पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
जांजगीर चांपा।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी अंकित करते हुए सम्मानित किया है। उन्होंने पामगढ़ थाना के उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा को जून 2025 में पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार चलाये गये अभियान तलाश के तहत् सर्वाधिक गुम इंसानों की वस्तयाबी कर अपनी उत्तम योग्यता का परिचय दिया देने के लिए सम्मानित किया है। इसी तरह पामगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे को जून 2025 में नवीन कानून के तहत् इलेक्ट्रानिक साध्य संग्रहण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये ई साक्ष्य मोबाईल एप के माध्यम से सबसे अधिक विडियो बनाकर ई-साक्ष्य प्रस्तुत करने, शिवरीनारायण थाना के आरक्षक बृजेश धृतलहरे को जून 2025 में सीसीटीएनएस ऑन लाईन सीएएस में न्यायालय निर्णय फार्म आईआईएफ 6 की जिले में सर्वाधिक डाटा एंट्री करने, चांपा थाना के आरक्षक सुमंत कंवर एवं आरक्षक जय कुमार उरांव को क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुलमुला थाना क्षेत्र से 04 वर्षीय बालक के गुम होने की फोटो वाट्सअप में पुलिस ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आर.पी.एफ. थाना में जाकर गुम बालक के बिलासपुर में होने की जानकारी प्राप्त करने में अत्यंत ही सराहनीय करने, प्र.आर. देव रत्नाकर को रक्षित केन्द्र में आयोजित चिकित्सीय शिविर आयोजन के दौरान समुचित समन्वय स्थापित कर सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य करने व यातायात शाखा के आर. प्रशांत साहू को आई-रेड एवं सड़क सुरक्षा मितान कार्य के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित कर सराहनीय कार्य करने को लेकर सम्मान के साथ पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी अजाक जितेंद्र खूंटे एवं शीघ्र लेखक राजेंद्र श्रीवास्तव व अजाक थाना प्रभारी रंजीत कंवर उपस्थित रहे।