जिला
मानेंद्रगढ़: 25 गांवों की नक्शा शीट निर्माण में गड़बड़ी, भू अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर होगी एफआईआर – कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजेश साहू ब्यूरो, जिला एमसीबी
प्रदेश की बहुचर्चित लल्लूराम मीडिया रिपोर्ट मे प्रकाशित समाचार मे उल्लेख किया गया है कि जिला प्रशासन की जांच के आधार पर एमसीबी जिले के तत्कालीन प्रभारी भू-अधीक्षक, भू-अभिलेख, राजस्व निरीक्षक और पटवारी के खिलाफ जल्द ही अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कलेक्टर डी. व्यंकट राहुल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानेंद्रगढ़ राजस्व अनुभाग के तहत आने वाले 25 गांवों की 62 नक्शा शीट अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण हो चुकी थीं। इसके चलते विभाग द्वारा उनका नवीन निर्माण कराया गया। विशेष रूप से पटवारी हल्का क्रमांक-14 में कुल 5 नक्शा शीट चलन में हैं, जिनमें से 2 पुराने और 3 नवीन नक्शे हैं।
इन नक्शों के निर्माण एवं उपयोग में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार सामने आया है। आरोप है कि पुराने नक्शों को जानबूझकर नष्टप्राय बताया गया और नवीन नक्शा निर्माण में भारी हेराफेरी की गई। नक्शों के ले-आउट में बदलाव, भूमि सीमाओं की हेराफेरी तथा रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा जैसी गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज की गई थी।
इस मामले में कलेक्टर को प्राप्त शिकायत की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही है। इसके चलते डी. व्यंकट राहुल ने तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ जांच और बाकी अधिकारियों पर FIR के आदेश दिए हैं।
यह मामला न केवल राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस प्रकार से नक्शा निर्माण जैसे संवेदनशील विषय में भ्रष्टाचार ने जगह बना ली है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की जाएगी।
आगे की कार्रवाई में दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच और नवीन-पुराने नक्शों का मिलान कर जिम्मेदारों की पहचान की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर यह एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सरकारी दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अब दंडनीय अपराध मानी जाएगी।
युवक के शव मिलने की सूचना पर क्रेशर खदान पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, लिया जायजा
जांजगीर-चांपा
ज़िले के लटिया स्थित क्रेशर खदान में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि तत्काल मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

श्रीमती मीरी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं हर पहलू से गहन जांच की जाए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
उन्होंने मृतक के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

श्रीमती मीरी ने कहा कि “इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। घटना की गहन जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत बिश्रामपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्वच्छता लीग अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/17 जुलाई 2025/
नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विश्रामपुर नगर पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता लीग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि नगर पंचायत बिश्रामपुर की स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को दर्शाती है।
छत्तीसगढ़ के अन्य निकाय जैसे बिलासपुर नगर निगम, कुम्हारी नगर पालिका, बिल्हा नगर पंचायत, रायपुर नगर निगम, अंबिकापुर नगर निगम और पाटन नगर पंचायत को भी सम्मानित किया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता लीग में विश्रामपुर नगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ’पुरस्कार श्रेणी- जैसे “छोटे नगरों की श्रेणी में प्रथम स्थान’ प्राप्त किया है। यह सम्मान नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जनभागीदारी और सतत प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव ने कहा यह उपलब्धि नगर के प्रत्येक नागरिक, सफाई कर्मियों, अधिकारीगण/कर्मचारीगण और जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं निरंतर प्रयास से संभव हो सकी है। हम सभी को इस पर गर्व है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, प्लास्टिक मुक्त अभियान और डिजिटल निगरानी प्रणाली जैसे प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई है।
स्वच्छता लीग का आयोजन भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर में नगरों के बीच प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। विश्रामपुर ने इस मंच पर स्वयं को एक प्रेरणादायक नगर के रूप में प्रस्तुत किया।
