राज्य

छत्तीसगढ श्रमिक पंजीयन निःशुल्क कैम्प ................... जांजगीर-चांपा, नगर पालिका परिषद जाजगीर नैला के स्लम क्षेत्र वार्ड क्र 02 दर्रीपारा नैला मे नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक संगठन नैला एंव सामुदायिक स्वास्थ्य एंव विकास परियोजना चाम्पा संयुक्त में दिनांक 21 जून 2025 को नि : शुल्क छतीसगढ़ श्रमिक पंजीयन शिविर एवं छतीसगढ़ शासन के योजनाओं से जोड़ा गया।

वार्ड पार्षद श्रीमती दिलेश्वरी रवि सूर्यवंशी को  संगठन द्वारा कैम्प लगने की अनुमति एव सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया था वार्ड क्र 02 मे . लेकिन तलाब के पास का भवन  वार्ड निवासी के द्वारा कब्जा होने के कारण भवन उपलब्ध नहीं हो सका जिस कारण वार्ड निवासियों को धूप और बारिस का सामना करना पड़ा है मगर वार्ड पार्षद द्वारा स्थान  उपलब्ध कराया गया ।पार्षद के द्वारा कहा गया कि नगर पालिका मे सूचना दे दिया गया है और नगर पालिका अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है और जल्द से जल्द कब्जा वाला भवन खाली करा लिया जाएगा .


    जिसमे नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक संगठन नैला के अध्यक्ष शारदा प्रसाद लदेर ने बताया कि मौसम खराब होने के बाद भी कैम्प मे उपस्थित श्रमिक की संख्या - 92 पूर्व पंजीयन संख्या -..... नया पंजीयन संख्या - 42 नवीनीकरण - 10  लोगों का हो पाया 40 लोगों का असुविधा के कारण नही हो सका जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी अजय और शैलेश सर के द्वारा पंजीयन किया गया नगर पालिका परिषद जाजगीर नैला के अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढेवाल भी उपस्थित थी   वार्ड पार्षद श्रीमती दिलेश्वरी रवि सूर्यवंशी,रोहित स्वामी पोजेक्ट आफिसर एव उनके टीम प्रदीप राठौर, सुषमा परमहंस,  सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना चाम्पा संगठन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद लदेर, सुनीता टंडन, नंदकुमार, अंकिता कुमारी शर्मा, राम कृष्णा कुर्रे, शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका रहा एव भारी संख्या में वार्ड वासियों उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image