राज्य

स्वास्थ्य रहने के लिए दो विशेष जानकारी गुणों की खान है हरी मूंग दाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स पोषक तत्वों से भरपूर इस दाल को ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद मानते हैं। आप भी प्रोटीन से भरपूर इस दाल को अपने डाइट प्लान में शामिल कर अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

हरी मूंग दाल आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकती है। जो लोग जिम जाते हैं, वो भी बॉडी और मसल्स की रिपेयरिंग और मजबूती के लिए मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। हरी मूंग दाल गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो फाइबर रिच मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

हरी मूंग दाल में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है यानी इस दाल को खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है। मूंग दाल खाने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी हरी मूंग दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे

हरी मूंग दाल में मौजूद तत्व हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हरी मूंग दाल ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग दाल को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है। 2-रोजाना खाली पेट खाएं फाइबर से भरपूर यह पपीता
लिवर में जमी गंदगी का होगा सफाया, पाचन भी होगा दुरुस्त
अगर आप भी अपने आप को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीता को शामिल करें। खाली पेट फाइबर से भरपूर पपीता खाने से लिवर में जमी गंदगी साफ़ हो जाती है और शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही यह पाचन को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह एक ऐसा फल है जो गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद पाचक एंजाइम जैसे पपेन और भरपूर फाइबर इसे हमारे पेट और लिवर के लिए एक सुपरफूड बनाते हैं। तो, चलिए जानते हैं सुबह के समय खाली पेट पपीता खाने से कौन कौन से फायदे मिलते हैं?

पपीता खाने के फायदे:

फैटी लिवर: फैटी लिवर की समस्या में पपीता खाने के कई फायदे हैं। ये प्रिनफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के ज्यादा उत्पादन और गतिविधि को रोककर लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

लिवर डिटॉक्स: पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पाचक एंजाइम लिवर से टॉक्सिन्स (गंदगी) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर के कामकाज को बेहतर बनाता है और उसे स्वस्थ रखता है।

बेहतर पाचन: पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। पापेन एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है। खाली पेट इसे खाने से पाचन तंत्र को दिन की शुरुआत में ही एक स्वस्थ बढ़ावा मिलता है। विशेष - बिना चिकित्सक के सलाह से प्रयोग न करें। संकलन कर्ता डॉ. क्रांति खूंटे, (अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार से सम्मानित )कसडोल (छ .ग .)

Leave Your Comment

Click to reload image