जिले में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/17 जुलाई 2025/ सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत सांसद सरगुजा श्री चिंतामणी महाराज जी के मुख्य आतिथ्य में वनपरिक्षेत्र रामानुजनगर के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति तारा से जिला स्तरीय चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रबंध संचालक जिला यूनियन सूरजपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन में यह जानकारी दी गई कि जिला यूनियन सूरजपुर अंतर्गत वर्ष 2024-25 तेन्दूपत्ता सीजन के दौरान कुल 30 समितियों के 61413 महिला तेन्दूपत्ता संग्राहकों को छत्तीसगढ़ शासन के योजना अनुसार चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया हैं। मुख्य अतिथि श्री चिंतामणी महाराज सांसद सरगुजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा करना सभी व्यक्तियों का परम कर्तव्य हैं, वनो से हमें स्वच्छ वायु, निस्तार के लिये जलाऊ लकड़ियों की प्राप्ति होती ही है,
साथ ही साथ हमें विभिन्न लघुवनोपज व तेन्दूपत्ता से आय भी अर्जित होता हैं, विगत् पाँच वर्षों से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को चरण पादुका वितरण का कार्य बंद था, जिसकी शुरूआत मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया हैं। उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री चन्द्रभान सिंह अध्यक्ष जिला यूनियन सूरजपुर के द्वारा प्रत्येक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कम से कम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता सीजन के दौरान तोड़ने हेतु अवगत कराया गया ताकि छत्तीसगढ़ शासन की तेन्दूपत्ता से संबंधित सभी योजनाओं का लाभसंग्राहक परिवारों को प्राप्त हो सके। श्री भीमसेन अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, छ.ग.पा.पु.नि. के द्वारा अपने उद्बोधन में जिले के सभी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया
। उपरोक्त चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर, उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर, उपप्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर, वनपरिक्षेत्राधिकारी-रामानुजनगर, श्री चन्द्रभान सिंह, श्री मुरली सोनी, श्री तिवारी, श्री भीमसेन अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, छ.ग.पा.पु.नि., जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री फुलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्यगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वनकर्मी एवं 200 से अधिक संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से तेन्दूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेश गुप्ता, उपवनक्षेत्रपाल एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों / कर्मचारियों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सम्माननीय उपस्थिति हेतु श्री रामशरण राम, उपप्रबंध संचालक जिला यूनियन सूरजपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया।
अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध लंबित प्रकरणों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा -
अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध लंबित दर्ज प्रकरणों के संबंध में आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भापुसे.) द्वारा रेंज स्तरीय नोडल अधिकारियों का बैठक आयोजित कर प्रकरण वार विस्तृत समीक्षा किया गया। चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी एवं डायरेक्टरों को गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रेंज स्तरीय चिटफण्ड प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुख्य आरोपी/डायरेक्टर छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के होना पाये जाने पर उनकी यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु आईजी झा ने निर्देश दिये कि जिला स्तर पर टीम गठित कर मुख्य आरोपी/डायरेक्टर तथा इसमें संलिप्त लोगों को सलाखों के अंदर किये जाने का अथक प्रयास करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि अनियमित कंपनियों/ चिटफण्ड जैसे प्रकरणों में जिला दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर छत्तीसगढ़ राज्य के और राज्य के बाहर की चिन्हांकित संपत्तियों के संबंध में जिला दंडाधिकारी से आदेश , माननीय न्यायालय से अंतरिम आदेश पारित कराकर कार्यवाही करते हुये संपत्तियों को कुर्की कर शासन की मंशानुरूप निवेशकों की राशि वापस दिलाने में सक्रियता से कार्य कर लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी प्रकार गौव तस्करी करने वालों के खिलाफ इंड टू इंड तक तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तथा इसमें प्रयुक्त किये गये जप्त वाहनों का राजसात की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा ने आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिला इकाई अंतर्गत समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में नशे का सेवन कर वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर एमव्ही एक्ट एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जावे तथा कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देवें।
