राज्य
स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ ! चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ , चांपा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
देश को आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, हमें उस संघर्ष और पीड़ा को आज भी महसूस करनी चाहिए - सुनील सोनी ।
चांपा ,
लायंस चौंक पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ईकाई, चांपा द्वारा पूरे जोश और राष्ट्रीय भावना के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजो से आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया हैं। हमें उस संघर्ष और पीड़ा को महसूस करनी चाहिए जो कि हमारे पूर्वजों ने सहा हैं । सेनानियों के बलिदान और कड़ी मेहनत से हमें यह आजादी मिली हैं ।
उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य हैं कि देशहित में अपना योगदान दे । चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राज अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सपूतों का स्मरण किया और भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया । सुनील सोनी ने इसके पूर्व तिरंगा झण्डा फहराया गया और सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया । शिक्षक आशुतोष गोपाल ने अपनी देश भक्ति गीत से समा बांधा । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार साधवानी ने किया।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष चांपा प्रदीप नामदेव, सुनील कुमार सोनी, सुनील साधवानी, राज अग्रवाल, विशाल केडिया, प्रकाश अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, रितेश शर्मा,सलीम मेमन,रामवल्लभ सोनी, संतोष सिंह जब्बल , गोपी बरेठ,राजकुमार सोनी, अंकित मोदी, गोपाल गुलशन सोनी , परमेश्वर स्वर्णकार , हेमंत सराफ, अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी, श्रीमति शांति सोनी, राजू द्विवेदी, प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, शशिभूषण सोनी सहित बड़ी संख्या में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ईकाई चांपा के पदाधिकारी, सदस्य गण उपस्थित थे ।
आजाद चौक चांपा नगर प्रवेश द्वार में फहराया तिरंगा....
चांपा।
नगर प्रवेशद्वार आजाद चौक बेरियर में देवांगन समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी गणेशराम देवांगन ने झंडा फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद पवन साहु के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पार्षद प्रतिनिधि संतोष देवांगन, किशोर मोदी, पार्षद अशोक देवांगन, संत सोनंत, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामवल्लभ सोनी, पुर्व पार्षद प्रतिनिधि गोपी बरेठ, भाजपा नेता नरेंद्र ताम्रकार प्रमुख रुप ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम गणेशराम देवांगन द्वारा ध्वाजारोहण कर आजाद की प्रतिमा और पंचमुखी हनुमानजी पर माल्यार्पण किया गया।अमर शहीदो और भारत माता की जयकारा लगाया गया। इस कार्यक्रम मे जीतबहादुर साहु, गंगादीन पटेल, गौरी शंकर पाण्डेय, मिर्जा इरशाद बेग,सम्मत खान,शिव निषाद,किशन देवांगन ,लल्लू यादव एवं समस्त मोहल्ले वासियो ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आइसेक्ट कंप्यूटर कॉलेज चांपा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया....
चांपा।
स्थानीय आइसेक्ट कंप्यूटर कॉलेज चांपा में 79वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलवन्त सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा ने पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा का सम्मान किया गया, साथ ही भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे अमर रहे, जय हिंद के उदघोष से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। तत्पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
अपने स्वागत भाषण में संस्था प्रमुख डॉ. मूलचन्द गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।
संस्था के छात्र छात्राओं ने भी इस अवसर पर भाषण प्रस्तुत किए और देशभक्ति गीत से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
मुख्य अतिथि कुलवन्त सिंह सलूजा ने सभा को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को हमेशा बनाए रखने की अपील की। अंत में संस्था की शिक्षिका सुश्री ज्वाला यादव ने सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया तत्पश्चात प्रसाद और नाश्ता वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्णिमा कुर्रे रिया साहू पायल श्रीवास अंकिता पटेल मोनिका सिंह मुस्कान गोस्वामी रोहिनी सिदार वैष्णवी कंवर मनीषा कंवर राहुल कर्ष अज्जू रात्रे सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ और स्टॉफ मौजूद रहे।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई,
अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर लगाई 3 करोड़ की पेनाल्टी, ठेका निरस्त कर जारी किया नया टेंडर…
बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई, अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर लगाई 3 करोड़ की पेनाल्टी, ठेका निरस्त कर जारी किया नया टेंडर…
बिलासपुर।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम को लटका कर रखने वाले ठेका कंपनियों पर करोड़ों का जुर्माना लगाते हुए ठेका भी निरस्त कर दिया है. स्मार्ट सिटी के इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है.
बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ओर से पहली कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत नदी की बांई ओर इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक निर्माणाधीन सड़क कार्य करने वाले ठेका कंपनी पर की गई है. योजना के दूसरे चरण के तहत 49 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से इस नदी की बांई ओर समतलीकरण, रिटेनिंग वाल, टोवाल, नाला, सड़क समेत अन्य कार्य किए जाने थे, जिसके लिए मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया गया था.
का अर्थदंड लगाया गया है, और ठेका को निरस्त करते हुए उक्त कार्य के लिए नया टेंडर जारी किया गया है,
निरस्तीकरण के बाद नया टेंडर करने पर नियमानुसार पूर्व ठेका कंपनी याने मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर शेष राशि के कार्य का दस प्रतिशत 11 लाख 32 हजार अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है. इस प्रकार कुल 3 करोड़ 10 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगाया गया हैं.
इसी तरह अरपा नदी में दूषित जल को रोकने के लिए मंगला में 13 करोड़ 54 लाख की लागत के 10 एमएलडी और 8 करोड़ 69 लाख की लागत के 6 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी के साथ सड़क और नाला निर्माणाधीन है. उक्त दोनों प्रोजेक्ट का काम श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला हुआ है, जिसे कार्य की प्रगति के लिए कई बार नोटिस जारी की गई है और पेनाल्टी भी लगाया गया है. इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कार्य में प्रगति नहीं लाई गई हैं.
कार्य में प्रगति नहीं लाने और लटका कर रखने के लिए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने 14 अगस्त को 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य के 7 प्रतिशत 94 लाख 78 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, इसके पूर्व 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 40 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था. इस प्रकार कुल 1 करोड़ 35 लाख 40 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है.
इसके अलावा 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य में 7 प्रतिशत 60 लाख 83 हजार और 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 26 लाख 7 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया था. इस प्रकार कुल 64 लाख 9 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है, और दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट के ठेके को निरस्त करने के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है.
अरपा में अटल पथ के लिए नया टेंडर
अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बांई ओर इंदिरा सेतु से नया पुल तक सड़क एवं निर्माण कार्य के लिए जिस ठेके को निरस्त किया गया है, उसे पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा 9 करोड़ 73 लाख का नया टेंडर जारी किया गया है. उक्त मार्ग अटल पथ के नाम से जाना जाएगा
कैट ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया
चाम्पा
,कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चाम्पा ईकाई के तत्वाधान मे 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया!आज के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भारतीय सेना (महार रेजिनेंट) के सैनिक श्री सुजीत अहीर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया!तत्पश्चात भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रगीत गाया गया! कैट के अध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा उद्बोधन दिया गया, मुख्य अतिथि श्री सुजीत अहीर जी के द्वारा शुभकामना संदेश पश्चात आभार व्यक्त अनिल गुप्ता के द्वारा किया गया!
