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह लोकतांत्रिक जनादेश को कुचलने जैसा कदम है।
ज्ञापन के अनुसार रजिस्ट्रार ने पहले 18 नवंबर को चुनाव रद्द करने का आदेश पारित कर दिया और संबंधित पक्षों को नोटिस चार दिन बाद 24 नवंबर को जारी किया। यानी सुनवाई से पहले ही फैसला सुना दिया गया। इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया है।
पत्रकारों का कहना है कि यदि प्रेस क्लब जैसी जागरूक और संगठित संस्था के साथ इस तरह की कार्रवाई हो सकती है, तो आम नागरिकों और छोटी समितियों के अधिकारों की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बॉक्स
सहायक पंजीयक पर अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्रवाई के आरोप
ज्ञापन में सहायक पंजीयक ज्ञान पी. साहू पर धारा 32(ख) का आवेदन अधिकार क्षेत्र से बाहर स्वीकार करने, एक-तिहाई सदस्यों के समर्थन और शपथ पत्र के बिना शिकायत लेने, कोरम विहीन आवेदन को वैध ठहराने तथा बिना वैध इलेक्शन पिटीशन चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने मामले को नियम विरुद्ध तरीके से रजिस्ट्रार को भेजा।
बॉक्स
रजिस्ट्रार की भूमिका पर भी सवाल, जांच नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
रजिस्ट्रार द्वारा केवल पत्राचार के आधार पर चुनाव निरस्त करने, शिकायत की सत्यता की जांच न करने, बिना साक्ष्य कठोर आदेश पारित करने और निर्वाचित कार्यकारिणी को हटाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विजिलेंस या स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपे वालो में दिलीप यादव, (अध्यक्ष प्रेस क्लब 19 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में) इरशाद अली, (पूर्व अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब) संजीव पांडे, (अध्यक्ष प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति) गोपी डे, (उपाध्यक्ष प्रेस क्लब 19 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में) लोकेश वाघमारे,(कोषाध्यक्ष, 19 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में) रमेश राजपूत (सहसचिव 19 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में) पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश तिवारी, अखलाख खान, रवि शुक्ला, श्याम पाठक, जितेंद्र थवाईत, पंकज गुप्ते, मनीष शर्मा, जेपी अग्रवाल, दिब्येंदु सरकार, अमित संतवानी, अनुज श्रीवास्तव, उत्पल सेन गुप्ता, राकेश प्रताप सिंह, गोविंद शर्मा, सतीश मिश्रा, भुवनेश्वर बंजारे, विकास तिवारी, रोशन वैद्य, घनश्याम गंधर्व, प्रांशु क्षत्रिय, उदय सिंह, निशांत तिवारी आदि शामिल थे।
पुसौर में सरपंच संघ चुनाव का सियासी धमाका, भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने फहराया परचम मृत्युंजय सिंह ठाकुर बने सरपंच संघ अध्यक्ष, 26 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
रायगढ़।
पुसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को हुए सरपंच संघ अध्यक्ष चुनाव ने स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। भाजपा का परंपरागत गढ़ माने जाने वाले पुसौर ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय सिंह ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सरपंच संघ पुसौर के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
पुसौर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित इस चुनाव में क्षेत्र की 89 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मतदान स्थल पर सरपंचों में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव मुकाबला भाजपा समर्थित मिडमिडा सरपंच पूर्णचंद गुप्ता और कांग्रेस समर्थित कोडातराई सरपंच मृत्युंजय सिंह ठाकुर के बीच सीधा और रोचक रहा।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान के बाद हुई मतगणना में मृत्युंजय सिंह ठाकुर को 44 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूर्णचंद गुप्ता को 18 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 4 मत अमान्य घोषित किए गए, वहीं कुछ सरपंच मतदान में अनुपस्थित रहे। इस तरह मृत्युंजय सिंह ठाकुर ने 26 मतों के बड़े अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और इस जीत को पुसौर की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा के मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस की यह जीत आगामी चुनावों और स्थानीय सत्ता संतुलन पर गहरा असर डाल सकती है।
