थवाईत तंबोली महिला समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समाज के अलावा अन्यान्य समाज की महिलाएं भी हुई शामिल ।
चांपा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थवाईत तंबोली महिला समिति चांपा द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया गया । इस आयोजन में थवाईत तंबोली महिला समिति के सदस्यों के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी शामिल हुई । समिति की पदाधिकारी एवं शिक्षिका श्रीमती ममता थवाईत और श्रीमती उत्तरा थवाईत के संचालन मे हुए इस योग कार्यक्रम मे समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अनुलोम-विलोम, कपाल भारती भ्रामरी , वृक्षासन , ताड़ासन सूर्य-नमस्कार आदि विभिन्न आसनों के साथ प्रणायाम किया ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन में सीमा थवाईत,किरण थवाईत, कविता थवाईत, नमिता थवाईत,रीता थवाईत, भगवती थवाईत, ऋचा थवाईत, ममता थवाईत,उत्तरा थवाईत,चंचला थवाईत, आरती थवाईत, स्वाति थवाईत,मधु थवाईत, गीता थवाईत, के साथ ही श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती सुभद्रा दुबे , श्रीमती अन्नु सोनी आदि ने अपनी सहभागिता निभाई । योगाभ्यास कार्यक्रम समापन पश्चात् उपस्थित लोगों को श्रीमती उत्तरा थवाईत के सौजन्य से स्वल्पाहार कराया गया ।