राज्य

प्रेस क्लब चांपा ने अध्यक्ष की उपस्थिति में संचिता सोनी का अभिनंदन करते हुए पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया । संचिता सोनी की इस उपलब्धि से अन्यान्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी - डॉक्टर कुलवंत सिंह सलूजा

न्यूज़ जांजगीर-चांपा

सदर बाजार चांपा स्थित नगर की प्रतिष्ठित फर्म जे के ज्वेलर्स के संचालक सूर्य प्रकाश सोनी एवं उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमति मंजू सोनी की सुपुत्री सुश्री संचिता सोनी ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं । उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार सहित नगर में हर्ष व्याप्त हैं । शनिवार दिनांक 14 जून 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( नीट) का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा की मेघावीछात्रा  सुश्री संचिता सोनी ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं और आल इंडिया 8500 वां रैंक हासिल की हैं । गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी जांजगीर की छात्रा संचिता सोनी ने नीट परीक्षा की तैयारियां ऐलेन कोचिंग सेंटर रायपुर से की हैं ।

प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, डॉ जतिंदर पाल सिंह तथा विशेष प्रतिनिधि शशिभूषण सोनी ने सदर बाजार चांपा स्थित जे के ज्वेलर्स पहुंचकर संचिता सोनी का अभिनंदन करते हुए पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि संचिता सोनी की इस उपलब्धि से अन्यान्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे । स्वर्णकार समाज चांपा के मीडिया प्रभारी तथा प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव शशिभूषण सोनी ने बताया कि मेघावी छात्रा संचिता सोनी ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और अब नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम हैं ।

Leave Your Comment

Click to reload image