सरपंच संघ अध्यक्ष बने मृत्युंजय सिंह ठाकुर ने जीत के बाद सभी सरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी ग्राम पंचायतों के हित में, बिना भेदभाव के काम करेंगे और सरपंचों की आवाज़ को मजबूती से आगे तक पहुँचाएंगे।
कुल मिलाकर, पुसौर सरपंच संघ चुनाव का यह परिणाम न सिर्फ एक संगठनात्मक जीत है, बल्कि इसे क्षेत्र की राजनीति में बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पानी टंकी हुआ बेकार मात्र सो पिस हैं पानी टंकी
जिला जांजगीर-चांपा ब्लॉक नवागढ़ प्रधानमंत्री नल जल योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान बहुत ही बेहतर ढंग से चल ही रहा था लेकिन कुछ ठेकेदार की भ्रष्टाचारियों के चलते आज केवल पानी का टंकी शो पीस के लिए ही दिख रहा है कई गांव ऐसे है जहां पर पानी का नामोनिशान नहीं है न जाने इस पानी टंकी में कितना सारे पैसे का भ्रष्टाचार करके अपना जेब गर्म एवं गरीबों को पानी के लिए त्राहि त्राहि करके ठेकेदार अपना पल्ला झाड़ कर चले गए हैं प्रधानमंत्री नल जल योजना बहुत ही बेहतर एवं अच्छी योजना है जो अगर सही ढंग से चले तो गरीबों को दर-दर भटकना नहीं पड़ता लेकिन आज कुछ ठेकेदारों के चलते कई ऐसे गांव हैं जिसमें अभी भी गंदे पानी पीने के लिए मजबूर एवं नल जल से बहुत दूर है ऐसे में सरकार जो नल जल पर घपला एवं भ्रष्टाचार किए हुए हैं उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती और जो नल जल योजना है उनको अच्छे ढंग से सुचारू क्यों नहीं करता क्या ऐसे ही योजना आते रहेंगे जाते रहेंगे जिसका फायदा कोई गरीब या मध्यम परिवार के किस नहीं ले पा रहे हैं दैनिक न्यूज़ बिहान छत्तीसगढ़
उप स्वास्थ्य केंद्र कोदवामहंत में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित शिविर में 17 मानसिक रोगियों सहित 25 मरीजों का हुआ ईलाज
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में विकासखंड लोरमी के उप स्वास्थ्य केंद्र कोदवामहंत में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी व प्रभारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मनोचिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेरॉय, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नीरज शुक्ला एवं सोशल वर्कर विश्वनाथ चंद्राकर द्वारा मानसिक रोगियों को उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में 17 मानसिक रोगियों सहित 25 मरीजों का ईलाज किया गया। साथ ही सीएचओ के सहयोग से ग्राम के चार घरों में जाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा उनके परिजनों को देखभाल एवं उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि अनिद्रा, किसी कार्य में मन न लगना, आत्महत्या के विचार आना, अत्यधिक गाली-गलौच या मारपीट की प्रवृत्ति, नशे की लत एवं मिर्गी जैसी समस्याओं का उपचार जिला चिकित्सालय मुंगेली के मानसिक रोग विभाग के स्पर्श क्लिनिक में निःशुल्क उपलब्ध है।
र्लभ विकृति इविसरेशन से ग्रसित नवजात बछड़े का हुआ जटिल ऑपरेशन जिला पशु चिकित्सकों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । पथरिया विकासखण्ड के सरंगॉव के समीप ग्राम खम्हारडीह स्थित मेरु चक्र पीठम गौशाला में इविसरेशन से ग्रसित बछिया का सफल आपरेशन किया गया। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि सामान्यतः पशुओं में जन्म के समय सभी आंतरिक अंग उदर के भीतर सुरक्षित रूप से स्थित रहते हैं, किंतु गर्भावस्था के दौरान विकास संबंधी किसी असामान्यता के कारण यदि आमाशय, यकृत (लीवर) अथवा आंतें उदर के बाहर विकसित होकर जन्म के समय बाहर ही बनी रहें, तो इस स्थिति को इविसरेशन कहा जाता है। यह एक अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल जन्मजात विकृति है, जिसमें नवजात को जीवित रखना प्रायः असंभव माना जाता है।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम खम्हारडीह में एक गाय ने इविसरेशन से ग्रसित बछिया को जन्म दिया। जन्म के समय ही बछिया के आमाशय, लीवर तथा आंतें उदर के बाहर दिखाई दे रही थीं। इस गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर विस्तृत परीक्षण के उपरांत उसी रात्रि स्थल पर ही शल्य क्रिया करने का निर्णय लिया। अत्यंत सावधानी एवं वैज्ञानिक विधि से सभी बाहर निकले अंगों को पूर्ण रूप से पुनः उदर के भीतर स्थापित किया गया। यह शल्य क्रिया तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि सामान्यतः ऐसे मामलों में नवजात को बचा पाना दुर्लभ होता है। पशु चिकित्सकों की तत्परता, अनुभव और समर्पण के चलते यह शल्य क्रिया सफल रही, जो क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
