राज्य
धाराशिव में विकास कार्यों का सामूहिक भूमिपूजन, 19.78 लाख की लागत से होंगे तीन कार्य
गोविन्द राम ब्यूरो चीफ
लवन।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव में सोमवार को तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का सामूहिक भूमिपूजन संपन्न हुआ। कुल ₹19.78 लाख की लागत से होने वाले इन कार्यों में—
रामस्वरूप वर्मा के घर से बाजार चौक तक सीसी रोड निर्माण (₹10 लाख),
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण (₹7.63 लाख),
उपस्वास्थ्य केंद्र से चावल वितरण केंद्र तक मार्ग निर्माण (₹2.15 लाख) शामिल हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कालिंदी सोनवानी (जनपद सदस्य), सम्मे पटेल (सरपंच), सुनीता चेलक (उपसरपंच), दौलत वर्मा (जिला सह संयोजक–आर्थिक प्रकोष्ठ), लहर सिंह पैकरा (वरिष्ठ अधिवक्ता), केशव पटेल (सरपंच प्रतिनिधि) एवं दीनदयाल चेलक (उपसरपंच प्रतिनिधि) ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुरुआत की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में कौशल प्रसाद रजक, उमेन्द राम विश्वकर्मा, मीना बाई घृतलहरे, कला बाई पैकरा, कुमारी बाई यादव, दुरपति जायसवाल, जमुना बाई वर्मा, कीमा भारद्वाज, मोहनलाल टंडन, बंशीलाल चेलक, राम प्यारी साहू, रूखमणी ठेठवार, कुमारी बाई यदु, कंठे यादव, उषा बाई लोधी, अजय कुमार भारद्वाज, सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण—लच्छन, सुरेश धीवर, चुकू जायसवाल, धर्मेंद्र यदु, मानु जायसवाल, राकेश रोशन, हीरालाल जायसवाल, सुनील माहेश्वरी—उपस्थित रहे।
बिलासपुर में ‘क्राइम ब्रांच’ अफसर बनकर की ठगी
बिलासपुर
बिलासपुर में ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर एक रिटायर कर्मचारी को पहले डराया। फिर लूट की आंशका पर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा लिए, जिसके बाद गहनों को कागज में लपेट कर घर ले जाने की बात कही।
इस दौरान चकमा देकर ठगों ने जेवर खुद रख लिए और बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारी को कागज की पुड़िया में पत्थर थमाकर भाग गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कुम्हारपारा के रूखमणी विहार निवासी हरि प्रसाद पटेल ने पुलिस को बताया कि वे 25 फरवरी की दोपहर लिंक रोड स्थित अपने बेटे की मिलन किराना स्टोर दुकान पर खाना पहुंचाने गए थे। दोपहर में करीब 3 बजे स्कूटी (नंबर सीजी 10 एएच 7182) से घर लौटते समय समता कॉलोनी के पास मगरपारा क्षेत्र के पास पहुंचे थे। इस दौरान तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।
इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि, सिग्नल तोड़कर जा रहे हो, रोड का नियम नहीं देखते क्या। इसी बीच एक अन्य स्कूटी सवार को भी रोका और उसे थप्पड़ मारते हुए गले की चेन उतरवाकर कागज में लपेटकर वापस दे दिए।
इसके बाद उन्होंने हरि प्रसाद के गले से 10 साल पुरानी 3 तोला सोने की चेन और 3 ग्राम की अंगूठी उतरवा लिए, जिसे एक कागज की पुड़िया उनके थैले में रख दी। उन्हें घर जाकर सुरक्षित रखने की बात कहकर युवक चले गए।
कुछ दूर जाने के बाद जब बुजुर्ग ने पुड़िया खोला तो उसमें दो छोटे-छोटे पत्थर निकले। वे कागज में पत्थर देखकर तत्काल वापस घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी के सक्रियता से बच्चे को डंडे से मारने वाले प्रधान पाठक के ऊपर गिरी गाज
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर "द" में दूसरी कक्षा के छात्र को डंडे से मारने के आरोपी प्रधान पाठक संजीव कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि स्कूल में एक मासूम छात्र के सिर पर डंडे से वार कर घायल करने का मामला सामने आया था। घटना में बच्चे का सिर फट गया था और उसकी यूनिफॉर्म खून से भीग गई थी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मिडिया के द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जे आर डहरिया ने प्राथमिक जांच के आधार पर प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच पूरी होने तक संबंधित शिक्षक को मुख्यालय बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी नियत किया गया है।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा की मांग भी की है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोसीर(सारंगढ़)से 70 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे गिरौदपुरी धाम