साथ ही उन्होंने कहा कि बाइक पर तीन सवारी , स्टंटबाजी करने वालों एवं अमानक साइलेंसर लगे दो पहिये वाहन तथा शराब सेवन कर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करें तथा परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्यवाही की जावे। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष कुमार महतो , अतिरित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीप त्रिपाठी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया पंकज पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी , उप पुलिस अधीक्षक सरगुजा कुमारी चंद्राकर एवं कार्यालय के रीडर उप निरीक्षक रेशम लाल साहू , संजय एक्का उपस्तिथि रहें व एमसीबी जिले से एसडीओपी मनेंद्रगढ़ , सीएसपी चिरमिरी बीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,100 सीटर छात्रावास के पालक व अधीक्षिकाओं की ली समीक्षा बैठक -विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में करें कार्य
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
*सूरजपुर 16 जुलाई 2025 / *कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज पालक व अधीक्षिकाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया था। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,100 सीटर छात्रावास की अधीक्षिका, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। बैठक में सत्र 2025-26 में प्रवेश, शैक्षणिक स्टॉफ व गैर शैक्षणिक स्टॉफ की जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी, छात्राओं को प्राप्त सुविधा, छात्राओं हेतु मेेडिकल सुविधा, सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम, व्यवसायिक प्रशिक्षण, खेल-कूद एवं अन्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि, भवन की स्थिति, ’एक पेड़ मां के नाम’, अपार आईडी की जानकारी प्राप्त की गई।
कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के 8 वीं, 10 वीं व 12 वीं के परीक्षा परिणाम की क्रमवार जानकारी ली। जिसमें संबंधितों द्वारा बताया गया कि प्रतापपुर, प्रेमनगर व ओड़गी का परिणाम शत प्रतिशत बताया गया वहीं भैयाथान व सूरजपुर का 83.33 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही मेन्यू के आधार पर नाश्ता व भोजन,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारी के सम्बंध में जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कैलेंडर आधारित कार्ययोजना बनाने की बात कही। इसके साथ ही कलेक्टर ने पालकों से उनके सुझाव माँगें और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
डुमरिया-गंगोटी शिवप्रसादनगर मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए सेतु निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर/16 जुलाई 2025/ जिला सूरजपुर के डुमरिया-गंगोटी शिवप्रसादनगर मार्ग पर स्थित पुल 25 जून 2025 को क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में सेतु निर्माण विभाग द्वारा स्थल का सर्वे किया गया है
और लगभग ₹503.5 लाख की लागत से नए टी-बीम स्लैब आधारित 60 मीटर लंबाई वाले पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। निर्माण कार्य की स्वीकृति यदि वर्तमान वर्षा काल के दौरान ही प्राप्त हो जाती है तो वर्षा ऋतु के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिसे आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान का सफल आयोजन किया गया
खरसिया( किरोड़ीमल नगर),एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था
किरोड़ीमल नगर निगम के क्षेत्र क्रमांक 19 के देवरी शक्ति केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला भैया जी,जिला सह कोषाध्यक्ष जी पवन शर्मा भैया जी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश भैया जी, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा जी, जनप्रतिनिधि ज.प. सदस्य शिवकुमारी साहू, दुष्यंत रात्रे , महामंत्री भुवन पटेल जी,लाभोराम साहू जी,पोतराम पटेल, विष्णु पटेल, देवरी के सरपंच घुरविदं दास महंत जी उप सरपंच एवं मंडल मिडिया प्रभारी भीम यादव जी, राजेश पटेल जी, शिवलाल साहू जी,अंकित चौधरी जी,दुले यादव जी, खेमराज साहू जी, श्याम दास महंत जी, उज्जवल दास जी,देवचरण जी,चतुर सिंह साहू जी,जगेशवर महंत जी, चमेली महंत जी, जोगनी महंत जी ,संतोष साहू जी,शितल दास महंत जी, तारा चंद्र यादव जी, राजेश बघेल जी, डमरू धर जी, खुशी राम बरेठ जी, दिनेश कुमार डनसेना जी, चमार यादव जी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारि गण शामिल हुए और आम, जामुन,करंज, कटहल,बदाम, आंवला, चीकू, गुलमोहर जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाए गए, और संरक्षण का संकल्प लिया गया
देवरी गूंजी नहर निर्माण से उठता एक सवाल… क्या सचमुच जिम्मेदारों पर गिरेगा गाज..? जांच नहीं, जवाब चाहिए..?
सक्ति,देवरी जलाशय और गूंजी नहर निर्माण कार्य में सामने आई गड़बड़ियां अब सिर्फ तकनीकी खामियां नहीं, बल्कि सिस्टम के सड़ चुके ढांचे की कहानी कह रही हैं। हर बार की तरह अब भी वही सरकारी फार्मूला शिकायत, जांच टीम, खानापूर्ति, और फाइलों में दफन सच। देवरी जलाशय और गूंजी नहर विकास के नाम पर बंदरबांट का नया केंद्र बन गया हैं। जिस काम में पारदर्शिता और जनहित सर्वाेपरि होनी चाहिए थी, वहां अब ठेकेदार, अफसर और विभाग की मिलीभगत से केवल कमीशनखोरी और आंकड़ों की जादूगरी देखने को मिल रही है। अगर यही हाल रहा, तो यह जलाशय किसानों को पानी नहीं, केवल निराशा और सिस्टम की गंदगी की तस्वीर देगा। ग्रामीणों की बातों को नजरअंदाज करना, घटिया निर्माण को नजरअंदाज करना, और फिर दिखावे के लिए जांच बैठा देना। यह पूरा खेल जनधन की योजनाओं की लाश पर टिका हुआ एक मज़ाक बनकर रह गया है।
सरकार की ‘गुणवत्ता’ जमीन पर तोड़ रही है दम..?