मुंगेली में पुलिस महानिरीक्षक का दौरा लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश, सशक्त एप से वाहन चोरी पर लगाम लगाने पर जोर
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने 3 फरवरी 2026 को जिला मुंगेली का प्रवास कर पुलिस व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना जरहागांव, सायबर सेल, अपग्रेडेड कंट्रोल रूम, फिंगर प्रिंट शाखा एवं थाना सिटी कोतवाली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस महानिरीक्षक ने थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों की जांच की और थाना प्रभारी, विवेचकों व मुहर्रिर को निगरानी बदमाशों एवं गुण्डा बदमाशों की नियमित चेकिंग कर उसका स्पष्ट उल्लेख रोजनामचा एवं तख्ती में दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा सीसीटीएनएस और सायबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण
प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में नवनिर्मित प्रशिक्षण
जिम्मेदार कौनआंगनवाड़ी में ताला कार्यकर्ताओं की लापरवाही
जिला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ ग्राम पंचायत चोर भट्टी में आंगनवाड़ी में ताला लगा हुआ है क्या ऐसे ही आंगनवाड़ी में ताला लगा रहता है क्या सरकार इन लोगों की सैलरी या देखरेख करने का फायदा यही उठा रहे हैं क्या हड़ताल इसीलिए किया जाता है आंगनवाड़ी में ताला लगा ब्लॉक नवागढ़ अधिकारी एवं कर्मचारी गढ़ की लापरवाही से हो रहा है या उनकी मिली भगत है आज आपके सामने टाइम डेट लोकेशन के साथ फोटो को गौर से देखिए बच्चों के साथ खिलवाड़ एवं शासन को धोखा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा यह पता नहीं सभी दिन ताला लगा रहता है इसमें टाइम डेट सभी दर्शाया गया है जो की टाइम से नहीं खुला है और हड़ताल करने के लिए बैठ जाते हैं शासन को ऐसे ढीली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही जरूर करना चाहिए और उनकी गलती के जिम्मेदार अधिकारी एवं पदाधिकारी को शासन के तरफ से निर्देश अवश्य मिलना चाहिए कई ऐसे आंगनबाड़ी हैं जो खुलता ही नहीं है और कई ऐसे आंगनबाड़ी है जो दूसरों के सहारे ना गांव के सहारे चल रहा है इसमें कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो दूसरे गांव से आते हैं जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केवल गांव का सदस्य और गांव का ही होना चाहिए बिहान छत्तीसगढ़
भटगांव में मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम जिले के युवाओं को देगी नई दिशा
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का होगा आयोजन
-नितिन विजय (एन वी सर) जिले के युवाओं को देंगे मार्गदर्श
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/30 जनवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के पहल पर जिले के हजारों विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र मुहैया कराने के लिए नितिन विजय (एन वी सर - मोशन कोंचिग सेंटर कोटा के संस्थापक व सीईओ ) कल 31 जनवरी को सूरजपुर जिले के स्टेडियम ग्राउंड भटगांव में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम में तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धा के महौल और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समय प्रबंधक जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ के निर्देश व मार्गदर्शन में कपिध्वज करियर गइडेंस कार्यक्रम की तैयारियां स्टेडियम ग्राउंड में पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम शुरू होने का संभावित समय 01ः00 बजे (दोपहर) है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा युवा कार्यक्रम से जुड़े और एन वी सर के कुशल मार्गदर्शन में अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।
रेत माफियाओं का तांडव! सारंगढ़–बिलाईगढ़ की नदियाँ खतरे में, प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की माँग
सारंगढ़–बिलाईगढ़।
जिले की नदियाँ आज कराह रही हैं, और जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न नदी-नालों और तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। संगठित बालू माफियाओं द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, जिससे शासन को लाखों-करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण संतुलन गहरे संकट में है।
