राज्य

बरमकेला में महिलाओं की गूंज : हिंसा के खिलाफ जेंडर सखियों की जागरूकता रैली, अधिकारों की उठी बुलंद आवाज

बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला में बिहान की महिला सदस्यों एवं जेंडर सखियों ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा व उत्पीड़न के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली। यह रैली जनपद कार्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जनसामान्य को जागरूक करती रही।

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए समाज को संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने स्पष्ट कर दिया कि अब महिलाएँ अपने हक के लिए जागरूक और संगठित हैं।

इस अवसर पर जेंडर सखी संतोषी रात्रे ने कहा कि "महिलाओं पर होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज में हर महिला को सुरक्षित वातावरण मिले, इसी लक्ष्य के साथ हम लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महिला अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।"

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा, दहेज, छेड़छाड़, घरेलू शोषण जैसे मामलों पर रोक तभी लगेगी जब समाज मिलकर इसके खिलाफ खड़ा होगा।

कार्यक्रम के दौरान बिहान के जिला एवं जनपद स्तर के पदाधिकारी, महिला समूह की सदस्याएँ तथा ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रैली के माध्यम से यह संदेश सफलतापूर्वक दिया गया कि—
"नारी शक्ति है, नारी सम्मान… महिला सुरक्षा है देश की शान।"

बरमकेला में आयोजित यह पहल निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image