पंडरिया ब्लाक के ग्राम पौनी में नवधा रामायण का सफल आयोजन सम्पन्न
बिहान छत्तीसगढ़ पवन तिवारी कबीरधाम
आप को बता दें कि हर वर्ष की भाती
ग्राम पौनी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।जिसके पाँचवे दिन हमारे पंडरिया के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पौनी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्राम पंचायत पौनी को सौगात दी,व लोगों से चर्चा भी की। जिसके लिए समस्त ग्राम वासी आभार व्यक्त करते हैं।आपको बता दे हमारे ग्राम के नवधा मंच में प्रतिदिन अलग -अलग विद्वान जनों का प्रवचन भी रखा गया
व विभिन्न स्थानों से पहुंचे हुए मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिवस में थाली सजाओ,हनुमान चालीसा व रामायण के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल व राशि से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच रोशनी रवि साहू,खेमसिंह,साहेबलाल, समलिया,भागवत चंद्राकर,तुलसी, अशोक,बसंत,सुरेश, राजेश,लक्ष्मण,गणेश राम,सुंदर ,बजरंग,दिलहरन,उमेश ,रोशन साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे,व सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ।