राज्य

मोक्षदा एकादशी पर पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का किया गया अभिनंदन

चांपा । नगर के हृदय स्थल पर स्थित श्री जगन्नाथ मठ मंदिर में श्रीमद्भागवत गीता जयंती समारोह तथा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गीता जयंती समिति एवं निराला साहित्य मंडल चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी के दिन धार्मिक वातावरण में हुआ । कार्यक्रम में आदरणीय राजेश कुमार अग्रवाल जी को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समिति के द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया ।

अभिनंदन समारोह का आयोजन 

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत मठाधीश महंत लाल दास जी महाराज ,  अध्यक्षता भागवताचार्य पंडित दिनेश कुमार दुबे पौना वाले , विशिष्ट अतिथि तथा निराला साहित्य मंडल के संरक्षक पं हरिहर प्रसाद तिवारी, मठ आचार्य  श्रद्धेय कृष्ण धर मिश्रा , प्रधान सचिव रामकिशोर शुक्ला , रजनीश अग्रवाल , समारोह संचालक डॉक्टर रविंद्र कुमार द्विवेदी, मीडिया जगत के शशिभूषण सोनी , अनिल कुमार सोनी, केंद्राध्यक्ष स्वर्णकार समाज जयदेव सोनी द्धारा कौशेय वस्त्र पहनाकर , चंदन और पुष्प माला के साथ आत्मीय अभिनंदन किया ।

भारी संख्या में उपस्थित रही श्रद्धालुओं की 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु जन और भक्तगण उपस्थित थे । जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष कांग्रेस बनने पर प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता तथा सहयोगी  शशिभूषण सोनी ने भी आदरणीय राजेश अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाईयां दी  

Leave Your Comment

Click to reload image