राज्य

राजनांदगांव के कॉटन सेंटर में लगी आग, 1 महिला घायल:

राजनांदगांव 

राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित कोठार पारा (वार्ड क्रमांक 48) में शनिवार शाम करीब 4 बजे श्री रामदेव कॉटन सेंटर में अचानक आग लग गई। दुकान और गोदाम से उठते धुएं और लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह दुकान महेन्द्र सुराना की बताई गई है। कॉटन सेंटर के भीतर रुई, कपड़े और गद्दे का सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद इन सामानों से काफी धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं ने भी आग पर काबू पाने में मदद की। युवाओं ने गोदाम से जले हुए कपड़े और रुई बाहर निकाली, ताकि आग बुझाने में मदद मिल सके

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी जांच की जाएगी। कॉटन सेंटर में हुए आर्थिक नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हुआ है। दमकल और पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image