चकरभट्ठा मे हरिकीर्तन कार्यक्रम मे शामिल हुये जनपद सदस्य।
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली ।
चकरभठ्ठा क्षेत्र के जनपद सदस्य नानेश साहू ने ग्राम चकरभठ्ठा में आयोजित हरिकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी ग्रामवासियों कों सम्बोधित करते हुये कहाँ कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा प्रत्येक गाँव में होना चाहिए, भगवान राम ने हमेशा मर्यादा और अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन किया
, जो हमें अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हरिकीर्तन प्रतियोगिता में प्रतिभागी मानस मंडली कों पुरस्कार वितरण कर आयोजक समिति सहित सभी गाँव के ग्रामवासियों कों सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिया।