राज्य

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चांपा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

जांजगीर चांपा। नगरपालिका चांपा क्षेत्र के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चांपा में  शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। 
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि पढ़ाई का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षा से ही किसी व्यक्ति की दिशा और दशा में सुधार आ सकता है इसलिए सभी अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ साथ नगर, प्रदेश और देश का गौरवान्वित करें।

 
कार्यक्रम में छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, पेन सहित प्रमाण पत्र का वितरण अतिथियों के हाथों से किया गया।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, मीरा मिहिर पत्की, पार्षद भगवती संतोष देवांगन, सुनयना बरेठ, बबली पटेल, शाला विकास समिति के सदस्यगण, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image