नशे में धुत्त होकर कार्यालय पहुंचा कानूनगो कलेक्टर ने किया निलंबित
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ बलरामपुर
रामानुजगंज तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कानूनगो प्रवीण लकड़ा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय पहुंच गया. नशे की हालत में उसने घंटों तक अधिकारियों और सहकर्मियों के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा किया.
रामानुजगंज तहसील कार्यालय में शुक्रवार दोपहर तहसील का कानूनगो शराब के नशे में चूर होकर प्रवीण लकड़ा कार्यालय में आते ही असामान्य व्यवहार करने लगा. सहकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह लगातार तमाशा करता रहा. इस दौरान कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ और कर्मचारी भी असहज दिखाई दिए. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद सहकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया और घर पहुंचाया.
इस मामले में संज्ञान लेने के बाद कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो एवं नायब नाजिर प्रवीण लकड़ा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है.निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार लकड़ा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में प्रवीण लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।