कार्यक्रम का संचालन धीरज सोनी ने किया!जिसमे नगर के वरिष्ठ नागरिकगण, व्यापारी बंधु , कैट के अध्यक्ष राजन गुप्ता, अनिल मनवानी, सलीम मेमन,अनिल गुप्ता, राजकुमार सोनी, मधुसुदन सोनी, मनोज धामेचा, धीरज सोनी, विनय सोनी, रघुनंदन सोनी, भक्तो मेहर, रितेश अग्रवाल, असगर मेमन ,रफीक मेमन ,खालिद मेमन ,होलाराम चन्दानी ,किशोर मनवानी सहित सभी व्यापारी बंधु की उपस्थिति रही!*
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर के द्वारा मनाया गया जीवन दाता वंदन उत्सव ,,,
जांजगीर चांपा
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर केद्वारा जीवन दाता वंदन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम का आयोजन सत्संग भवन नैला जांजगीर में किया गया मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा
की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जीवन दाता वंदन उत्सव का कार्यक्रम शाखा के द्वारा सत्संग भवन मे कराया गया वहा उपस्थित बच्चों के द्वारा अपने माताओ को तिलक लगा कर श्री फल भेट कर एवं चरण इस्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया एवं उनका उनके जीवन मे काफ़ी महत्व है कहा गया भगवान सभी जगह नहीं रह सकते इसलिए उन्होंने माँ को बनाया है शाखा द्वारा सभी के लिए नास्ते का इंतजाम किया गया था उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने शाखा के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा से श्रीमति सिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल कोषाध्यक्षश्रीमती पूनम जगनी श्रीमती खुशबू शर्मा श्रीमती पिंकी शर्मा सहित सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार से सम्मानित डॉ .क्रांति खूंटे ने स्वतंत्रता दिवस पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी
अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार से सम्मानित डॉ .क्रांति खूंटे ने स्वतंत्रता दिवस पर देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए हमारे प्रतिनिधि को एक विशेष भेट में बताया है कि भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है।
प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद जिसमें भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ। विभाजन के बाद दोनों देशों में हिंसक दंगे भड़क गए और सांप्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं हुईं। विभाजन के कारण मनुष्य जाति के इतिहास में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों का विस्थापन कभी नहीं हुआ। यह संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। भारत की जनगणना 1951 के अनुसार विभाजन के एकदम बाद 72,26,000 नागरिकों ने भारत छोड़कर पाकिस्तान गये और 72,49,000 नागरिकों ने पाकिस्तान छोड़कर भारत आए।
इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ देशभक्ति फिल्में देखते हैं, देशभक्ति के गीत सुनते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
प्रवासी भारतीयों विशेषकर भारतीय आप्रवासियों की उच्च सघनता के क्षेत्रों में परेड और प्रतियोगिताओं के साथ दुनिया भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। डॉ. क्रांति खूंटे ने आगे बताया है कि न्यूयॉर्क और अन्य अमेरिकी शहरों में कुछ स्थानों में, 15 अगस्त प्रवासी और स्थानीय आबादी के बीच में भारत दिवस बन गया है। यहां लोग 15 अगस्त के आसपास या सप्ताह के अंतिम दिन पर भारत दिवस मनाते हैं व प्रतियोगिताएँ रखते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर
देश के प्रथम नागरिक और देश के महामहिम राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "राष्ट्र के नाम संबोधन" देते हैं।इसके बाद अगले दिन दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है, जिसे 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। आयोजन के बाद स्कूली छात्र तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के सदस्य राष्ट्र गान गाते हैं। लाल किले में आयोजित देशभक्ति से ओतप्रोत इस रंगारंग कार्यक्रम को देश के सार्वजनिक प्रसारण सेवा दूरदर्शन सहित चैनलो द्वारा देशभर में सजीव (लाइव) प्रसारित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी तथा सभी शासकीय भवनों को रंग बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया जाता है, जो शाम का सबसे आकर्षक आयोजन होता है।
राज्य/स्थानीय स्तर पर
देश के सभी राज्यों की राजधानी में इस अवसर पर विशेष झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तथा राज्य के सुरक्षाबल राष्ट्रध्वज को सलामी देते हैं। प्रत्येक राज्य में वहाँ के मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन, नगरीय निकायों, पंचायतों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शासकीय भवनों को आकर्षक पुष्पों से तिरंगे की तरह सजाया जाता है। छोटे पैमाने पर शैक्षिक संस्थानों में, आवासीय संघों में, सांस्कृतिक केन्द्रों तथा राजनैतिक सभाओं का आयोजन किया जाता है।
एक अन्य अत्यंत लोकप्रिय गतिविधि जो स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है और यह है पतंगें उड़ाना (अधिकतर दिल्ली व गुजरात में)। आसमान में हजारों रंग बिरंगी पतंगें देखी जा सकती हैं, ये चमकदार पतंगें हर भारतीय के घर की छतों और मैदानों में देखी जा सकती हैं और ये पतंगें इस अवसर के आयोजन का अपना विशेष तरीका हैं।
