आपराधिक गतिविधियों में शामिल आदतन बदमाशो का निकाला जाएगा अब से जुलूस शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दो आदतन बदमाशो का निकाला जुलूस
जांजगीर चांपा/
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत 01 जुलाई को दो आदतन बदमाशो के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे होने के दौरान एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे का मांग किया गया। उनके द्वारा पैसो के लिए इंकार करने पर बदमाशों ने अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर 255/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें खरौद निवासी स्वपनिल यादव उम्र 21 वर्ष जिसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश के तहत कार्यवाही प्रचलित है व खरौद निवासी अनुराग उर्फ लक्की यादव उम्र 24 वर्ष जो पूर्व से गुंडा सूची में शामिल है।
दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है तथा गुंडा सूची में शामिल करने की कार्यवाही गतिमान है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम खरौद में गिरफ्तार कर जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु सार्वजनिक जुलूस निकाला गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश जाए और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने। वही जिला पुलिस द्वारा आम जनता से अपील किया गया है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।