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ कोसीर अखिल भारतीय सतनाम सेना के ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष संजय सतनामी , रहमान सतनामी,विरु सतनामी,मालिकराम सतनामी, ने कोसीर (सारंगढ़) से 70 किलोमीटर की इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना न केवल शारीरिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह सतनाम सेना के सदस्यों की अटूट आस्था और अटूट संकल्प को भी दर्शाता है। कोसीर उपाध्यक्ष संजय सतनामी , रहमान सतनामी, विरु सतनामी, मालिकराम सतनामी अपने साथियों का यह सामूहिक प्रयास बहुत हि सराहनीय है। यह यात्रा अटूट आस्था का प्रतिक है । 70 किमी की दूरी तय करना बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। सभी यात्रियों ने मिलकर यात्रा पूरी की, जो भाईचारे और एकता का एक सुंदर संदेश है। यात्रा का सुखमय रूप से पूर्ण होना बाबा गुरु घासीदास जी की कृपा और अनुशासन का परिणाम है। सतनाम पंथ के सिद्धांतों "मनखे-मनखे एक समान" को आत्मसात करते हुए 70 किलोमीटर कि पैदल यात्रा पुरी किये यह यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायक है।
छुहिपाली से खोरिगांव तक गूंजा “राधे-कृष्ण” का जयघोष रुकमणि-कृष्ण विवाह उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर*
बरमकेला। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत गांव छुहिपाली में आयोजित रुकमणि-कृष्ण विवाह महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भागवत कथा स्थल से सजी-धजी बारात ठीक रात्रि 12 बजे खोरिगांव के लिए रवाना हुई। कीर्तन शंखनाद और “राधे-कृष्ण” के जयघोष के बीच बारात का भव्य आगमन हुआ, जिसे देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे आयोजन स्थल पर दीप और आकर्षक सजावट ने माहौल को अलौकिक बना दिया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के सूत्रधार नीलम किशोर पटेल रहे, जिनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम अनुशासित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। किशोर पटेल के निवास से तिलक नायक खोरिगांव के वास स्थल पर बारात निकली, जहां पहुंचते ही महाजन परिवार, तिलक नायक एवं समस्त ग्रामवासियों ने बारात का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया। फूलमालाओं, आरती और मंगलगीतों के साथ बारातियों का अभिनंदन किया गया।
विवाह की रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया—महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं, तो युवाओं ने झांकी और आतिशबाजी से माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि गांवों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। देर रात तक भक्ति संगीत और उत्सव का सिलसिला चलता रहा, जिससे छुहिपाली और खोरिगांव क्षेत्र पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।
शकरतूँगा में भक्ति की गूंज: चौबीस प्रहरी नाम संकीर्तन का भव्य समापन
बरमकेला / शकरतूँगा ग्राम में आयोजित चौबीस प्रहरी नाम संकीर्तन का समापन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे 24 घंटे तक हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव के कोने-कोने से कीर्तन प्रेमी जुटे और भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विद्या किशोर चौहान, जनपद अध्यक्ष बरमकेला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में दीपमाला जांगड़े, कौशल्या पवन नायक, चंदा उज्ज्वल मिरी, विश्वदेव भोई, लक्ष्मी चरण सिदार, आनंद साव, अनिता प्रधान, शम्भूनाथ प्रधान, रजनी एक्का, राधा सिदार, तुलसी अभिमन्यु पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकीर्तन में सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया।
समापन अवसर पर आरती, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
गांव में देर रात तक भक्ति की ध्वनि गूंजती रही और चौबीस प्रहरी नाम संकीर्तन ने शकरतूँगा की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
नहीं मिल रहे हैं कच्चे मकान वाले को प्रधामनंत्री आवास