इस अवसर पर सुरक्षा उपायों को, विशेषकर दिल्ली, मुंबई व जम्मू-कश्मीर के संकटग्रस्त राज्यों के प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ा कर दिया जाता है। हवाई हमलों से बचने के लिए लाल किले के आसपास के इलाके को नो फ्लाई ज़ोन (उड़न निषेध क्षेत्र) घोषित किया जाता है और अतिरिक्त पुलिस बलों को अन्य शहरों में भी तैनात किया जाता है।
डॉ. क्रांति खूंटे ने विशेष रूप से बताया है कि इस अवसर पर
लोकप्रिय संस्कृति में
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हिंदी देशभक्ति के गीत और क्षेत्रीय भाषाओं में टेलीविजन और रेडियो चैनलों पर प्रसारित किए जाते हैं। इनको झंडा फहराने के समारोह के साथ भी बजाया जाता है।देशभक्ति की फिल्मों का प्रसारण भी होता है, एक सर्वे के अनुसार ऐसी फिल्मों के प्रसारण की संख्या में कमी आई है। नयी पीढ़ी के लिए तीन रंगो में रंगे डिज़ाइनर कपड़े भी इस दौरान दिखाई दे जाते हैं।
खुदरा स्टोर स्वतंत्रता दिवस पर बिक्री के लिए छूट प्रदान करते हैं। भारतीय डाक सेवा 15 अगस्त को स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं, राष्ट्रवादी विषयों और रक्षा से संबंधित विषयों पर डाक टिकट प्रकाशित करता है।इंटरनेट पर, 2003 के बाद गूगल अपने भारतीय होमपेज पर एक विशेष गूगल डूडल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाता है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि हम सभी को मिलकर शपथ लेना चाहिए कि हम सभी देश की एकता एवं अखंडता को हमेशा के लिए कायम रखने में योगदान देंगे जिससे हमारा देश विश्व गुरु में अपनी पहचान बना सके।
कोरबा के पिकनिक-स्पॉट में 50 हाथियों का दल; 2 दिन पहले फसलों को रौंदा था
कोरबा
जिले के कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का दल एक साथ देखा गया है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वर्तमान में हाथियों का लोकेशन झोलाघाट परिक्षेत्र में है। झोलाघाट पिकनिक स्पॉट है। यहां पहुंचे पर्यटकों ने हाथियों की मस्ती का वीडियो बना लिया।
12 अगस्त की शाम लोग पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान हाथी चिंघाड़ते और बेबी एलिफेंट दौड़ लगाते हुए खेलते नजर आए। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। 3 दिन पहले इसी दल ने बाझीबन क्षेत्र में करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था।
जिले के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों की मौजूदगी है।
इसके अलावा कोरबा वनमंडल के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों की मौजूदगी है। जानकारी के मुताबिक जिले में हाथियों से करीब 200 गांव प्रभावित है। 2 दिन पहले हाथियों ने बाझीबन क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था।
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वे डर गए थे। एक साथ इतने हाथियों को देखकर उनके हाथ-पांव कांपने लगे थे। रात भर सभी परिवार घरों में डरे हुए थे। उन्हें चिंता थी कि कहीं हाथी गांव की तरफ न आ जाएं।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली... कलेक्टर ने हर घर तिरंगा फहराने दिलाया शपथ
सक्ति
,हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती जिला के पंचायत विभाग के द्वारा जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के अगुवाई में मोटर साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई।
स्वामी आत्मानंद स्कूल, सक्ती से प्रारंभ हुई मोटर साइकिल रैली में कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन (आई ए एस), उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा,जनपद अध्यक्ष नीतू ऋषि राय, उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, जनपद सदस्य राजू राठौर सहित जनपद पंचायत से जुड़े जन प्रतिनिधि_ कर्मचारी, विहान समूह की महिलाएं तथा ग्रामीणजन शामिल हुए।
नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए रैली प्राथमिक शाला सोठी पहुंची जहां जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार एवं सरपंच अशोक यादव के साथ विद्यालय परिवार ने रैली का अगवानी किया। पश्चात जागरूकता रैली बोईरडीह विद्यालय तक पैदल रवाना हुई जहां ग्रामीणजनों के साथ विद्यालय परिवार की छात्राओं ने रैली का स्वागत नृत्य के द्वारा स्वागत किया गया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन स्थल पर अभ्यागतों के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया तथा छात्राओं के द्वारा बनाए गए रंगोली के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा फहराने हेतु शपथ ग्रहण कराया तथा शपथ पट्टिका में अभ्यागतों के साथ उपस्थित सभी लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इन पलों में कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने किया तो वहीं प्रीति पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शक्ति ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया
चांपा पूज्य सिंधी पंचायत की श्रीमती ईश्वरी देवी खूबवानी पंचतत्व में हुईं विलीन..
