जांजगीर के इस हॉस्पिटल में होता हैं मात्र ₹10 में मरीजो का इलाज… डॉक्टर का कहना जनसेवा के नाम पर करते है ये काम…!
जांजगीर चांपा। आज के जमाने में जहां धरती के भगवान अपनी सेवा को व्यवसाय बना कर रखें.गरीब मरीजों को इलाज के नाम लुटा जाता हैं.जहां मरीजों को छोटी बीमारी के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते है. जन सेवा के नाम पर खुले सैकड़ो हॉस्पिटल संचालक गरीबों को लूटने का काम करते हैं.वहां आज भी इंसानियत जिंदा है. जांजगीर में एक हॉस्पिटल ऐसा भी है जहां मात्र ₹10 में मरीजों का इलाज होता है. जी हां यह पढ़कर जरूर आपको आश्चर्य लगा होगा लेकिन यहां कोई फिल्मी कहानी नहीं, हकीकत है. डॉक्टर सेवा भाव के नाम पर मात्र ₹10 में मरीजों का इलाज करते हैं.जो आज के समय में असंभव है , लेकिन यह हकीकत है यहां डॉक्टर लगातार 2 वर्षों से इस तरह अपनी सेवा दे रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं नहरिया बाबा रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का, जहां के डॉक्टर है लोकेंद्र कश्यप जो एमडी मेडिसीन हैं. जिला अस्पताल में भी अपनी सेवा देते है. उनका एक हॉस्पिटल भी है जहां इलाज मात्र ₹10 में करते है अपने हॉस्पिटल संजीवनी में रविवार के दिन मरीजों का इलाज सेवा भाव के रूप में करते हैं. जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
डॉक्टर लोकेंद्र का कहना कि है यह काम वे चैरिटी के लिए करते हैं. एक सेवा के नाम मरीजों का इलाज कम पैसों से हो जाता जो दूर दराज गांव से आते है,।कम पैसों से इलाज हो जाता हैं .यहां रविवार के दिन मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। डॉक्टर लोकेंद्र बताते हैं कि महीने में एक बार ग्रामीण इलाकों में पूरे टेक्निकल मशीनो के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगते हैं.और बीच-बीच में शिक्षक,पत्रकार एवं पुलिस परिवारों के लिए भी फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाते हैं.इस तरह वे जांजगीर में लगातार 2 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।