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ प्रधानमंत्री आवास पर हितग्राहियों से पैसे की वसूली लगातार जारी हैं नहीं मिल रहे है कच्चे मकान वाले को आवास उसी में रोजगार सहायक सचिव आवास मित्र के द्वारा यह तय किया जाता है कि किसको आवास दे किसको न दे यह तय एक बैठक में करके आगे की रूपरेखा तैयार किया जाता है और आवास हितग्राही से कुछ रुपए लेकर उनकी किस्त को जल्द से जल्द निकाल दिया जाता है और जो हितग्राही पैसे नहीं देते हैं उनको लंबी अवस्था में घूमा कर दिया जाता है जिससे हितग्राही बहुत ज्यादा परेशान होकर इधर-उधर भटकते हैं इधर-उधर कर्जा लेकर अपना घर को पूरा करते हैं ले देकर घर तैयार हो जाता है इस पर लेबर पेमेंट अभी तक बहुत सारे हितग्राही को रोजगार सहायक के द्वारा नहीं मिला गया है कई गांव ऐसे हैं जिसमें लेबर आवास पेमेंट द्वारा नहीं भी पैसा मिला है और शो के लिए बोलता है आपके अकाउंट में चला गया है अगर आवास पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इन पर सरकार से हम गुजारिश करते हैं की जल्द से जल्द इन पर जो गलती कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करें और आवास पर जो-जो गड़बड़ी कर रहे हैं उनकी छानबीन कराए और ऐसा ही मामला शौचालय का है जो शौचालय का पैसा गवर्न कर चुका है लेकिन ना तो शौचालय है ना लय और जब दोनों नहीं रहेंगे तो आप सोच सकते हैं कि खाने वाले भ्रष्टाचारी करने वाले शौचालय रहे चाहे आवास सभी पर अपना हक जमाते हैं
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़
* एक युवक को जान से मारने की नीयत से डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
* गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार कर्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 15.02.2026 को आहत विशू सारथी मेला देखने ग्राम कटौद पहुंचा था। आरोपी मौके पर पहुंचा और रंजिश को लेकर आहत विशू सारथी से गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से विशू सारथी के ऊपर डीजल डाल दिया तथा माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया।
आग लगते ही विशू सारथी बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल विशू सारथी को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान मेमोरेन्डम कथन लिया गया, जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
अनुसूचित जाति कल्याण बजट पर बवाल: गांडा समाज ने उठाई हक की आवाज, कहा – “हमारा हिस्सा कहाँ गया?”
सारंगढ़-बिलाईगढ़/
अनुसूचित जाति कल्याण के नाम पर पेश किए गए बजट को लेकर गांडा समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों का साफ कहना है कि जब बजट “अनुसूचित जाति कल्याण” के लिए है, तो फिर उसमें गांडा समाज और घसिया समाज को एक भी फूटी कौड़ी क्यों नहीं दी गई? आखिर किस आधार पर इन समुदायों को दरकिनार कर दिया गया? गांडा समाज ने स्पष्ट किया कि उन्हें सतनामी समाज के विकास से कोई आपत्ति नहीं है। “सतनामी समाज हमारे भाई हैं, उनके विकास से हमें खुशी है,” लेकिन सवाल यह है कि क्या अनुसूचित जाति के अन्य समाज इस बजट में शामिल नहीं हैं? अगर बजट समावेशी है तो फिर चयनात्मक लाभ क्यों? समाज के लोगों का आरोप है कि यह बजट संतुलित और न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि यदि अनुसूचित जाति के नाम पर बजट प्रस्तुत किया गया है तो उसमें सभी पात्र समाजों को समान अवसर और संसाधन मिलने चाहिए थे। केवल कुछ वर्गों को प्राथमिकता देकर बाकी समाजों को नजरअंदाज करना सामाजिक असंतोष को जन्म देता है।
गोपाल प्रसाद बाघे का तीखा बयान
गांडा चौहान समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद बाघे ने इस बजट को “गांडा समाज विरोधी” करार दिया है। उनका कहना है:
“अनुसूचित जाति कल्याण बजट हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं। यदि बजट में गांडा समाज और घसिया समाज को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, तो यह हमारे हक और अधिकार का सीधा हनन है। सरकार को बताना होगा कि आखिर हमें इस बजट से बाहर क्यों रखा गया?” उन्होंने आगे कहा कि समाज अब चुप नहीं बैठेगा। यदि जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं की गई और न्यायसंगत संशोधन नहीं हुआ, तो गांडा समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।
उठ रहे बड़े सवाल
क्या अनुसूचित जाति कल्याण बजट वास्तव में सभी वर्गों के लिए है? किन मानकों के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया? गांडा और घसिया समाज को क्यों नहीं मिला हिस्सा? गांडा समाज का कहना है कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार का प्रश्न है। जब अधिकारों की बात आती है, तो समाज अब पीछे हटने वाला नहीं है। अब निगाहें सरकार और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं—क्या वे इस आक्रोश को सुनेंगे, या फिर यह मुद्दा आगे और बड़ा आंदोलन बनेगा?
