राज्य
खरसिया में रेडी-टू-इट को अपात्र महिला समूह को देने का मामला विधानसभा में गूंजा
खरसिया
विधायक उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड में रेडी-टू-इट एवं फोर्टिफाइड आटा की आपूर्ति हेतु अपात्र महिला समूह दिए जाने के मामला को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से बिन्दुवार महिला एवं बाल विकास मंत्री को प्रश्नों के माध्यम से घेरा। विधायक उमेश पटेल ने मंत्री को ध्यान आकृष्ट कराया कि चयन की क्या नियम प्रक्रिया बनाई गई है और उस नियम में अगर कोई स्व-सहायता समूह पहले से डिफाल्टर है तो क्या उसका चयन किया जा सकेगा।
इस पर मंत्री ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। विधायक पटेल ने यह भी कहा कि जो महिला समूह पहले से रेडी-टू-इट चलाया हो उनको न देकर किसी डिफाल्टर महिला समूह को दिये जाने का नियम है क्या जिस पर मंत्री ने चयन समिति एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। विधायक पटेल ने सदन में स्पष्ट रूप से मंत्री द्वारा गलत जवाब दिए जाने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि खरसिया में गलत तरीके से अपात्र समूह का चयन किए जाने का तथ्य मेरे पास उपलब्ध हैं मैं उसे प्रमाणित भी कर सकता हूं
। इसलिए मैं कह रहा हूं कि मंत्री विधानसभा में गलत बयान बयाजी कर रहे हैं। विधायक उमेश पटेल ने सदन में कहा कि जो पात्र महिला समूह है उसने एक-एक पाईंट में जहां जहां दावा आपत्ति करना था दावा आपत्ति भी किया गया परन्तु बड़ी बात यह है कि दावा आपत्ति का बिना निराकरण किए चौथे नंबर की महिला समूह को पहले नंबर पर किया गया और रेडी-टू-इट का कार्य दे दिया गया जो नियम के विपरित है। इस प्रकार महिला बाल विकास मंत्री को खरसिया के रेडी-टू-इट मामले में घेरे और ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में संज्ञान लेकर जांच कराकर सही पाए जाने पर पात्र महिला समूह को रेडी-टू-इट का कार्य देने का सदन के माध्यम से मांग किए। ज्ञात हो कि खरसिया में रेडी-टू-इट का कार्य को अपात्र महिला समूह को दिया गया है जो महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी डिफाल्टर की सूची में है जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार के माध्यम से निकाला गया है फिर भी नियम विपरित उसे पात्र बताकर रेडी-टू-इट का कार्य सौंपा गया है।
शक्ति, भक्ति और प्रकृति से साक्षात्कार करने की यात्रा है अमरनाथ यात्रा जिस शिविर मे रात बिताए, दूसरे दिन सुबह वहां आतंकी हमले की घटना सुन तन मन सिहर उठा था.
देवाधिदेव महादेव के प्रिय सावन मास मे लाखों हिन्दू भक्त कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मे बर्फानी बाबा के दर्शन हेतु पहुंचते हैं .कई बार अमरनाथ यात्रा मे रुकावट डालने आतंकियों द्वारा धमकी दी जाती है और श्रद्धालुओं पर हमला भी किया जाता रहा है लेकिन इन आतंकी धमकी और हमलों से महादेव के भक्तों मे और जोश उमंग भर जाता है और लाखों की संख्या मे लोग बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ की यात्रा करते हैं .चांपा नगर के स्वतंत्र पत्रकार अनंत थवाईत भी अपने मित्रों के साथ अमरनाथ यात्रा कर चुके है . उन्होंने अपनी यात्रा संस्मरण हमे लिख कर भेजा है जिसे हम पाठकों के समक्ष ज्यों का त्यों प्रस्तुत कर रहें हैं ---- कुलवन्त सिंह सलूजा , अध्यक्ष -प्रेस क्लब चाम्पा ( छत्तीसगढ़)
जिस कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है उस कश्मीर के अमरनाथ गुफा मे स्वनिर्मित शिवलिंग,बाबा बर्फानी का दर्शन करने की यात्रा शक्ति, भक्ति और प्रकृति से साक्षात्कार करने की यात्रा है .
