विश्व योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में आयोजित होगा वृहद कार्यक्रम ।
न्यूज़ जांजगीर-चांपा ।
विश्व योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चांपा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में किया जा रहा हैं , जिसमें जांजगीर-चांपा जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अकलतरा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी ने दैनिक समाचार-पत्रों से सम्बद्ध शशिभूषण सोनी को बताया कि इस कार्यक्रम में
भाजपा के हैं राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारिओं के अलावा कार्यक्रम के संयोजक पिताम्बर अग्रवाल , सह संयोजक, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जन-प्रतिनिधि, मोर्चा व प्रकोष्ठ एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम का स्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा दिनांक 21 जून 2025, शनिवार सुबह 06:00 बजें से 7:30 बजें तक रखा गया हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग का महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना हैं साथ ही साथ लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के महत्व के बारे में जागरूक करना हैं । कार्यक्रम के संयोजक पीताम्बर अग्रवाल, सह-संयोजक शिशुपाल सिंह और गिरीश मोदी,योग कार्यक्रम में नरेन्द्र ताम्रकार, लक्ष्मी पटेल और सुभाष शर्मा बनाए गए हैं । इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाकर और इसके महत्व के बारे में जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं । साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि 21 जून, 2025 को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व और इसके लाभों के बारे मे में जागरूकता फैलाना हैं। वास्तव में योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास हैं जो कि शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता हैं।योग के लाभ इस तरह से हैं,-
शारीरिक स्वास्थ्य- योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता हैं, जैसे कि लचीलापन, ताकत और संतुलन में सुधार करना।
मानसिक स्वास्थ्य- योग मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता हैं -जैसे कि तनाव और चिंता को कम करना और मन की शांति को बढ़ावा देना हैं ।
आत्मिक स्वास्थ्य - योग आत्मिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता हैं। जैसे कि आत्म-जागरूकता और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देना हैं ।
योगाभ्यास कार्यक्रम प्रातः काल - पिताम्बर अग्रवाल - इस संबंध में आयोजक पिताम्बर अग्रवाल ने 21 जून, 2025 को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने लोगों को आमंत्रित किया है । उन्होंने योगाभ्यास कर योग के बारे में लाभान्वित होने की अपील किया हैं और अपने जीवन में इसका लाभ उठाने का निवेदन किया हैं ।