राज्य

जमीन बिक्री करने के नाम पर लाखो का धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा/

जमीन बिक्री के नाम पर लाखो रुपये का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर लाल खुंटे एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका श्रीमती लता के साथ सौदा कर लिया। आरोपियो ने शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000 रू लेकर जमीन रजिस्ट्री नही कराया। सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच किया जाने लगा।

महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने मे दर्ज करायी, जिसपर आरोपियों के विरूद्व 12 नवंबर 2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान आरोपी शंकर लाल खुंटे को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया। जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह का योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image