राज्य

कैट चांपा ने किया नगर के डाक्टर और सी ए का सम्मान

जांजगीर चांपा

,कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स की स्थानीय इकाई ने नगर में सेवारत डॉक्टर और चार्टड एकाउंटेंड का उनके निवास में जा कर सम्मान किया कैट के नगर अध्यक्ष राजन  गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सलाह और ध्यान रखने योग्य बाते हमें एक डाक्टर से ही प्राप्त होती है जिससे की हम स्वस्थ और निरोगी रह सकते है ठीक इसी तरह एक व्यापारी के  लिए उसके व्यापार को स्वस्थ और अच्छे संचालन के लिए एक चार्टड एकाउंटेंड की आवश्यकता होती ही हैं

जिसके पास वो जाकर समय समय पर सलाह ले सके,जिससे कि उसके व्यापार को वर्तमान युग की प्रतिस्पर्धा के दौर में उसके व्यापार को जोखिम से दूर रख सके,जिस तरह मानव जीवन के लिए डाक्टर की सलाह की आवश्यकता है ठीक उसी तरह अच्छे ओर सफल व्यापार संचालन के लिए सी ए की आवश्यकता होती है इसी परिपेक्ष में  कैट की नगर इकाई के सदस्यों ने डॉ जी. के. नायक, डॉ मनोहर गुलाबानी, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ रवि सराफ, डॉ वर्षा सराफ, सी. ए.मोहनीश चंदानी का उनके निवास में जाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया, पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव कैट के मनोज धामेचा, मनोज वीरानी, राम खुबवानी, सुदेश अहीर, पार्षद महेंद्र तिवारी, संतोष जब्बल  उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image