तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों को दिया गया नोटिस
चांपा।
तहसीलदार के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया है। नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक मिले नोटिस से व्यापारियों में अजमंजस की स्थिति बन गई थी तो वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा तुरंत जप्ती की कार्यवाही ना करते हुए अभी समझाइश देते हुए तत्काल नोटिस जारी किया गया।
नगर में कुछ दिनों पहले हुए चांपा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान नगर में लोगो के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की मांग उठी थी। जिसपर स्थानीय प्रशासन द्वार मामले को प्रमुखता से अपने सख्त तेवर लेकर अधिकारी आज मार्केट में उतरे और व्यापारिक दृष्टिकोण से लोगो की समस्या पर ध्यान देते हुए अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते नजर आए और सभी को नोटिस जारी कर अपना अपना अतिक्रमण हटा लेने की बात कही गई है।
नगर के सबसे ज्यादा व्यस्तम प्रमुख मार्ग बैरियल चौक से लेकर बरपाली चौक तक से व्यापारियों द्वारा जिसने भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया है उन सभी को अपने अतिक्रमण को हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा जाप्ता की कार्यवाही की जाएगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी उन लोगों की होगी ऐसा समझाइश तहसीलदार प्रशांत पटेल के साथ नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर,पालिका के कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर ,पालिका आर आई चैतराम डिंडोर ने दो तो वही आदेशों का पालन करने की समझाइश थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने दी वही आज इस पहल में नगर पालिका का पूरा अमला जुटा हुआ था।
व्यापारी शासन के योजना का ले लाभ
चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल ने बताया कि शासन द्वारा लोगो के व्यापार में सुविधा प्रदान करने के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है उसी तारतम्य में नगर पालिका के समीप पौनी पसारी योजना के तहत व्यापार संचालन के लिए हाट बाजार की व्यवस्था की गई है जहां कोई फुटकर व्यापारी अपने सामग्री को लाकर वहां अपना व्यापार संचालित कर सकता है जिससे उसे अपने व्यापार को करने में सुविधा मिलेगी। इस के तहत बैरियल चौक के पास लगने वाले फल, सब्जी और मीट मार्केट के व्यापारियों को समझाया गया है कि अगर आप अपने व्यापार करने अतिक्रमण को हटा लीजिए और शासन द्वारा निर्धारित पौनी पसारी की जगह पर अपनी दुकान संचालित करनी होगी। वही कुछ रोड किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियों को कल से पौनी पसारी में अपनी दुकान लगाकर संचालन की बात कही अगर ऐसा हो जाएगा तो अपने आप में एक नई पहल सिद्ध होगी। नगर के प्रवेश द्वारा पर ही जाम लगा देखने को मिल जाता है। जहां दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा ही बनी रहती है। इसके पीछे की वजह एक मात्रा दुकानों के बाहर के अतिक्रमण होने के बाद से समान लेने आए ग्राहकों द्वारा गाड़ी खड़े करने के बाद ही ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं लायंस चौक से बरपाली चौक और उससे आगे शासन द्वारा निर्मित सभी फुटपाथ पर किसी ना किसी के द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है।