ऊंची ऊंची पहाड़ी,आकाश को छुने की चाहत मे बांह पसारे हरे भरे देवदार तथा चिनारों के विशाल वृक्षों के नयनाभिराम दृश्य देखते हुए जैसे जैसे पर्वत की चढ़ाई शुरू होती है वैसे-वैसे हरियाली पीछे छुटती जाती है और फिर पर्वत मे दुर्गम पगडंडियों के बीच लाठी के सहारे पैदल या फिर घोड़े से चौदह हजार फीट की ऊंचाई की यात्रा करना बड़ा रोमांचकारी होता है .कभी भी बारिश हो जाती है और भीगते हुए या फिर प्लास्टिक (बरसाती) ओढ्कर चलना पड़ता है.बीच बीच मे कहीं-कहीं बर्फ की ग्लेशियर भी दिखाई पड़ती है .जिस पर सेना के जवानों द्वारा अस्थाई पुल बनाकर यात्रियों को पार कराया जाता है.
आज से तेइस वर्ष पूर्व 2002 मे मुझे अपने मित्रों,प्रदीप नामदेव, पुरुषोत्तम शर्मा, हरीश सलुजा ,मनोज शर्मा के साथ अमरनाथ यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.सावन आने के साथ ही बर्फानी बाबा का नाम लेते ही अमरनाथ यात्रा किसी चलचित्र की भांति स्मृति पटल पर उभरने लगती है .
जहां भगवान भोले शंकर ने माँ पार्वती को अमरकथा सुनाकर अमरत्व प्रदान किया था. उस पावन , मन भावन धरा को करीब से देखने तथा हिम निर्मित शिवलिंग का दर्शन करने की इच्छा लिए आतंकवादियों की धमकी की परवाह किए बिना हम जब अपने मित्रों के साथ एक अगस्त को जम्मू पहुंचे तो वहां सुरक्षा व्यवस्था देखकर मन को तसल्ली हुई कि बिना किसी विघ्रबाधा के हमारी यात्रा पूरी हो जाएगी. जिस दिन हमने अमरनाथ की गुफा मे हिम शिवलिंग के दर्शन किए उस दिन पहलगांव के नुनवन क्षेत्र में बने यात्रा आधार शिविर में आतंकी हमला हुआ, जिसमें नौ यात्री मारे गए थे तथा लगभग पैंतीस लोग घायल हुए थे. यह समाचार हमें दूसरे दिन श्रीनगर में मिला तो. शरीर में सिहरन सी होने लगी थी क्योंकि एक दिन पहले ही हम उसी आधार शिविर में रात बिताए थे .इस घटना का समाचार टीवी तथा अखबारों के माध्यम से घर वालों को मिला तो वे चिंतित हो गए थे . उस समय मोबाइल का जमाना नहीं था .हम दूसरे दिन श्री नगर के पब्लिक टेलीफ़ोन बुथ से घर वालों को अपने सुरक्षित होने की सूचना दिए .खैर भगवान भोले शंकर की कृपा से हमारी यात्रा सफल रही यात्रा के दौरान जिन बातों का अनुभव मुझे मिला उसे मैं आप सबके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं .
"सेना और पुलिस में फर्क"
जम्मू से चंदनबाड़ी तक यात्रियों की कड़ी जांच के बाद वाहनों के काफिलों के आगे पीछे हथियारों से लैस सेना के जवानों की गाड़ियों को देखकर ऐसा लगता था कि हम किसी तीर्थ यात्रा पर नहीं बल्कि किसी देश की सीमा से गुजर रहे हैं. यात्रा के दौरान मैंने महसूस किया कि एक ओर सेना के जवान अपनी ड्यूटी निभाने के साथ ही खुशी खुशी यात्रियों का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन कर रहे थे तो दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की स्थानीय पुलिस का व्यवहार सामान्य था. और कहीं-कहीं उनके चेहरे पर झल्लाहट भी दिखाई दे रही थी.
"अद्भुत सेवा भावना"
"'नर सेवा ही नारायण सेवा है' इस बात को अमरनाथ यात्रा के दौरान चरितार्थ होते देखा जहां लोगों का पहुंचना कठिन है वहां पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च करके शिवभक्तों को भोजन, पानी, चिकित्सा, सोने के लिए कंबल-रजाई आदि हर प्रकार का निःशुल्क सहयोग देकर सेवा समिति के सदस्य आनंदित हो रहे थे. सेवा समिति के पंडालों पर लगे बेनर में लिखे यह वाक्य 'भूखे को अन्न प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी' पढ़कर और सेवादारों की विनम्रता, अपनापन और मुस्कान बिखेरते चेहरे के बीच लंगर में खाने पीने के लिए आग्रह करने के अंदाज से हम उनके आगे नतमस्तक हो गए, पूरे महीने भर यात्रा के दौरान लंगर, भंडारा लगाने वालों में पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश आदि की सेवा संस्थायें अधिक दिखाई दी.
"यात्रा मार्गों का महत्व"
अमरनाथ की यात्रा मार्ग में अनेक ऐसे स्थान हैं जिनका पौराणिक काल से अपना एक अलग महत्व है. एक दो स्थानों पर तो यात्रियों को रात भी गुजारनी पड़ती है.