गांडा समाज ने साफ संदेश दिया है—
“हक की बात है, और हक लेकर रहेंगे।”
टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा,चालक का हड्डियां टूटी
सारंगढ़ से कोसीर मार्ग में एक बडी घटना घटते- घटते बचा,जहा गिटटी से भरा एक ट्रक का टायर फटने से फलटा ट्रक ,वही आवागवन करने वाले लोगों की नजर ट्रक पर पड़ी।फिर दुर्घटना क्षेत्र मे रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में जुट गई, ड्राइवर की स्थिति ऐसी गंभीर स्थिति मे दृश्य हुआ ,की ड्राइवर सीट में फंसा हुआ था।लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए, ड्राइवर को ऐसे तैसे करके बाहर निकाला,जब ड्राइवर को बाहर निकाला गया, तो रेस्क्यू करने वाले लोगों ने बताया की उसके रीड का हड्डी व पैर टुटे होने का आशंका है।पुलिस टीम को जानकारी मिली जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचा और ड्राइवर का रिस्कयू करने मे मदद किया,112 ने भी अपना कर्तव्य निभाते हुए ड्राइवर के स्थिति को देखते हुए बचाव किया और उपचार के लिए देरी ना करते हुए तुरंत भेजा।स्थानीय लोगों ने बताया की ट्रक ओवरलोड था,जिसके कारण यह हादसा ने मोड लिया,घटना स्थल मे मौजूद लोगों ने खनिज विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा,खनिज विभाग भी सड़क पर दौड रहे ओवरलोड गाडियों पर लगाम कसने मे असफल दिखाई दे रहे हैं।जिसके कारण हादसों का सिलसिला हमेशा सुनने को मिलता रहता हैं,मौजूद सभी लोगों मे निराशा साफ झलक रहा था,चालक को जल्द स्वस्थ होने के लिए कामनाएं की
समय-सीमा बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा डिजिटल जनगणना-2027, हीटवेव और पेयजल संकट पर अग्रिम कार्ययोजना के निर्देश
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सोमवार को समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस कार्ययोजना बनाकर सभी योजनाओं में बेहतर, समयबद्ध और परिणाममुखी प्रगति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने बताया कि आगामी जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। यह प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी—पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। यह कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा तथा सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल हेड काउंट प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार का इन्टाइटलमेंट परिवर्तन या संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। अनावश्यक विलंब और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निराकरण, ठेकेदारों के लंबित भुगतान तथा ग्रामीण यंत्र सेवा के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति, ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल प्रेषण, निर्धारित समय पर कार्यालय उपस्थिति और जनसुनवाई को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। हीटवेव और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए अग्रिम तैयारी, राशन दुकानों में चावल की उपलब्धता, खाद-बीज की व्यवस्था तथा विभिन्न हितग्राही योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वनमंडल मुंगेली की पहल: ‘प्रकृति के करीब, स्वास्थ्य के लिए ट्रेक’ 28 फरवरी को खुड़िया क्षेत्र में ट्रेकिंग, युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । वनमंडल मुंगेली द्वारा 28 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत विशेष ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “प्रकृति के करीब, स्वास्थ्य के लिए ट्रेक” थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग की शुरुआत दुल्लापुर से होगी, जिसका समापन प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर में किया जाएगा। लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह ट्रेकिंग प्रातः 7 बजे आरंभ होगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।
वनमंडल प्रशासन के अनुसार वर्तमान समय में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय व्यतीत कर रहा है, जिससे उनका प्रकृति और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्राकृतिक वातावरण में लाकर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों को वन क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को नजदीक से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 26 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह आयोजन केवल 100 प्रतिभागियों के लिए सीमित रखा गया है।