चौंकाने वाली बात यह है कि जहाँ शासन द्वारा विधिवत टेंडर स्वीकृत किए गए हैं, वहाँ भी बिना रॉयल्टी भुगतान के धड़ल्ले से बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। खासकर रात्रिकालीन समय में भारी वाहनों की आवाजाही से यह अवैध कारोबार चरम पर है, जो प्रशासनिक नियमों को खुली चुनौती दे रहा है।
अवैध बालू उत्खनन के कारण नदियों का प्राकृतिक स्वरूप नष्ट हो रहा है, जलस्तर लगातार गिर रहा है और भविष्य में बाढ़, कटाव व जलसंकट जैसी भयावह समस्याओं का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर, स्थानीय ग्रामीणों में भी इस अवैध गतिविधि को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने कलेक्टर, सारंगढ़–बिलाईगढ़ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निष्पक्ष जाँच की माँग की है। समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि समय रहते अवैध बालू उत्खनन पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम जिले को भुगतने पड़ेंगे।
समिति ने मांग की है कि दोषी बालू माफियाओं एवं उन्हें संरक्षण देने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि जिले की नदियों को बचाया जा सके और शासन के राजस्व की रक्षा हो सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस रेत माफिया के खिलाफ कब तक सख़्त रुख अपनाता है, या फिर नदियों का यूँ ही दोहन होता रहेगा।
मुंगेली जिले में 13,948 अपूर्ण मनरेगा कार्य 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश
अपूर्ण मनरेगा कार्यों की समय-सीमा तय, सीईओ व कार्यक्रम अधिकारियों को कड़ाई के निर्देश
शासन के निर्देश पर मुंगेली में अपूर्ण मनरेगा कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के आदेश
मुंगेली में मनरेगा कार्यों की रफ्तार तेज, 15 मार्च तक पूर्णता के निर्देश
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) राज्य कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंगेली जिले में मनरेगा अंतर्गत कुल 13,948 अपूर्ण कार्यों को दिनांक 15 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाना है। वृक्षारोपण एवं नर्सरी से संबंधित कार्यों को छोड़कर शेष सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु दिनांक 28-01-2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय द्वारा सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारीयों के साथ तकनिकी सहायकों का समीक्षा बैठक लिया गया. उक्त निर्देशों के परिपालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया को अपने-अपने जनपद क्षेत्रों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही, तीनों जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारियों को कार्यों की सतत समीक्षा करते हुए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) राज्य कार्यालय द्वारा अपूर्ण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, दस्तावेजों का समुचित संधारण, सामाजिक अंकेक्षण उपरांत निर्धारित वसूली की कार्रवाई तथा साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसके लिए राज्य स्तर से समिति बनाई गयी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश है ।
- कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में शेष सभी अपूर्ण मनरेगा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाएगा। सभी जनपद पंचायतों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वे कार्यों की नियमित समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समय-सीमा का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
जिले की 367 ग्राम पंचायतों में वी बी जी राम जी अधिनियम का हो रहा व्यापक प्रचार 1400 से अधिक स्थलों पर दीवार लेखन आई ई सी कार्यक्रमों के माध्यम से सतत जनजागरूकता अभियान