"पहलगांव"
बर्फानी बाबा अमरनाथ की यात्रा पहलगांव से शुरू होता है. यात्री सुबह जम्मू से निकल कर शाम तक पहलगांव पहुंचते हैं और रात्रि विश्राम यहां बने यात्रा आधार शिविर में करते हैं, पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शंकर ने माँ पार्वती को अमर कथा सुनाने के लिए ले जाते समय अनंतनाग में बेशुमार नागों को छोड़ने के बाद अपना वाहन नंदी (बैल) पहलगांव में छोड़ा था. नन्दी (बैल) के कारण इसे बैलगांव कहा जाता था जिसे धीरे-धीरे लोग पहलगांव के नाम से जानने लगे.
"चंदन बाड़ी"
चंदन बाड़ी के बारे में मान्यता है कि भगवान भोले शंकर ने यहां अपने माथे का चंदन छोड़ा था. चंदन बाड़ी समुद्रतल से 9500 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी नदियों के संगम में छोटी सी घाटी के रूप में स्थित है. पहलगांव से सोलह कि.मी. दूर ऊंचे-ऊंचे वृक्षों, नदियों के बीच मनोरम छटा बिखेरते चंदनवाड़ी से ही अमरनाथ के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ होती है.
"पिस्सू घाटी"
पौराणिक कथा के अनुसार जब एक बार देवता और राक्षस महादेव के दर्शनों के लिए आए तो पहाड़ पर पहले चढ़ने की बात को लेकर दोनों में युद्ध होने लगा तब देवताओं ने भोले शंकर का ध्यान किया फिर उनकी कृपा से उन्होंने राक्षसों को मार मार कर उनका चूर्ण बना दिया. जिस स्थान पर देवताओं ने राक्षसों का पूर्ण बना दिया वहां राक्षसों की अस्थियों का ढेर पहाड़ के समान हो गया. इस लिए इस पहाड़ का नाम पिस्सू घाटी पड़ा.
"शेषनाग"
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार भगवान भोले शंकर ने माँ पार्वती को अमरकथा सुनाने के लिए जाते समय शेष नाग को यहाँ नियुक्त किया था ताकि यहां से आगे कोई भी प्राणी जा न सके. यह स्थान शांत है बताते हैं कि शेष नाग आज भी झील में रहता है और कभी-कभी उसके दर्शन भी होते हैं. यह झील लिद्दर नदी का उद्गम स्थल भी है.
"गणेश पर्वत"
गणेश पर्वत अमरनाथ यात्रा की सबसे ऊंचाई वाला पर्वत है. यह साढ़े चौदह हजार फीट ऊंची है. मान्यता है कि महादेव ने पार्वती को अमर कथा सुनाने जा रहे थे तो रास्ते में वे अपनी प्रिय चीजें एक-एक कर छोड़ते जा रहे थे. इस पर्वत शिखर पर उन्होंने अपने पुत्र गणेश जी को बिठा दिया था. तब से इस पर्वत का नाम गणेश पर्वत पडा यहां स्थानीय बोली में लोग इसे गणेश टाप भी कहते हैं.
"पंचतरणी"
कहा जाता है कि जब भोलेशंकर पार्वती माँ को अमरकथा सुनाने के लिए यहां से गुजरे तो उन्होंने नटराज का रूप धारण कर लिया था, नटराज स्वरूप में नृत्य करते समय त्रिनेत्रधारी भोले शंकर की जटाएं खुल कर बिखर गईं जटाओं के खुलते ही गंगा भी निकल गई और धरा पर पांच दिशाओं में बह निकली. तभी से इस क्षेत्र का नाम पंचतरणी पड़ा.