एक ओर सरकार करोड़ों की योजनाओं का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन योजनाओं को निचले स्तर पर र किया जा रहा है..? या फिर वाकई में पहली बार किसी ठेकेदार, इंजीनियर या जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी हिलेगी..?
क्या सचमुच जिम्मेदारों पर गिरेगा गाज..?
यदि इस बार भी कार्रवाई सिर्फ नोटिस और चेतावनी तक सीमित रह गई, तो यह समझ लीजिए कि आने वाले जल प्रोजेक्ट्स भी इसी लूटतंत्र का हिस्सा बन जाएंगे। जनता अब जांच नहीं चाहती नतीजा चाहती है। और अगर ये नतीजा नहीं आया, तो देवरी जलाशय भविष्य में विकास नहीं, प्रशासनिक निकम्मेपन की एक मिसाल बन जाएगा।
क्या फिर से सिर्फ खानापूर्ति ? या इस बार वाकई होगी कार्रवाई ?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह जांच भी महज दिखावा बनकर रह जाएगी, जैसा कि जिले में पहले कई मामलों में होता आया है..? या फिर इस बार प्रशासनिक कुंभकर्णी नींद से जागकर कोई ठोस कार्रवाई करेगा..?
देवरी जलाशय और गूंजी नहर सिर्फ एक जल परियोजना नहीं, बल्कि हज़ारों किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा है। मगर जिस तरह निर्माण में गड़बड़ियों की परतें खुल रही हैं, वह साफ इशारा करता है कि यह जलस्रोत धीरे-धीरे भ्रष्टाचार का गंदा गढ़ बनता जा रहा है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण विकास की बात कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत में ठेकेदारों और अधिकारियों की साठगांठ ने इस पूरी परियोजना को घोटाले की राह पर धकेल दिया है। देवरी जलाशय और गूंजी नहर में घटिया निर्माण का मुद्दा सिर्फ एक ठेकेदार या इंजीनियर की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की विफलता का खुला सबूत है।
भ्रष्टाचार पर राजनीतिक चुप्पी..जनप्रतिनिधि मौन क्यों..?
देवरी जलाशय और गूंजी नहर निर्माण की घटिया गुणवत्ता की गूंज अब सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं रही, यह अब सत्ता के गलियारों तक पहुंच चुकी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि भ्रष्टाचार पर राजनीतिक चुप्पी या जनप्रतिनिधि मौन क्यों..?
फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों में लायें तेजी - कलेक्टर -साप्ताहिक राजस्व बैठक सम्पन्न
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/15 जुलाई 2025 / कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक राजस्व विभाग की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए पंजीकृत ऐसे किसान जिनका एग्री स्टेक में रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है, शीघ्र उसे पूर्ण किया जाए। जिससे धान खरीदी के समय किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को न हो। चूंकि गिरदावरी का काम शुरू होने जा रहा है। अतः प्राथमिकता से इस कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों में राजस्व और कृषि विभाग आपसी समन्वय से पंजीयन में तेजी लायें। बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लायें। उन्हें टार्गेट देकर कार्य की मॉनीटरिंग करें। इसके साथ ही
क्षेत्रों में मुनादी कराकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
इसके साथ ही बैठक में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण एवं नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा शुद्धिकरण इत्यादि के संबंध में चर्चा हु
कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जिले में अब तक 598.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -- कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2025 से अब तक 598.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 15 जुलाई 2025 को तहसील बलरामपुर में 45.2 मि.मी., डौरा-कोचली में 30 मि.मी., कुसमी में 36.8 मि.मी, सामरी में 48.0 मि.मी., चांदो में 67.0 मि.मी., शंकरगढ़ में 25.0 मि.मी., रामानुजगंज में 55.4 मि.मी., रामचंद्रपुर में 23.0 मि.मी., राजपुर में 25.5 मि.मी., वाड्रफनगर में 4.8 मि.मी., रघुनाथनगर में 10.2 मि.मी. तथा चलगली में 6.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 31.4 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक तहसील बलरामपुर में 726.0 मि.मी., डौरा-कोचली में 812.3 मि.मी., कुसमी में 950.8 मि.मी., सामरी में 669.9 मि.मी., चांदो में 793.8 मि.मी. शंकरगढ़ में 630.1 मि.मी., रामानुजगंज में 519.2 मि.मी., रामचंद्रपुर में 453.6 मि.मी., राजपुर में 331.9 मि.मी., वाड्रफनगर में 603.6 मि.मी., रघुनाथनगर में 374.5 मि.मी. एवं चलगली में 320 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