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन, ग्रामीण (वी बी जी राम जी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को उनके अधिकारों से अवगत कराने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में सूचना, शिक्षा एवं संचार (आई ई सी) गतिविधियाँ व्यापक स्तर पर संचालित की जा रही हैं। जिले की सभी 367 ग्राम पंचायतों में अब तक 1400 से अधिक विभिन्न स्थलों पर दीवार लेखन पूर्ण किया जा चुका है, वहीं पंचायत स्तर पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आई ई सी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अधिनियम के प्रावधानों, रोजगार एवं आजीविका से जुड़े अधिकारों, पारदर्शी मजदूरी भुगतान व्यवस्था तथा पंचायत आधारित योजना निर्माण की जानकारी सरल एवं तथ्यपरक रूप में दी जा रही है। इसके लिए ग्राम सभाएँ, जनसंवाद, रैली, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन एवं प्रत्यक्ष संवाद जैसे विविध माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक सप्ताहवार आई ई सी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम सप्ताह में भ्रम बनाम तथ्य एवं रोजगार से परिसंपत्ति निर्माण की जानकारी, द्वितीय सप्ताह में अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस, तृतीय सप्ताह में विकसित भारत ग्राम संवाद,चतुर्थ सप्ताह में अहिंसा से अधिकार, पंचम सप्ताह में नवीन अधिनियम पर पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ संवाद, षष्ठम सप्ताह में विकसित भारत श्रमिक सम्मान कार्यक्रम जैसे विषयों पर फोकस रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि वीबीजीरामजी अधिनियम ग्रामीणों के रोजगार एवं आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आई ई सी गतिविधियों के माध्यम से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी पहुँचाई जा रही है, जिससे पात्र परिवार अपने अधिकारों और योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वी बी जी राम जी अधिनियम से संबंधित सही, स्पष्ट एवं प्रामाणिक जानकारी ग्राम स्तर तक पहुँचे, जिससे ग्रामीणों में अधिनियम के प्रति जागरूकता के साथ-साथ विश्वास भी सुदृढ़ हो।
मुंगेली की शिक्षिका की आवाज़ बनी दृष्टिबाधित बच्चों की पढ़ाई का सहारा
रायपुर लोकभवन में 2 ब्रेल पुस्तकों व 3100 से अधिक ऑडियो बुक्स का विमोचन
राज्यपाल ने की पहल की सराहना, मुंगेली की परवीन बेबी दिवाकर का उल्लेखनीय योगदान
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । छत्तीसगढ़ के जिले मुंगेली से उठी एक संवेदनशील पहल आज प्रदेशभर के दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। राजधानी रायपुर के लोकभवन, सिविल लाइन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में 2 ब्रेल पुस्तकों एवं 3100 से अधिक ऑडियो बुक्स का विमोचन किया गया, जिसमें मुंगेली जिले की शिक्षिका परवीन बेबी दिवाकर की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराही गई।
महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों द्वारा “दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी” एवं “छत्तीसगढ़ के वीर” शीर्षक ब्रेल पुस्तकों का विमोचन किया गया। साथ ही दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई 3100 से अधिक ऑडियो बुक्स भी जारी की गईं।
मुंगेली से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची शिक्षा की आवाज़
इस व्यापक शैक्षणिक अभियान में प्रदेश के 30 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता निभाई, जिनमें मुंगेली जिले से परवीन बेबी दिवाकर का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने स्पष्ट उच्चारण और बच्चों को आसानी से समझ आने वाली शैली में ऑडियो बुक्स तैयार कीं, जिससे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अध्ययन में विशेष सुविधा मिल रही है।
मुंगेली जैसे अपेक्षाकृत छोटे जिले से किसी शिक्षिका का इस स्तर के राज्यव्यापी और भविष्य में राष्ट्रीय विस्तार वाले अभियान का हिस्सा बनना जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
एक मंच पर पूरी पढ़ाई की सुविधा : विमोचित ऑडियो बुक्स में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्लेलिस्ट उपलब्ध कराई गई है। इनमें छत्तीसगढ़ी, हिंदी, हल्बी, पंजाबी भाषाओं की सामग्री, सरगुजिया कहानियां, सामान्य ज्ञान, महिला सशक्तिकरण एवं दिव्यांगजनों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारियां भी शामिल हैं। इन सभी ऑडियो सामग्रियों को वर्ल्ड ऑडियो बुक यूट्यूब चैनल पर निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है, जिससे प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों के दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकें।