अनंत थवाईत
स्वतंत्र पत्रकार चांपा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया विद्युत विभाग चाम्पा का घेराव
चाम्पा
,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातर चौथी बार बिजली बिल की वृद्धि के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी चाम्पा, द्वारा बिजली ऑफिस चाम्पा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया सुबह 10.30 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकत्रित होना शुरू हो गया साथ ही साथ आम नागरिक भी त्रस्त होते कार्यक्रम में शामिल हुए भारी संख्या में महिलाएँ भी अपना विरोध दर्ज कराने पहुँची सर्वप्रथम बिजली ऑफिस मोड़ पर कांग्रेसजन एकत्रित होते हुए व माइक से सभी को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने बताया की प्ररेश की भाजपा सरकार ने चौथी बार बिजली में वृध्दि की गई स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल से लोग परेशान है
कार्य.जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार ने भी भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित पूर्व राजेश अध्यक्ष अग्रवाल, जय थवाईत, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता चेम्बर अध्यक्ष सुनील सोनी प्रकाश अग्रवाल जिला महामंत्री गुलशन सोनी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी समद बेग जी ने भी बिजली बिल वृद्धि पर जमकर भड़ास निकाली व विरोध दर्ज किया ततपश्चात सभी कांग्रेस माइक में विष्णुदेव साय हाय हाय भाजपा शर्म करो छत्तीसगढ़ सरकार मुर्दाबाद बिजली दर कम करो के नारों के साथ विद्युत विभाग के मेन गेट पर पहुँचे सभी ने मिलकर बिजली बिल को जलाकर अपना विरोध किया भारी संख्या में पुलिस बल रहा कार्यकर्त्ताओ से हल्की झूमाझटकी के साथ
सी.एस.ई.बी चाम्पा ई ई भारद्वाज जी व जे. ई. महेश जायसवाल को उपस्थित कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्य.अध्यक्ष सुनील सोनी ने किया व आभार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किशन सोनी ने किया कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित रहे रमेश पैगवार सुनील साधवानी दिनेश शर्मा राजेश अग्रवाल जय थवाईत नागेंद्र गुप्ता सुनील सोनी किशन सोनी अमरजीत सलूजा प्रकाश अग्रवाल गुलशन सोनी पंकज शुक्ला पार्षद हरीश पांडेय अनिल रात्रे पवन साहू जिब्बू आर्य पुरषोत्तम देवांगन दुर्गा कुर्रे गिरधर देवांगन परदेशी केंवट वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती शांति सोनी जिला महामंत्री सेवकलाल देवांगन पूर्व पार्षद गोविंद देवांगन रंजन कैवर्त रामबाई स्वर्णकार समद बेग हासिम खान अनिता प्रकाश स्वाति बंशीयर राजकुमार सिदार राजू शर्मा आसन दीवान बबलू महन्त सिद्धगोपाल शुक्ला रमेश बरेठ अरुण देवांगन युवा शक्ति में विशाल केड़िया विक्की मनवानी जीवन बंजारे संजय देवांगन हसन कुरैशी राजू देवांगन राकेश जोशी ऑटो संघ के अध्यक्ष राकेश कर्ष काशी पटवा संजय साधवानी नोहर देवांगन पंकज साधवानी सुमित चौहान राकेश साधवानी विष्णु गाड़ा राम साधवानी इतवारी यादव मुकेश साधवानी रामलाल यादव अविनाश महन्त राजकुमार यादव छोटू यादव ध्रुव चौहान शंभु दयाल निखलेस बोस सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार मेरी पहली प्राथमिकता – डीईओ डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी"
जांजगीर-चांपा
,छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सक्ती द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन, जिलाध्यक्ष पीललाल पटेल सहित सभी विकासखंडों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में हुई विसंगतियाँ, रिक्त पदों पर समायोजन की उपेक्षा, स्थानांतरण जनित समस्याएँ तथा विद्यालयों में कनिष्ठ शिक्षकों को प्रभार दिए जाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांतीय मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि संघ द्वारा कई बार इन विषयों को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, परन्तु अब तक अपेक्षित समाधान नहीं मिल पाया है।
बैठक पश्चात छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। शिक्षकों की समयमान वेतनमान, वेतनवृद्धि, पदोन्नति, उच्च परीक्षा में सम्मिलन की अनुमति, तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि 'मां के नाम एक पेड़' तथा 'पुस्तक स्कैनिंग' जैसे नवाचारों में जिला सक्ती को जनसहयोग और शिक्षकों की सहभागिता से आगे लाया जाएगा। सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रेरित करें कि वे अपनी मां के साथ वृक्षारोपण कर उसकी फोटो दिए गए लिंक पर अपलोड करें, ताकि उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके और वृक्षारोपण की सही गणना हो सके।
जिलाध्यक्ष पीललाल पटेल ने जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि जिले के कई विद्यालयों में कनिष्ठ शिक्षक प्रभार में हैं जबकि वरिष्ठ शिक्षक इससे वंचित हैं, जिससे पठन-पाठन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ शिक्षकों को ही प्रभार सौंपा जाए।
पूर्व में संचालित शैक्षिक योजनाओं जैसे खेलकूद, बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी आदि का संकुल स्तर पर आयोजन अब नियमित नहीं हो पा रहा है। इस पर डॉ. द्विवेदी ने सहमति जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इन कार्यक्रमों को पुनः अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा ।
