राज्य

राजभाषा विभाग स्वर्ण जयंती समारोह नई दिल्ली में सहभागी बनेंगे , डॉ श्रीधर गौरहा बिलासपुर ।

न्यूज़ जांजगीर-चांपा

 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले राजभाषा विभाग स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने अंचल के साहित्यकार, ज्योतिष और प्रकांड विद्वान डॉक्टर श्रीधर गौरहा जी बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए । यह समारोह दिनांक 26 जून , 2025 को भारत मण्डपम , नई दिल्ली में होने जा रहा हैं । भारतीय संस्कृति और भाषा के महत्व को दर्शाने वाले इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में देशभर के आमंत्रित विद्वान शामिल राष्ट्रीय स्तर होने जा रहा हैं ।

 शशिभूषण सोनी ने बताया कि डॉ श्रीधर गौरहा जी का इस समारोह में शामिल होना एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हैं और उन्हें इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वाले व्यक्तियों का समर्थन और सम्मान को प्रदर्शित करता हैं । उन्होंने बताया कि डां गौरहा जी राजभाषा विभाग स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित होने प्रातःकाल 09:15 की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होकर  तय समय पर पहुंचे  हैं । डॉ गौरहा को इस महत्वपूर्ण अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में मुख्यतः डॉ रविन्द्र द्विवेदी, शशिभूषण सोनी, पंडित रामगोपाल गौरहा, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा राजेश कुमार अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य हरिहर प्रसाद तिवारी, डॉ दीनदयाल साहू ,पवन कुमार अग्रवाल तथा कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा शामिल हैं ।

Leave Your Comment

Click to reload image