राज्य

युक्तिकरण से प्रभावित शिक्षकों ने प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान की मांग।

जांजगीर-चांपा।

जिले में युक्तिकरण (Rationalization) प्रक्रिया से प्रभावित शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।शिक्षकों ने बताया कि युक्तिकरण के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक स्थिति प्रभावित हो रही है

, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।प्रभारी मंत्री चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव को त्वरित और उचित निराकरण के निर्देश दिए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े को भी अवगत कराई और उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।शिक्षकों ने आशा जताई कि शासन स्तर पर इस विषय पर शीघ्र समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image