आज नवपदस्थ डीईओ सक्ती के स्वागत अभिनन्दन एवं सौजन्य भेंट अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सक्ती के भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन (प्रांतीय मंत्री, रायपुर),उमाशंकर तिवारी (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, रायपुर),पीललाल पटेल (जिला अध्यक्ष, सक्ती), बिरबल प्रसाद सोनवानी (जिला सचिव), सीताराम साहू (संभागीय सह सचिव, बिलासपुर), राजू कुमार बंजारे (अध्यक्ष, विकासखंड शाखा मालखरौदा), ओमप्रकाश बघेल (सह सचिव, मालखरौदा), भुवनलाल पटेल (विकासखंड अध्यक्ष, सक्ती), हीरानंद साहू (जिला उपाध्यक्ष), रेवाशंकर देवांगन एवं नरेश कुमार चंद्रा उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना का किया गया निरीक्षण -प्रतापपुर के बगडा-केरता समूह व भैयाथान के सारासोर समूह का किया गया निरीक्षण
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/17 जुलाई 2025/
जिला सूरजपुर के विकासखण्ड प्रतापपुर के बगडा-केरता समूह जल प्रदाय योजना में इंटेकवेल के साथ ब्रिज निर्माण एवं जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया एवं विकासखण्ड भैयाथान के सारासोर समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत महान नदी में प्रगतिरत इंटेकवेल एवं जल शोधन संयंत्र तथा उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिलासपुर परिक्षेत्र बिलासपुर एवं श्री प्रमोद कतलम, अधीक्षण अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अम्बिकापुर मण्डल अम्बिकापुर के द्वारा संयुक्त रूप से जिसमें जिले के श्री प्रदीप खलखों, कार्यपालन अभियंता, खण्ड सूरजपुर, श्री डी. के. जैन, सहायक अभियंता, उपखण्ड प्रतापपुर एवं श्री ज्ञानेश मिश्रा, उप अभियंता, उपखण्ड प्रतापपुर के साथ निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर के साथ अन्य संबंधित उपस्थित रहे है।
मुख्य अभियंता, परिक्षेत्र बिलासपुर के द्वारा समूह जल प्रदाय योजना के समस्त निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक गुणवत्तायुक्त शत प्रतिशत क्षमता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु से पूर्व एकल ग्राम योजना के टंकियों से घरेलू नल कनेक्शन में पेयजल आपूर्ति की जा सकें। इस संबंध में लगातार प्रति सप्ताह प्रगति से अवगत कराने के निर्देश जारी किये गये।
जिला प्रशासन की सक्रियता से आयुष्मान कार्ड योजना का बेहतर क्रियान्वयन 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए बनाया जा रहा वय वंदना कार्ड
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य प्रगति पर है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राशन कार्ड डाटा अनुसार जिले में कुल 785767 हितग्राही है। जिनमें से वर्तमान में कुल 718125 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जो कि 91.39 प्रतिशत है। शेष हितग्राहियों का पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है।
आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के है उनका वय वंदन कार्ड बनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ए.पी.एल. या बी.पी.एल. राशनकार्ड धारी हो, हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।
आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत राशनकार्ड डाटा अनुसार जिले में लक्ष्य कुल 20330 हितग्राही का वय वंदना कार्ड पंजीयन कराया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य मितानिनों के सहयोग से घर-घर जाकर अब तक 11026 पंजीयन किया गया है, शेष छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वास्थ्य संस्था या व्ही.एल.ई. से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशनकार्ड एवं मोबाईल नम्बर ले जाकर अपना आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड पंजीयन करवा सकते है।
व्यापम परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए दिशा-निर्देश जारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आभूषण प्रतिबंधित परीक्षा केन्द्र में समय पर पहुंचना अनिवार्य
हाथी प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत हाथियों द्वारा क्षति पहुचाएं गए मामलों के निष्पादन एवं मुआवजा राशि दिलाने की दिशा में की गई सकारात्मक चर्चा
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/17 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल व पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखी गयी थी। बैठक में डीएफओ श्री पंकज कमल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनिल अग्रवाल, खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी, श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान वनमण्डलाधिकारी व उपस्थित वन क्षेत्र पदाधिकारी से हाथी द्वारा क्षति पहुचाएं गए मामलों के निष्पादन एवं मुआवजा राशि दिलाने की दिशा में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथियों से प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत पीड़ित परिवार के आवेदनों का संग्रह कर त्वरित गति से मुआवजा दिलाने की दिशा में ससमय कार्रवाई की जाये।
