धाराशिव में विकास कार्यों का सामूहिक भूमिपूजन, 19.78 लाख की लागत से होंगे तीन कार्य
गोविन्द राम ब्यूरो चीफ
लवन।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव में सोमवार को तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का सामूहिक भूमिपूजन संपन्न हुआ। कुल ₹19.78 लाख की लागत से होने वाले इन कार्यों में—
रामस्वरूप वर्मा के घर से बाजार चौक तक सीसी रोड निर्माण (₹10 लाख),
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण (₹7.63 लाख),
उपस्वास्थ्य केंद्र से चावल वितरण केंद्र तक मार्ग निर्माण (₹2.15 लाख) शामिल हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कालिंदी सोनवानी (जनपद सदस्य), सम्मे पटेल (सरपंच), सुनीता चेलक (उपसरपंच), दौलत वर्मा (जिला सह संयोजक–आर्थिक प्रकोष्ठ), लहर सिंह पैकरा (वरिष्ठ अधिवक्ता), केशव पटेल (सरपंच प्रतिनिधि) एवं दीनदयाल चेलक (उपसरपंच प्रतिनिधि) ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुरुआत की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में कौशल प्रसाद रजक, उमेन्द राम विश्वकर्मा, मीना बाई घृतलहरे, कला बाई पैकरा, कुमारी बाई यादव, दुरपति जायसवाल, जमुना बाई वर्मा, कीमा भारद्वाज, मोहनलाल टंडन, बंशीलाल चेलक, राम प्यारी साहू, रूखमणी ठेठवार, कुमारी बाई यदु, कंठे यादव, उषा बाई लोधी, अजय कुमार भारद्वाज, सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण—लच्छन, सुरेश धीवर, चुकू जायसवाल, धर्मेंद्र यदु, मानु जायसवाल, राकेश रोशन, हीरालाल जायसवाल, सुनील माहेश्वरी—उपस्थित रहे।