उपलब्धियां हासिल ! युवराज सिंह कंवर ने स्नातक स्तर की परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त की, बधाईयां ।
जांजगीर-चांपा।
प्रयास गौ सेवा संस्थान चांपा के गौ सेवक युवराज सिंह कंवर ने स्नातक स्तर की परीक्षा अच्छे अंकों से प्राप्त कर चांपा नगर को गौरवान्वित किया हैं । गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य के लिए उनकी निरंतरता और समर्पण भाव प्रशंसनीय हैं । साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि गौ माता की सेवा करना प्रशंसनीय कार्य हैं और युवराज सिंह कंवर जैसे लोग इस कार्य को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद हैं कि गौ माता की सेवा में अपना योगदान निरंतर जारी रखेंगे । वरिष्ठ बीमा अभिकर्ता नारायण प्रसाद स्वर्णकार,पवन कुमार यादव, प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, मार्गदर्शक डॉ रविन्द्र द्विवेदी, नपाध्यक्ष चांपा प्रदीप कुमार नामदेव सहित गौ सेवा संस्थान के सदस्यों ने युवराज के कार्य और भी सफल बनाने के लिए उत्प्रेरित किया ।