इस हेतु उन्होंने प्रभावित परिवरों को होने वाली क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग अमले के साथ समन्वय स्थापित कर क्षतिपूर्ति हेतु प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये ताकि प्रभावित परिवार को शीघ्र से शीघ्र राहत दिलाई जा सके।
खनिज विभाग की समीक्षा पर कलेक्टर ने अवैध खनन परिवहन व भण्डारण करने वालों पर खनिज अधिकारी को सक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये । अवैध खनन रोकने की दिशा में उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अमलों को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही ताकि अवैध खनन को लेकर कडा रूख अख्तियार किया जा सके।
बैठक में जिला व्यापारी एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिला क्रियान्वयन समिति द्वारा अनुमोदित आवेदनों की संख्या और वर्तमान में पोर्टल में प्रदर्शिनी की स्थिति की जानकारी ली गई । इसके साथ ही पीएमएफएमई व पीएमईजीपी योजनांतर्गत स्वीकृत प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही उपस्थित सभी विभागों के योजना के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गई और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
SECL अधिकारी और GST सलाहकार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी…
मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़।
राज्य में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) से जुड़ी एक शिकायत के बाद IT टीम ने चिरमिरी के पोड़ी और मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में एक साथ छापा मारा है।
SECL ब्लास्टिंग ऑफिसर और GST कंसल्टेंट के घर जांच
आयकर विभाग की टीम ने एक SECL ब्लास्टिंग ऑफिसर और एक GST सलाहकार के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान दोनों के निवास और दफ्तरों की वित्तीय दस्तावेज़ों और लेन-देन संबंधी फाइलों की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी रही चुप, कार्रवाई जारी
इस रेड को लेकर फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार, जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद हुए हैं जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा सकती है।
शिकायत आधारित कार्रवाई, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव
जानकारों का मानना है कि यह कार्रवाई SECL से जुड़े संभावित कर अपवंचन और आर्थिक अनियमितताओं को लेकर की गई है। आने वाले समय में बड़ी संपत्ति और अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में 17 गायों की दर्दनाक मौत, प्रशासन पर उठे सवाल….
बिलासपुर
रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 20 से अधिक मवेशियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 गायों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जगह: बारीडीह, नंदलाल पेट्रोल पंप के पास
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात में कई गायें सड़क के किनारे बैठी हुई थीं। इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रहे एक वाहन ने उन्हें रौंदते हुए बिना रुके भाग निकला। मवेशियों की हालत देखकर संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर ने ब्रेक तक नहीं लगाया।
घटना के बाद अफरा-तफरी, पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने घटनास्थल से शवों को हटवाया और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।
रतनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन के दावे फेल
सड़क पर बेसहारा मवेशियों की मौजूदगी और वाहन चालकों की लापरवाही ने एक बार फिर प्रशासन के पशु-संरक्षण और यातायात प्रबंधन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा आक्रोश जताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विदेश मंत्रालय की पहल से मिला जीवनदान: जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर लगी रोक, भारत सरकार के प्रयासों से राहत….
सरकारी पहल की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि:
सड़क किनारे घूमते मवेशियों की सुरक्षा के लिए तत्काल समाधान निकाला जाए।
तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए।
20 साल, ढाई लाख सांपों का रेस्क्यू, कोरबा के अविनाश यादव का सांपों से प्रेम
कोरबा
,हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करना और उनका संरक्षण करना है.इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के कोरबा के अविनाश यादव ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सांपों के प्रति लोगों की सोच को पूरी तरह बदल दिया है.अविनाश अब तक लगभग ढाई लाख सांपों को रेस्क्यू कर उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं. दो दशक पहले तक कोरबा जिले में सांप दिखते ही लोग लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने दौड़ पड़ते थे. लेकिन अविनाश यादव के अथक प्रयासों ने इस धारणा को पूरी तरह बदला दिया है. करीब 20 साल पहले जब अविनाश ने सांपों को बचाने का यह मिशन शुरू किया, तब धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आई.