वनमंडलाधिकारी मुंगेली ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस ट्रेकिंग कार्यक्रम में सहभागी बनकर प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं।
फाइलेरिया अभियान की सुस्त रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, नोटिस के निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं में लक्ष्य से पीछे रहने पर जताई नाराजगी, समयबद्ध सुधार के आदेश
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली। जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान की धीमी प्रगति पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभियान की रोजाना समीक्षा सुनिश्चित की जाए और जिन सेक्टरों में प्रगति कमजोर है, वहां जिम्मेदार सुपरवाइजर्स को नोटिस जारी किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों के लिए दैनिक लक्ष्य तय किए जाएं और खंड चिकित्सा अधिकारी स्वयं प्रतिदिन फील्ड निरीक्षण करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।
बैठक में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना और आभा आईडी निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि कम पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकासखंड लोरमी अंतर्गत शासकीय भवनों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सुविधा सुदृढ़ करने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर में चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना के निर्देश दिए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में प्रसव की कम संख्या पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर ने सेवाओं में सुधार लाने के आदेश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सप्ताह में दो दिन पथरिया सीएचसी में सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव सुविधा बढ़ाने के लिए ऑपरेशन थिएटर निर्माण प्रस्ताव राज्य कार्यालय भेजने को कहा गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वन विभाग की बड़ी लापरवाही प्रकृति से छेड़छाड़ अंधाधुन लकड़ी कटाई
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ में लकड़ी की कटाई अंधा धुन लगातार कटाई चल रहा है लकड़ी टॉल वाले बेखौफ चाहे कोई भी कच्चा लकड़ी आरा मिल में लगातार प्रायः सभी जगह अत्यधिक लकड़ी इकट्ठा कर उनकी चीर फाड़ करके अच्छे दामों पर भेज देते हैं इस पर शासन एवं वन विभाग मौन है प्रज्ञा प्रज्ञा कोई ऐसा लकड़ी मिल होगा जिसमें लाइसेंस एवं शासन का परमिशन होगा शायद आज लकड़ी अंधाधुन पेट गांव में हो रहा है इस पर ना तो कोई शासन प्रशासन द्वारा करवाई किया जा रहा है बल्कि कुछ अधिकारी पदाधिकारी ऐसे हैं जो उनसे रुपए वसूल कर उनका सहयोग कर रहे हैं इसी तरह प्रकृति से छेड़छाड़ एवं अंधाधुन लकड़ी की कटाई लगातार बढ़ती जा रही है अगर प्रशासन शासन इस पर रोक नहीं लगाएंगे बिना परमिशन से लकड़ी कटाई नहीं होनी चाहिए अगर ऐसे ही बिना परमिशन से लकड़ी कटाई होता रहेगा तो उसे दिन दूर नहीं जब हम आप अपनी एवं मौसम के लिए तरसेंगे
जातिगत गाली और जान से मारने की धमकी का मामला गरमाया
पीड़ित ने थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
सारंगढ़। जिले के सारंगढ़ क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ में लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामनाथ सिदार, निवासी वार्ड क्रमांक 10 खैरहा, तहसील सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि 20 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे गांव में जमीन संबंधी विवाद के दौरान संतोष गुप्ता द्वारा उन्हें जातिगत शब्दों से अपमानित किया गया। साथ ही गंभीर धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही गई।
पीड़ित का कहना है कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी कथित रूप से पूरा घटनाक्रम देखा और सुना है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इस मामले की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अनुसूचित जनजाति आयोग को भी भेजी गई है।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जातिगत भेदभाव और धमकी जैसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता से कार्रवाई करता है। क्षेत्रवासियों की नजरें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हुई हैं।
