राज्य

विद्युत ठेका श्रमिकों ने रायपुर में बैठक आयोजित कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर की आवाज बुलंद

जांजगीर चांपा

छतीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन के तत्ववधान में रायपुर में बैठक आयोजित किया गया था जिस पर प्रदेश भर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कर्मचारियों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफलता प्रदान किया ।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना हैं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग कर्मचारियों के साथ अनदेखी कर रही हैं । कर्मचारियों का शोषण हो रहा हैं और बोर्ड मुख दर्शक बने देख रहा हैं । सालों से मिलने वाले लिव वेसेज को हटा कर कर्मचारियों के वेतन पर सीधा प्रहार किया हैं । 20 सालों से ठेका श्रमिक कार्य रहे है किंतु विभाग द्वारा उनके वेतन बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जाता हैं । पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस बैठक में 3 महत्वपूर्ण मांगो पर समस्त सदस्यों ने अपनी अपनी सहमति जताई हैं संगठन की मांग हैं –

1 बोर्ड द्वारा लिव वेसेज लागू करे या लागू ना करने की स्थिति में राष्ट्रीय पर्व पर अवकाश दिया जाए ।

2 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर निगम बोर्ड के द्वारा कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान 20 हजार मासिक किया जाए ।
3 62 साल की जॉब सुरक्षा प्रदान करें ताकि कर्मचारी बिना किसी हिचक का 62 साल तक कार्य कर सके ।

उपरोक्त मांगो पर बोर्ड शीघ्र से शीघ्र विचार करें अन्यथा पूरे प्रदेश में हड़ताल की स्थिति निर्मित होगा जिसका जिम्मेदार स्वयं CSEB होगा

Leave Your Comment

Click to reload image