आज स्थिति यह है कि सांप दिखने पर लोग उन्हें मारने की बजाय तुरंत अविनाश को फोन करते हैं. फोन की घंटी बजते ही अविनाश अपना रेस्क्यू किट लेकर निकल पड़ते हैं.उन्होंने अब तक ढाई लाख से अधिक सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है. - अविनाश यादव कोरबा इतना ही नहीं, अविनाश छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने कोरबा में विश्व के सबसे बड़े विषधर कहे जाने वाले सांपो की प्रजापति किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. उनके इस अनूठे कार्य को देख धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया और रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसायटी की टीम बन गई.आज उनके साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 28 युवा जुड़कर सांपों के रेस्क्यू में लगे हुए हैं, जो उनकी प्रेरणा से इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं. अविनाश का बचपन और सांपों से मोहब्बत की अनोखी दास्तान स्नेक मेन अविनाश यादव कोरबा सांपों के प्रति अविनाश का यह गहरा लगाव अचानक विकसित नहीं हुआ, बल्कि इसकी नींव उनके बचपन में ही पड़ गई थी. अविनाश यादव बताते हैं कि उनके माता-पिता ने उन्हें बताया था कि जब वह महज एक साल के थे, तब उनके बिस्तर पर एक सांप चढ़ आया था और उनसे लिपट गया था.अविनाश ने उस सांप को कसकर पकड़ लिया था.घरवालों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें सांप से अलग किया था
. स्नेक मेन अविनश यादव कोरबा शायद यहीं से उनके और सांपों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया. स्कूल के दिनों में भी उन्हें जहां कहीं सांप दिखने की सूचना मिलती, वे तुरंत दौड़ पड़ते थे. धीरे-धीरे उन्होंने इन जीवों के बारे में जानना शुरू किया और फिर रेस्क्यू का काम भी शुरू कर दिया. कोरबा के इस ‘स्नेक मैन’ अविनाश यादव ने ढाई लाख से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर न केवल पर्यावरण संतुलन में अहम योगदान दिया है, बल्कि मानवता की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है.सांपों के प्रति उनका यह समर्पण और लगाव देख हर कोई हैरान रह जाता है.कोरबा जिले के लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें बचाने की अलख जगाने का श्रेय पूरी तरह अविनाश को जाता है, जिन्होंने अकेले शुरू किए गए इस नेक काम को आज एक बड़ी टीम में बदल दिया है.
एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के चौथे दिवस पर काशीचुवा शक्ति केंद्र के बनहर गांव में हुआ वृक्षारोपण
खरसिया
,एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के चौथे दिवस पर किरोड़ीमल नगर मंडल के अंतर्गत काशीचुवा शक्ति केंद्र के बनहर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गवेल जी एवं भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी श्री अशुं टुटेजा जी खरसिया जनपद उपाध्यक्ष हितेश गवेलजी कौशल गवेल जी मनोज गवेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई, साथ ही मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारीगण, क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्ष महिया वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास अग्रवाल जी के सहयोग से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अरुण कतोरे जी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान प्राप्त हुआ सभी उपस्थितजनो ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है, बल्कि समाज में माँ के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव भी सशक्त हो रहा हैं!!..
राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण संपन्न निर्वाचन कार्यों में दक्षता बढ़ाने दी गई विस्तृत जानकारी
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में बूथ लेवल अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाईजर के निर्वाचन कार्यों में क्षमता निर्माण एवं कौशल वृद्धि हेतु राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 जुलाई से 17 जुलाई के मध्य संपन्न कराने के निर्देश के परिपालन में जिले के विधानसभा रामानुजगंज, सामरी एवं प्रतापपुर अंतर्गत समस्त बूथ लेवल अधिकारी तथा सुपरवाईजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर ने बताया कि जिले में 683 बूथ लेवल अधिकारी तथा 70 बीएलओ सुपरवाईजर कार्यरत है। आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाईजरों को निर्वाचन कार्यों के लिए अधिक से अधिक जानकारी देने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने के उद्देश्य से सभी तहसील स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ताकि मतदाताओं को निर्वाचन सेवाओं की आसानी से उपलब्धता हो सके। एक दिवसीय प्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों तथा सुपरवाइजर्स को मतदाता सेवा संबंधित फॉर्म 6,7,8 को भरे जाने की प्रक्रिया, फॉर्म में लगने वाले दस्तावेजों तथा वैधानिक प्रक्रियाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु सभी तहसीलों में मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई थी। जिनके द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण में जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज जल संरक्षण के दिशा में जनभागीदारी एवं प्रशासन का विशेष प्रयास