चांपा।
चांपा के प्रतिष्ठित व्यवसायी पूज्य सिंधी पंचायत के सम्माननीय अशोक खुबवानी, राम खुबवानी एवं राकेश खुबवानी की माताजी श्रीमती ईश्वरी देवी खुबवानी जी का 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा आज 12 अगस्त 2025 मंगलवार को निवास स्थान गुरुनानक रेसिडेंसी गौरव पथ, चांपा से पुराना भैंसा बाजार स्थित हसदो नदी के तट पर स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार किया गया। जहां रिश्तेदार, समाज के लोग तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित किए। वे विजय खुबवानी, अजय खुबवानी, साहिल और अंश की दादी थीं।
प्रेस क्लब चांपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विधायक व्यास कश्यप के पहल और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र...
जांजगीर चांपा।
जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप के पहल एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के दिशा निर्देश पर 14 अगस्त को बहुप्रतीक्षित पुलिस सहायता केंद्र नैला गायत्री मंदिर की पास खुलने जा रहा है. जिससे शहर में बढ़ रहे अपराधिक घटना पर लगाम लगेगी.वहीं असामाजिक लोगो के खिलाफ पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत सकेंगे।
विधायक व्यास कश्यप, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे एवं उमेश कश्यप सहित पार्षद अरमान खान एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज मौके पर निरीक्षण किया गया. नैला स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के बाजू लोगों को बहुप्रतीक्षित मांग थी कि यहां एक पुलिस सहायता के खोला जाए.
इस पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगी. जिससे स्टेशन में बाहरी लोगों के आने जाने वालो पर निगरानी रहेगी. शहर वासियों ने पुलिस सहायता केंद्र खोलने पर विधायक व्यास कश्यप का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया है.आपको बता दे कि नैला में बहुप्रतीक्षित मांग थी कि नैला स्टेशन के पास एक पुलिस सहायता केंद्र खोला जाय.जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के दिशा निर्देश एवं विधायक व्यास कश्यप के पहल पर जल्द 14 अगस्त को विधिव उद्घाटन किया जाएगा।
जननेता स्व.जूदेव जी की प्रतिमा की मांग, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी को दिया गया ज्ञापन
खरसिया
भारतीय जनता पार्टी खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दिलीप बंटी केसरी ने चंद्रपुर की भावी विधायक, प्रदेश भाजपा की लोकप्रिय कद्दावर नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के हरदी निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट कर उन्हे ज्ञापन सौपा। युवा नेता बंटी ने ज्ञापन के माध्यम से रानी साहिबा से मांग की है की जूदेव समर्थकों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए खरसिया रायगढ़ रोड स्थित रानी सागर चौक में जननेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएं तथा रानी साहिबा से चर्चा के दौरान केसरी ने उन्हे खरसिया क्षेत्र की जन समस्याओं से भी रूबरू करवाया
बंटी केसरी ने बताया की स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी ने भारतीय जनता पार्टी को अपने खून से सींचा है इसी का नतीजा है की आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंच पाई है। स्व. जूदेव जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय, वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नाम पत्र लिखकर जनभावना के अनुरूप उक्त मांग की है।
एमसीबी के सलाइन सैंपल जांच को भेजे:
एमसीबी
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में सलाइन ड्रिप लगाने के बाद 7 मरीजों की हालत बिगड़ गई। मरीज पेट में दर्द, बुखार और दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन, आईवी फ्लुड-आरएल और आईवी फ्लुड- डीएनएस चढ़ाए जाने के दौरान मरीजों को कंपकपी (सिवरिंग) होने लगी। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक लगातार इस तरह के केस सामने आते रहे। इन 12 दिनों में सलाइन लगाने से 8 मरीजों ने कंपकपी की शिकायत की।
डॉक्टर्स द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) द्वारा भेजी गई दवाइयों के उपयोग के बाद मरीजों को कंपकपी हुई है। इस घटना के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने 1 अगस्त को RL और 8 अगस्त को DNS के संबंध में सीजीएमएससी को जानकारी दी। शिकायत के बाद पूरे प्रदेश में इस बैच की दवाइयों के उपयोग पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। साथ ही दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
एक्सपर्ट डॉ राकेश गुप्ता ने कहा - RL और DNS दवाइयों के उपयोग से शरीर में कंपकपी आ सकती है। 100 में से एक-दो केस में ऐसा हो सकता है। 7-8 मरीजों में कंपकपी की शिकायत है तो दवाइयां संदिग्ध अमानक हो सकती हैं।
