हाथी के आतंक से पूरा गांव भयभीत, कई परिवार बेघर
मरवाही
मरवाही में एक हाथी के उत्पात से पूरे खेत्र में चिंता की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मरवाही वन मंडल में हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंक मचा रहा है। पिछले 24 घंटे में एक हाथी ने कई घरों को तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
हाथी के आतंक से भयभीत गांव के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। हाथी के उत्पात की घटना के बाद से वन विभाग की टीम हाथियों की मूवमेंट पर निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को टाला जा सके। हाथियों के दल में शामिल वयस्क नर हाथी अपने साथी से बिछुड़ गया है, जिससे वह गुस्से में है और उत्पात मचा रहा है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए टीमों का गठन किया है।
वहीं वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को हाथियों के करीब जाने से रोकने के लिए मुनादी की जा रही है। वन विभाग की डीएफओ ग्रीष्मी चाँद ने कहा है कि प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ग्रामीणों को हाथियों के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को टाला जा सके।