सेवा भावना से शुरू हुआ अभियान : इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2024 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्ग जिले की शिक्षिका के. शारदा द्वारा की गई थी। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों की आवश्यकता को समझते हुए शिक्षा को ऑडियो माध्यम में उपलब्ध कराने की पहल की। प्रारंभ में स्वयं 800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार की गईं, बाद में विभिन्न जिलों के शिक्षकों को जोड़कर इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया गया।
राज्यपाल ने की भूरी-भूरी प्रशंसा : राज्यपाल रमेन डेका ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समावेशी शिक्षा की सशक्त मिसाल हैं। उन्होंने ब्रेल पुस्तकों को अन्य राज्यों की वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई, ताकि देशभर के दृष्टिबाधित लोग इनका लाभ ले सकें।
मुंगेली के लिए गर्व का क्षण : मुंगेली जिले की शिक्षिका की सहभागिता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सेवा भावना और समर्पण के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। यह पहल न केवल दृष्टिबाधित बच्चों के भविष्य को रोशन कर रही है, बल्कि मुंगेली को प्रदेश और देश के शैक्षणिक मानचित्र पर भी सशक्त पहचान दिला रही है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के पहली और दूसरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम
बिहान छत्तीसगढ़ | जांजगीर-चांपा
चीफ ब्यूरो: कुश सोनी
जांजगीर। स्वर्गीय बिसाहुदास महंत बालोद्यान में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय क्रमांक-1, जांजगीर के कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 80 से अधिक बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी गई। बच्चों को आत्मविश्वास, आपसी मित्रता तथा स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न खेल, नृत्य, झूले एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद कराया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिला।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती परमेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में हेड मिस्ट्रेस श्रीमती प्राची पांडेय एवं सुश्री आकांक्षा यादव, शिक्षिकाएं शुभ्रा मिश्रा, नेहा, मेघा अग्रवाल, मालवी मझी, अनुला दुबे तथा सहयोगी स्टाफ मुकेश भैया एवं मनु भैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास की अभिभावकों एवं उपस्थित जनों द्वारा प्रशंसा की गई।
रायगढ़ ने जाना एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद के रहस्य : बेलडुला में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रायगढ़ अंचल।
रायगढ़ जिले के बेलडुला स्थित सिंधी धर्मशाला में अमूल्या एकेडमी के तत्वावधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को दवाओं पर निर्भर हुए बिना स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श प्रदान किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि एक्यूप्रेशर की मदद से सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, गैस, कब्ज, तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, रक्तचाप और पाचन संबंधी अनेक बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। यह चिकित्सा पद्धति शरीर के विशेष बिंदुओं पर दबाव डालकर रक्त संचार को बेहतर बनाती है और शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। इसमें किसी प्रकार की दवा का उपयोग नहीं होता, जिससे इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव, संतुलित आहार, योग और दिनचर्या सुधार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत परामर्श प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को दीर्घकालिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
एक्यूप्रेशर से कम खर्च में संभव प्रभावी उपचार : विवेक साहू
अमूल्या एकेडमी के विशेषज्ञ विवेक साहू ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद आधारित उपचार पद्धति प्राकृतिक, सुरक्षित और किफायती है। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा के माध्यम से सेवार्थी बिना महंगे इलाज के भी गंभीर से गंभीर समस्याओं में राहत पा सकता है। शरीर के विशेष बिंदुओं पर दबाव देकर रोगों की जड़ तक उपचार किया जाता है, जिससे दवाओं पर निर्भरता कम होती है। विवेक साहू के अनुसार एक्यूप्रेशर उपचार आज के समय में जनसामान्य के लिए एक प्रभावी और सरल विकल्प बनता जा रहा है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष कार्यक्रम में विशेषज्ञ मीनाक्षी पंजाबी रायगढ़ विशेषज्ञ विवेक साहू सारंगढ़ मोहन राव डोंगरगढ़ अखिलेश लुनिया बिलासपुर के साथ साथ भारी संख्या में रायगढ़ के सेवार्थीगण उपस्थित रहे ।