शिकायत के बाद संबंधित कंपनी के आईवी फ्लुड के उपयोग पर पूरे प्रदेश में अस्थाई रोक लगा दी गई है। जिस बैच से शिकायत है उस बैच के आईवी फ्लुड के सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट 15 दिन बाद आ सकती है।
खरसिया शहीद दिनेश पटेल की जन्म जयंती पर कांग्रेस परिवार ने किया वृक्षारोपण अपने जीवन के खास मौके अवसर पर वृक्षारोपण जरूर करें-- वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा
आज शहीद दिनेश पटेल की जन्म जयंती पर पूर्व परंपरा अनुसार कांग्रेस जनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया वार्ड नंबर 6 के स्कूल में पार्षद विनोद लाल राठौर एवं साथियों द्वारा शहीद दिनेश पटेल की जन्म जयंती पर वृक्षारोपण कराया गया विदित है कि पूर्व नगर सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के 5 वर्ष में 10 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है
उसी परंपरा को कायम रखते हुए आज शहीद दिनेश पटेल की जन्म जयंती को वृक्षारोपण कार्यक्रम कर उनकी याद को अमर किया तथा श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, अरुण अग्रवाल, विनोद लाला राठौर, राम किशुन, सन्यासी मेहर, टेकु रजक, और कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद रहे
नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न ,डा. मयंक दुबे का सराहनीय कार्य दो मरीजों का मुफ्त में आपरेशन किया
चाम्पा
,लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 C चाम्पा इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा पेंशनर वृद्ध जनों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर श्री गणेश विनायक नेत्रालय परशुराम चौक चांपा में आयोजित किया गया जिसमें 31 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ मयंक दुबे नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया गया तथा 2 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया गया डा मयंक दुबे के इस कार्य की सभी ने सराहाना की है,जिससे आंख के मरीज लाभान्वित हुवे ।
इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य डॉ व्ही के अग्रवाल, डॉक्टर जी पी दुबे, डॉ काशी प्रसाद राठौर, डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल, रामप्रपन्न देवांगन, सचिव लायन राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वासुदेव देवांगन, बजरंग अग्रवाल, बैजनाथ देवांगन, विनोद अग्रवाल, किशन शर्मा उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों ने डॉ मयंक दुबे को साल श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गणेश विनायक नेत्रालय परशुराम चौक चांपा के सभी स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा ।
लायंस क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब चांपा के द्वारा जरूरतमंद के लिए सेवा का कार्य निरंतर किया जाता रहेगा ।उन्होंने बताया के सेवा गतिविधि के अगले क्रम में दिनांक 17 अगस्त रविवार को लायंस चौक स्थित हेमिनबाई राठौर मेमोरियल नर्सिंग होम में नवजात शिशुओं को हिमालया किट का वितरण किया जाएगा ।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट
कसडोल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्य डॉ क्रांति खूंटे ने हमारे प्रतिनिधि को एक विशेष भेंट में बताया है कि रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट यह निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है,इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है,डॉ क्रांति खूंटे ने बताया है कि
देशभर में जब-जब त्योहार आते हैं लगभग हर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिलती है. लोगों को हजारों किलोमीटर का सफर खड़े होकर करना पड़ता है. इस भीड़ और सुरक्षित यात्रा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी सौगात दी है. इसके मुताबिक अगर आप आने और जाने दोनों का एक साथ टिकट करते हैं तो आपको 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसको लेकर रेल मंंत्रालय ने “राउंड ट्रिप पैकेज” की शुरुआत की है.
त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई स्कीम शुरू की है. इसका नाम है राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश, इस स्कीम का मकसद है यात्रियों को सस्ती दर पर आने-जाने का टिकट देकर भीड़ को अलग-अलग दिनों में बांटना ताकि यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो सके.
रेलवे के मुताबिक, इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री आने और जाने दोनों तरफ का टिकट एक साथ बुक करता है तो वापसी के सफर के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी.
