दिव्यांगजन बच्चों को भोजन नही देने से नाराज प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन ने की कलेक्टर से शिकायत
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ खेल मैदान में जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया, जहां यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर के उपस्थिती में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ संस्था के बच्चों की प्रस्तूती एवं खेल-कूद में भाग लेने के लिए दिनांक 01/12/2025 को शिक्षा विभाग जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी, अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी नोडल श्री फकीरा , बी.आर.पी. सारंगढ़ सतपती एवं बी.आर.सी सारंगढ़ नीलम लकड़ा द्वारा मौखिक इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। प्रतिभागीयों की जानकारी भी विशेष शिक्षक खीरमती पटेल को दिया गया था। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भी थी।
जिसमें बच्चों द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं खेलकूद में भाग भी लिया गया था, जिसमें प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ बच्चों ने प्रथम, द्वित्तीय स्थान भी प्राप्त किया , जिसमे प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ के 35 बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए थे, उन्हे भोजन के लिए टोकन नहीं दिया गया व भोजन की लाईन से वापस किया गया। अन्य स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों को भोजन के लिए टोकन भी दिया गया व भोजन भी कराया गया, लेकिन कार्यक्रम संचालन के जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा कहा गया की प्राईवेट स्कूलों को नहीं बुलाए हैं, तूम लोगों को कौन बुलाया है? जबकी प्राईवेट उम्मीद दिव्यांग स्कूल बरमकेला भी आया था उन्हें टोकन देकर भोजन भी कराया गया है।
जिला स्तरीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें भोजन हेतु टोकन नहीं दिया गया, बच्चे कार्यक्रम में 10:30 से 2:30 बजे तक भूखे पेट बैठे रहे, जिसमें कक्षा पहली की मुकबधिर छात्रा कु. नताशा निषाद भोजन की पंक्ति में खड़े-खड़े बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिस पर उसे तुरंत ओ.आर.एस. घोल पिलाया गया तथा दिव्यांग बच्चों को तत्काल संस्था में लाकर भोजन कराया गया। प्राँजल दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। इस विषय मे प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ द्वारा दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता से उचित कार्यवाही करने कि मांग की गई है