राज्य

कोसीर(सारंगढ़)से 70 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे गिरौदपुरी धाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़ कोसीर अखिल भारतीय सतनाम सेना के ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष  संजय सतनामी , रहमान सतनामी,विरु सतनामी,मालिकराम सतनामी, ने कोसीर (सारंगढ़) से 70 किलोमीटर की इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना न केवल शारीरिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह सतनाम सेना के सदस्यों की अटूट आस्था और अटूट संकल्प को भी दर्शाता है। कोसीर उपाध्यक्ष संजय सतनामी , रहमान सतनामी, विरु सतनामी, मालिकराम सतनामी अपने साथियों का यह सामूहिक प्रयास बहुत हि सराहनीय है। यह  ​यात्रा ​अटूट आस्था का प्रतिक है । 70 किमी की दूरी तय करना बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। ​सभी यात्रियों ने मिलकर यात्रा पूरी की, जो भाईचारे और एकता का एक सुंदर संदेश है। ​ यात्रा का सुखमय रूप से पूर्ण होना बाबा गुरु घासीदास जी  की कृपा और अनुशासन का परिणाम है। ​सतनाम पंथ के सिद्धांतों "मनखे-मनखे एक समान" को आत्मसात करते हुए 70 किलोमीटर कि पैदल यात्रा पुरी किये  यह यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave Your Comment

Click to reload image