डिजिटल समावेशन के 16 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सीएससी दिवस समारोह का हुआ आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/15 जुलाई 2025/ डिजिटल समावेशन के 16 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर सर्किट हाउस में सीएससी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथि में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्कृष्ट सीएससी संचालक को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले का दबदबा साफ नजर आया । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तथा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र सेवाओं में श्री युवत कुमार को राज्य में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया है इसी क्रम में डिजिटल सेवा पोर्टल,डीजी-पे तथा सीआरजीबी बैंकिंग में राज्य में नंबर ऑफ ट्रांजेक्शन में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया इसी प्रकार डीजी-पे माइक्रो एटीएम सेवा में श्रीमती प्रतिमा साहू को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी मंच पर उप-मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने इन सभी को व्यक्तिगत रूप से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।
कार्यक्रम में श्री एन.डी.तिवारी भी उपस्थित रहे और जिले के इस गौरवशाली पल पर प्रसन्न्ता व्यक्त की । अपनी डिजिटल सफलता पर सभी सीएससी संचालक गांव के सुदूर क्षेत्र में निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे है इस काम को बड़े मन और लगन से करते आ रहे है बीमार, बुजुर्ग ,दिव्यांगजानो के घर-घर बैंकिंग सेवा का पूरा लाभ पहुँचा रहे है । इस अवसर पर सूरजपुर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एन.डी.तिवारी ने कहा कि सीएससी डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जिले के वीएलई लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। डिजिटल सेवा पोर्टल, बैंकिंग, माइक्रो एटीएम के क्षेत्र में हमारे जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी आधारित सेवाएं और अधिक प्रभावी तरीके से पहुँचे ।
मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करने, कलेक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश -श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश -पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड दिखाकर ले सकेंगे श्रम अन्न योजना का लाभ -समय सीमा की बैठक संपन्न
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/
15 जुलाई 2025 / आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली गई। जिसमें कलेक्टर ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री द्वारा विगत प्रवास के दौरान किए गये महत्वपूर्ण घोषणाओं के वर्तमान वस्तुस्थिति पर समीक्षा की और इनके प्रभावी क्रियान्वयन व कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्य एजेंसियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए तथा प्रगति की नियमित रूप से जानकारी देने की बात कही।
श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिले में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिये। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाना है। पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड दिखाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना अंतर्गत कार्डधारी श्रमिक को ही मिलेगा भोजन, इस हेतु कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ लेने हेतु श्रमिक अपना पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप संचालक कृषि से खाद व बीज से के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और कृषक बंधुओं को सुलभता के साथ खाद व बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में फिर चलेगी मेमू और डेमू ट्रेनें ... डॉ. क्रांति खूंटे
कसडोल, छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़ी मेमू और डेमू ट्रेनों के संचालन की मांग अब पूरी हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्य डॉ. क्रांति खूंटे ने हमारे प्रतिनिधि को एक विशेष भेट में बताया है कि उक्त ट्रेनो के पुनः संचालन के लिए विगत माह आयोजित जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उठाया गया था,परिणामस्वरूप 15 जुलाई से रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ट्रेन, रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन सहित 13 लोकल ट्रेनें फिर से चलेंगी।
डा. क्रांति खूंटे ने विगत माह आयोजित रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि इन ट्रेनों के संचालन से आम यात्रियों की परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है और विगत कई वर्षों से बंद पर इन ट्रेनों के प्रारम्भ होने से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। इस बैठक में महाप्रबंधक ने इस समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना था, और उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस पर समुचित कार्यवाही कार्यवाही का आश्वासन दिया था,जो आज पूरी हो गई है
