राज्य

दो दशकों से नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुबोध बेनर्जी लगा रहे, नियमित नि:शुल्क योग क्लास शहर के दर्जनों लोग नियमित योग क्लास में ले रहे भाग,प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को योग के प्रति करते हैं जागरूक हरिद्वार जाकर बाबा रामदेव के सानिध्य में योग शिक्षा ले चुके हैं श्री बेनर्जी

नारायणपुर ब्यूरो:-

आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है नारायणपुर में अनेक ऐसे योगसाधक  है जो प्रतिदिन योग के प्रति लोग को जागरूक कर रहे हैं आपको बता दें नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई सुबोध बेनर्जी  लगभग दो दशकों से जिला मुख्यालय के कुमारपारा में स्थित पहाड़ी मंदिर में नियमित व नि:शुल्क योगा क्लास का संचालन कर रहे हैं  जहां नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, शासकीय कर्मचारी समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं,

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिदिन करते है अपील
 आमजन को योग एवं प्राणायाम से जोड़ने व योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए सुबोध बेनर्जी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिदिन अपील करते नजर आते हैं

 बाबा रामदेव के सानिध्य में प्राप्त कर चुके हैं योग शिक्षा
 श्री सुबोध बेनर्जी ने हरिद्वार जाकर लगभग 15 दिनों तक स्वामी रामदेव जी के सानिध्य में रहकर योग शिक्षा प्राप्त किया है, योग शिक्षा के दौरान ही उन्होंने स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए योग को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया.

 मंत्री केदार ने की प्रशंसा 
 नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सुबोध बेनर्जी द्वारा लगभग दो दशकों से जिस तरह निस्वार्थ निशुल्क योग क्लास का संचालन किया जा रहा है इसपर मंत्री केदार कश्यप ने भी उनकी प्रशंसा की एवं उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई दी 

 स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी-श्री बेनर्जी
 योगाचार्य सुबोध बेनर्जी बताते हैं स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बहुत आवश्यक है. योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और इसे स्वस्थ रखने में मदद करता है. योग के इसी महत्त्व को समझाने के लिए देश और दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है,दरअसल योग सदियों से ही भारतीय संस्कृति का खास हिस्सा रहा है और इसको आरोग्य का प्रभावी साधन माना गया है. भारत की पहल पर योग की ताकत को समझते हुए दुनिया भर में योग को महत्व दिया जाता है. इसी के चलते संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया, श्री बेनर्जी तथा प्रतिदिन योग करने वाले शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई 
एवं अन्य अपील करते हुए बताते हैं कि सिर्फ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही नहीं,बल्कि प्रतिदिन पहाड़ी मंदिर में निशुल्क नियमित योग क्लास में आकर प्रणायाम एवं योग कर स्वास्थ्य लाभ ले एवं लोगों को जागरूक करें।

Leave Your Comment

Click to reload image