गणतंत्र दिवस की उल्लासमय छटा से सराबोर हुआ धरसींवा अंचल गाँव-गली में गूंजा राष्ट्रगान, हर ओर लहराया तिरंगा
चंद्रकांन्त साहू (धरसींवा) ।
भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली पर्व गणतंत्र दिवस पर धरसींवा अंचल राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। अंचल के हर गांव, गली और चौक पर तिरंगा शान से लहराता दिखाई दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिसने जनमानस में देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। शासकीय कार्यालयों से लेकर निजी प्रतिष्ठानों तक उत्सव का उल्लास दिखाई दिया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम पंचायतों में दिखी लोकतंत्र की सशक्त भागीदारी
गणतंत्र दिवस के आयोजन में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली।
ग्राम पंचायत धरसींवा में साहिल खान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जहाँ ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाया।
वहीं ग्राम पंचायत कुरूद-सिलयारी में सरपंच श्रीमती रूखमणी साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यहां विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर भी तिरंगा फहराया गया, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।
ग्राम पंचायत चरौदा में सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने ध्वजारोहण कर ग्रामीणों को संविधान की रक्षा और गांव के सर्वांगीण विकास का संकल्प दिलाया।
शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रभक्ति की गूंज
गणतंत्र दिवस का उत्साह शिक्षा के मंदिरों में भी पूरे जोश के साथ देखने को मिला।
स्थानीय हाई स्कूल में अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
निजी शिक्षण संस्थानों में रेडियंट पब्लिक स्कूल में संचालक बलदाऊ साहू तथा शिवांश इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में सुश्री हिमांशी शर्मा ने तिरंगा फहराकर विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास और संविधान के महत्व से अवगत कराया।
नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ढालेंद्र वर्मा ने अपने वार्ड में ध्वजारोहण कर नागरिकों के साथ उत्सव मनाया।
वहीं कृषक सेवा सहकारी समिति धरसींवा में अध्यक्ष कौशल साहू ने तिरंगा फहराकर क्षेत्र की खुशहाली और देश की अखंडता की कामना की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
गणतंत्र दिवस का सबसे आकर्षक आयोजन दाऊ पोषण लाल शासकीय स्कूल में देखने को मिला, जहाँ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिरंगे के तीन रंगों की वेशभूषा में देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।
वीर शहीदों के बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह की आंखों को नम कर दिया और हृदय में गर्व का भाव भर दिया।
तिरंगे की छांव में एकता और अखंडता का संदेश
अंचल के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज पूरी गरिमा के साथ फहराया गया। शाम तक धरसींवा अंचल देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों से गूंजता रहा, जो हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और समर्पण की भावना से ओतप्रोत करता रहा।
NHRCCB दैनिक बिहान न्यूज़ आपके घर आपके द्वार
जिला जांजगीर चांपा मै समस्त पुलीस विभाग में दैनिक बिहान न्यूज़ का कैलेंडर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के विमोचन लगातार प्रचार प्रसार लगातार जारी
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ दैनिक न्यूज़ बिहान छत्तीसगढ़ के मित्र राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा नए साल में कैलेंडर प्रचार प्रसार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्कूल सरकारी ऑफिस और हर उस जगह जहां पर संभव से संभव हमारा बिहान न्यूज़ कैलेंडर पहुंच सके प्रयास लगातार जारी है कुछ समय देखेंगे हर जगह हमारा दैनिक बिहान न्यूज़ ही नजर आएगा प्रयास संभव सभी जगह रहेगा हर हर गांव में हमारा ही बिहान दैनिक न्यूज़ छत्तीसगढ़ नाम से ही जाने जाएंगे