राज्य

सरगुजा संभाग में तेज बारिश, मैनपाट बादलों से ढका:कुसमी में 200 मिमी बरसा पानी, सूरजपुर-कोरिया समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून ने कवर कर लिया है। सरगुजा संभाग में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण यहां नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं मैनपाट पूरी तरह बादलों से ढक गया है। इससे मौसम सुहाना हो गया है।

इससे पहले मौसम विभाग ने तीन जिलों सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरिया, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राज्य में पिछले छह दिनों में 22.69 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा था। इसके बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बारिश का दौर जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image