राज्य

कोरबा शिक्षा विभाग में भारी अनियमितता

कोरबा/

जिले में शिक्षा विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शिक्षा सचिव और कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए, कोरबा शिक्षा अधिकारी ने बीईओ के माध्यम से एक शिक्षक का अटैचमेंट कर दिया है। यह आदेश बिना कलेक्टर के अनुमोदन के जारी किया गया है।

मामला यह है कि जिला पंचायत सदस्य के पति कमल सिंह कवरं, जो एक शिक्षक हैं, का तबादला कुछ दिन पहले प्राथमिक शाला बरपानी में किया गया था। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया था कि जिले के अंतिम गांव बरपानी तक शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। लेकिन कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए, कोरबा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बिना कलेक्टर के अनुमोदन के कमल सिंह कवरं को बालक छात्रावास अधीक्षक कोरकोमा कर दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image