राज्य

धौराभाठा (अ) स्कूल में न्यौता भोज का आयोजन

बिलाईगढ़ 

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा(अ),संकुल -धनसीर में प्रभारी प्रधान पाठक कृष्ण कुमार नेताम के द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री मदन सिंह नेताम जी की पुण्यतिथि पर सभी बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं बच्चों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

प्रभारी प्रधानपाठक कृष्ण कुमार नेताम के पिताजी को याद करते हुए संकुल समन्वयक नारायण सिंह तोमर ने कहा कि मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण में पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है।कार्यक्रम के पश्चात् सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को खीर पुड़ी,सब्जी दाल -चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

न्यौता भोज का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्कूल में बच्चों के साथ जोड़ना है कि विद्यालय एक परिवार की तरह होते हैं और इस तरह के आयोजन बच्चों को यह भी सिखाता है सामाजिक समरसता, संस्कार और परंपरा का ज्ञान तथा सुख दुःख में साथ देना ही असली शिक्षा है।इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक नारायण सिंह तोमर,प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम सिंह नेताम एवं शिक्षक हिम्मत राम भारद्वाज,रमेश सिदार  उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image