रामकथा में आज तीसरे दिन पूज्य महराज रविनंदन महराज (हरिद्वार )ने शिव बारात का कथन किया
राम कथा का आयोजन सुंदरकांड सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा हैं
कथा स्थल :- गजमोहनी परिसर, मंगला बिलासपुर में शाम 3 बजे से 7 बजे तक रखा गया हैं
कल चौथे दिन सोमवार को भगवान राम जन्मउत्स्व पर कथा होंगी
बिलासपुर :- आज राम कथा का तीसरा दिन था जिसमे भगवान शिव विवाह का परम्पू पूज्य गुरुदेव श्री रवि नंदन महराज के द्वारा गवान शिव और माता पार्वती का विवाह पर कथा की गई हिंदू धर्म की सबसे सुंदर और प्रेरणादायक कथाओं में से एक है। यह कथा प्रेम, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है।
यहाँ इस दिव्य विवाह पर महराज रवि नंदन महराज ने कथा में बताया की माता पार्वती की कठिन तपस्या का जिक्र करते हुये कहा
सती के आत्मदाह के बाद, उन्होंने पर्वतराज हिमालय के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। बचपन से ही उनका मन शिव में रमा था। उन्हें पाने के लिए पार्वती ने अन्न-जल त्याग कर हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की। उनकी भक्ति इतनी शक्तिपूर्ण थी कि देवलोक तक उनके तप की गूँज पहुँच गई।
तत्पश्चात महाराज जी ने भगवान शिव के द्वारा पार्वती माता की परीक्षा का कथन बताया कि कैसे शिव ने पार्वती की परीक्षा लेने के लिए सप्तऋषियों को भेजा और स्वयं भी एक ब्राह्मण का रूप धरकर उनके पास गए। उन्होंने शिव की बुराई की और पार्वती से कहा कि वे एक "भस्मधारी अघोरी" से विवाह क्यों करना चाहती हैं? लेकिन पार्वती अपने निश्चय पर अडिग रहीं। उनकी निष्ठा देखकर शिव अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
पूज्य महराज श्री रवि नंदन महराज जी ने आगे कथा को बढ़ाते हुये भगवान शिव की बारात का अनोखा और आनंद मय कथा सुनाई और भगवान शिव की बारात के विवाह का दिन आया। शिवजी की बारात किसी सामान्य राजकुमार की बारात नहीं थी। उसमें देवता, गंधर्व, यक्षों के साथ-साथ भूत-प्रेत, पिशाच, डाकनी-शाकिनी और नंदी भी शामिल थे। शिव स्वयं नंदी पर सवार थे, शरीर पर भस्म लगी थी और गले में सर्पों का हार था।
श्री रवि नंदन महराज जी के द्वारा माता पार्वती जी की माता का भी कथा में सुनाया की वो प्रभु शिव को देखकर कैसे मूर्छत हुई
* मैना देवी का मूर्छित होना: जब पार्वती की माता मैना ने शिव के इस भयानक रूप को देखा, तो वे डरकर मूर्छित हो गईं और अपनी पुत्री का हाथ देने से मना कर दिया।
* चंद्रशेखर स्वरूप: माता पार्वती की प्रार्थना पर शिव ने एक अत्यंत सुंदर और मनमोहक रूप धारण किया। उनके मस्तक पर चंद्रमा और दिव्य वस्त्राभूषण देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
कथा के अंतिम में महराज ने शिव विवाह कथा सम्पन्न का जिक्र किया हिमालय नगरी (हिमावत) में वेदों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। यह मिलन प्रकृति (पार्वती) और पुरुष (शिव) का मिलन था, जिसने संसार में संतुलन स्थापित किया। इसी दिन को हम हर वर्ष महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं।
भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव
इमरान खोखार ब्यूरो चीफ मुंगेली
लगभग 2 हजार की संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे
कांग्रेस पार्टी भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है - टिकारिहा
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया। लगभग 2 हजार की संख्या में पहुँचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया था।
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति देश से बड़ी है। कांग्रेस के किए गए अमर्यादित कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय गौरव से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखती है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को दुनिया में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दे रही है। देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर पक्षपातपूर्ण राजनीति को रखना बेहद खेदजनक है।
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, श्रेणिक बोथरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, अनमोल तिवारी, सुनील शुक्ला, पूर्णिमा चौकसे, अश्वनी विश्वकर्मा, अमन यादव, विभूति कश्यप, राज गायकवाड़ आशीष आहूजा, राहुल यादव, अनवेश पांडे, कन्या शक्ति, तनु ठेठवार, निशा वैष्णव उपस्थित रहे।