छूट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो आने और जाने का टिकट एक ही नाम और डिटेल्स के साथ बुक करेंगे. दोनों टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के होने चाहिए. आने का टिकट: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए. जबकि वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए हो.
इस नई स्कीम के मुताबिक आने का टिकट पहले बुक करना होगा और उसके बाद कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा. वापसी का टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा. शर्त ये हैं कि दोनों तरफ के टिकट सिर्फ कन्फर्म होने चाहिए. टिकट में कोई बदलाव (Modification) नहीं किया जा सकेगा. रिफंड की कोई सुविधा नहीं होगी. रिटर्न टिकट बुक करते समय कोई और छूट, वाउचर, पास, PTO या रेल ट्रैवल कूपन लागू नहीं होगा.
ये स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों में लागू है, जिसमें स्पेशल ट्रेनें (Trains on Demand) भी शामिल हैं. Flexi Fare वाली ट्रेनों में यह सुविधा नहीं होगी. दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे-या तो ऑनलाइन (इंटरनेट) से या फिर रिजर्वेशन काउंटर से कराना होगा. चार्ट बनने के समय अगर किराए में कोई अंतर आता है तो यात्रियों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा.डॉ क्रांति खूंटे ने बताया है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि इस ऑफर से त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंट जाएगी. खास ट्रेनों का दोनों तरफ से सही उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा. रेलवे ने इसके लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाओं के जरिए विस्तृत प्रचार करने के निर्देश दिए हैं.
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण छत्तीसगढ़ टीम की बैठक में किया गया सम्मान.
जांजगीर चाम्पा.
मानवाधिकार के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम द्वारा सर्किट हाउस जांजगीर में बैठक हुई । जिसमें ब्यूरो के नए नियमों का ध्यान रखते आगे कार्यो की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि नए वेबसाइट के अनुसार अब नए प्रारूप में आगे कार्य किए जाएंगे और वहीं अब टीम में रहते आगे बढ़ेंगे जो अपनी सक्रियता प्रदर्शन करते हैं और छत्तीसगढ़ टीम के गरिमा का ध्यान रखते है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ जतिन्दरपाल सिंह ने कहा कि जिन्होंने बेहतर कार्य प्रदर्शन किया है हम उनकी अनुशंसा राष्टीय अध्यक्ष माननीय डॉ रणधीर कुमार से कर अवसर दे रहे इनके अलावा समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं वालंटियर को नयी लॉगिन कराते ब्यूरो में शामिल होना पड़ेगा ।
अब जो केवल आई डी लेकर कोई कार्य में सक्रियता नहीं दिखाये उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि टीम में हज़ारों कार्यकर्ता है पर कार्य नहीं करता है। इसलिए बेहतर कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ा जाएगा साथ महासम्मेलन में जिनके सम्मान प्राप्त नहीं हो पाए थे उनका भी सम्मान दिया गया। इस अवसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक श्री दिलीप साहू एवं बोधी राम साहू प्रदेश सलाहकार श्री अमोलक सिंह बिलासपुर संभाग अध्यक्ष श्री विष्णु अवतार कश्यप बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह जब्बल बिलासपुर संभाग महा सचिव श्री ललित कुमार बरेठ बिलासपुर संभाग संयुक्त सचिव श्री विजय कुमार यादव बिलासपुर संभाग संरक्षक श्री भरत राम साव राजेश सोनी एवं महेंद्र कश्यप बिलासपुर संभाग कानूनी सलाहकार श्रीमती विद्या राठौर जिला जांजगीर चाम्पा अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सोनी संरक्षक श्री विजय प्रधान सारंगढ़ बिलाइगढ़ अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या श्री कुन्दन सिंह सोनबरिहा जिला सचिव सारंगढ़ बिलाईगढ
Shr परदेशी दास मानिकपुरी ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ मीडिया ऑफिसर श्री मेलाराम कश्यप श्री अटल कश्यप सक्रिय सदस्य
श्री जय शंकर प्रसाद
श्री अजय कश्यप
श्री प्रेमकुमार साहू
श्री घनश्याम देवांगन
श्री ओमप्रकाश स्वर्णकार
श्री अशोक कुमार साहू बैठक में शामिल रहे