मांग पूरी होने पर रेल यात्री संघर्ष समिति, दैनिक रेल यात्री संघ, व्यापारी संघ और छत्तीसगढ़ के यात्रियों ने डा .क्रांति खूंटे के प्रति आभार जताया है।
डा. क्रांति खूंटे ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं वी. सोमन्ना और रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लम्बे समय से हो रही असुविधा अब दूर होगी।
चांपा और आसपास का क्षेत्र बना मवेशियों का कब्रगाह भू माफियाओं की अवैध राखड़ डंपिंग बनी मवेशियों के लिए जानलेवा
चांपा/
शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रसूखदारों की अवैध प्लाटिंग करने मंशा से डंपिंग राखड़ मवेशियों में फंस लगातार हो रही दर्दनाक मौतों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सिवनी चौक के पास पिछले 4 दिनों से कई मवेशी अवैध राखड़ डंप में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए गौ सेवकों की टीम दिन-रात जुटी हुई है। ये कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से की जा रही राखड़ डंपिंग के कारण अब तक दर्जनों मवेशियों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन आज भी आंखें मूंदे बैठा है।
गौ सेवकों ने खुद दर्ज किया आंकड़ा
गौ सेवकों का दावा है कि अब तक वे सैकड़ों मवेशियों को डंपिंग क्षेत्र से बाहर निकालकर उनकी जान बचा चुके हैं, लेकिन हर दिन कोई न कोई मवेशी नई जगह पर फंसा हुआ मिलता है और वह जीवन और मौत की जंग लड़ता रहता है।
आम नागरिकों के सेहत पर भी पड रहा बुरा असर
सिर्फ मवेशियों के लिए ही नहीं, यह राखड़ पटाई आम लोगों की सेहत के लिए भी खतरनाक बन चुकी है। बिना किसी अधिकृत अनुमति के, भू माफिया और प्लॉट मालिक मिलकर कई एकड़ ज़मीन पर खुलेआम राखड़ डंप कर रहे हैं। इससे मोटा मुनाफा तो उन्हें मिल रहा है, लेकिन इसकी कीमत जानवरों और आम जनता को चुकानी पड़ रही है।
जानबूझकर मौन है प्रशासन
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि प्रशासन को इस काले खेल की पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई शून्य है। यह चुप्पी क्या किसी मिलीभगत की ओर इशारा करती है? ये सवाल अब ज़ोर पकड़ने लगे हैं।
कोरबा रोड के पास दर्जनों एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल
कोरबा रोड चांपा सिवनी क्षेत्र में दर्जनों एकड़ ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी चल रही है। राखड़ डंपिंग के नाम पर वहां जमीन को समतल कर मुनाफे के लिए तैयार किया जा रहा है।गौ सेवक अब इस लापरवाही से आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
बड़ा सवाल: चुप क्यों है प्रशासन?
जहां एक ओर मवेशी मर रहे हैं, लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राखड़ और भू माफिया दिन-दहाड़े खेल खेल रहे हैं। अब जनता पूछ रही है — क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या मिलीभगत?
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अवैध राखड़ डंपिंग और अवैध प्लाटिंग पर दो टूक में कहा कि जल्द जाट कर बड़ी कार्यवाही करेंगे जिससे आने वाले समय में किसी तरह की जिला में अवैध कारोबार को बढ़ावा ना मिल सके
बलरामपुर में किसानों की समस्या डीएपी खाद की कमी से परेशान
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - बलरामपुर जिले में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान रोपाई का कार्य जोर पकड़ने के बावजूद समितियों में खाद की कमी है, जिससे किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
किसानों की मजबूरी
किसानों ने बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन लिया है और उन्हें अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए खाद और बीज की आवश्यकता है। लेकिन समितियों में खाद नहीं मिलने से वे निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। निजी दुकानों में 2000 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेचा जा रहा है, जो किसानों के लिए बहुत महंगा है।
कृषि विभाग की लापरवाही
जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कार्य है कि खाद और बीज की गुणवत्ता और सही कीमत पर किसानों को उपलब्ध कराए, लेकिन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
किसानों का दर्द
किसानों को न केवल खाद की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए बैंक से लोन भी लेना पड़ रहा है। अगर उत्पादन नहीं हुआ, तो वे बैंक का कर्ज कैसे चुकाएंगे? यह उनके लिए एक बड़ी समस्या है।
समाधान की अपेक्षा
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और विभाग कब तक किसानों की समस्याओं को सुनता है और उनके लिए कुछ उपाय करता है। किसानों को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगा और उन्हें खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।