विकास कुमार यादव/ बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर/ जल संरक्षण के उद्देश्य से जिले में मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत लक्ष्य से अधिक 1 लाख 65 हजार 193 सोख्ता गड्ढ़ों का निर्माण किया गया। जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, आमजनों ने सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण में जनसहभागीता दिखाते हुए जलसंरक्षण की दिशा में मिशाल पेश की जिसके तहत् सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण में जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड सोनल शर्मा ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ तोमर के नेतृत्व में सभी जनपद पंचायतों में अभियान को सफल बनाने सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। अभियान को सफल बनाने जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तर पर दीवार लेखन जैसे अन्य गतिविधियां कर जागरूक किया गया। ग्राम स्तर पर जनसंवाद के माध्यम से जलसंरक्षण के महत्व को समझाया गया। पोस्टर, बैनर के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया गया। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने पंचायतों को तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि गड्ढे की लंबाई-चौड़ाई क्या होनी चाहिए।
उसमें उपयोग होने वाली सामग्री जैसे ईंट, बोल्डर, बालू के बारे में जानकारी दी गई। मोर गांव मोर पानी अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास हितग्राही, नरेगा कार्ड जॉबधारी की प्रभावी भूमिका रही। उन्होंने स्वयं के घर पर सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण कर अन्य महिलाओं को जागरूक किया और अपने आस-पड़ोस में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी ली।
इस अभियान अंतर्गत वर्षा जल संचयन के लिए सोखता गड्ढा निर्माण में प्रशासन सहित आमजनों की सक्रिय भूमिका रही है। जिसके परिणामस्वरूप जिले में 1 लाख 65 हजार से भी अधिक सोख्ता गड्ढ़ों का निर्माण किया गया। प्रशासन और आमनागरिकों के सहभागीता के दृष्टिगत कहा जा सकता है कि सुनियोजित रणनीति और सक्रिय जनभागीदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
विकास कुमार यादव बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर / जिला रोजगार अधिकारी ने बताया है कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘‘अग्निपथवायु.सीडीएसी.ईन पर आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो। साथ ही 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 अंको तथा अंग्रेजी विषय में 50 अंक के साथ उत्तीर्ण हो वे आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर तथा वायुसेना हेल्पलाइन नम्बर 0755-2661955 पर संपर्क किया जा सकता है
नमस्ते दिवस पर नगर पालिका ने स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान...
चांपा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देते हुए चांपा नगर पालिका परिषद ने "नमस्ते दिवस" का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी और सिवरेज टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने की, जहां पार्षदों की उपस्थिति में नमस्ते दिवस का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि यह दिवस सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि उन कर्मवीरों को धन्यवाद कहने का अवसर है जो शहर को स्वच्छ रखने में दिन-रात मेहनत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, पीपीई किट, हेलमेट, दस्ताने और अन्य सुरक्षात्मक साधनों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत सफाई कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि हर सफाई कर्मी को आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराया जाए।नमस्ते दिवस पर नगर पालिका द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल एक सराहनीय सामाजिक संदेश है, बल्कि यह उन अनसुने नायकों के सम्मान में एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है जो हमारे नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते है।
उक्त कार्यक्रम में पार्षद महेंद्र तिवारी, पार्षद टीकम कंसारी, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन,पार्षद दुर्गा कुर्रे,पार्षद अनिल रात्रे, पार्षद श्रीमती विनीता किशोर मोदी, पार्षद भगवन्तों साहू, पार्षद पवन साहू, परदेशी केवट, मोनी मिश्रा, गिरधर देवांगन, संतोष देवांगन, कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर, चैतराम डिंडोर सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
"माँ तुझे सलाम: शहीदों को समर्पित भव्य संगीतमय संध्या जल्द होगी आयोजित" इंडियन आइडल फेम मोनिका पॉन्डाल पहली बार आएंगी छत्तीसगढ़, शहीदों को दी जाएगी सच्ची श्रद्धांजलि
जांजगीर।
छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर एक बार फिर गूंजेगा देशभक्ति और गर्व का जयघोष। ISHIKA LIFE FOUNDATION द्वारा प्रस्तुत "माँ तुझे सलाम – शहीदों के नाम" सीजन-4 इस बार और भी भव्य रूप में लौट रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान और पत्रकार सम्मान जैसे गरिमामयी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जो न सिर्फ राज्य के विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा बल्कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक सांस्कृतिक संध्या का साक्षी बनेगा।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इंडियन आइडल सीजन-14 की चर्चित कंटेस्टेंट मोनिका पॉन्डाल पहली बार छत्तीसगढ़ में अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं। उनके soulful और जोशीले गीत श्रोताओं को शहीदों की याद में सराबोर कर देंगे। इंडियन आइडल के मंच पर अपनी खास पहचान बनाने वाली मोनिका इस बार देशभक्ति गीतों से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं।
गोपल शर्मा, जो इस आयोजन के प्रमुख आयोजक हैं, उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शहीदों की स्मृति, नारी शक्ति के सम्मान और मातृभूमि के प्रति निष्ठा को समर्पित होगा। इसके अंतर्गत “नारी आज के युग की”, “जांजगीर महोत्सव”, और “पत्रकार सम्मान” जैसे अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। एक विशेष सत्र "मां तुझे सलाम - आज की शाम शहीदों के नाम" के नाम पर रखा गया है, जिसमें शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और "Coming Soon" के बैनर के साथ इसकी तैयारी जोरों पर है। आयोजकों ने बताया कि इसकी तारीख और स्थान की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।