राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत का कृष्ण कृपा आवास पर आगमन
न्यूज़ जांजगीर-चांपा
महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज की भगवान शिवरीनारायण की सच्ची भक्ति ने उन्हें एक महान संत बनाया है
महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज का दिनांक 14जून 2025 को जांजगीर-चांपा जिले के एक-दिवसीय प्रवास पर रहे, जिसमें उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े हुए,साहित्यकार तथा परशुराम मार्ग स्थित सोनी कालोनी में रहने वाले शशिभूषण सोनी के कृष्ण कृपा आवास पर आगमन हुआ।
भारतवर्ष की भूमि संत-महात्माओं, ऋषियों, तपस्वियों, मनस्वियों और देवी-देवताओं की भूमि रही हैं । यह सौभाग्य हैं कि मनुष्य को उसके जीवन का समय-समय पर बोध करानी वाली और ज्ञान का ज्योत जगाने वाली निर्मल मन और ह्दय में अगाध श्रद्धा रखने वाले की कृपा अवश्य प्राप्त हो जाती हैं ।संत-महात्मा ईश्वर के स्वरुप होते हैं । ऐसे देवतुल्य पुरुष को प्रेम और आग्रह विनय से ही पाया जा सकता हैं, क्योंकि ईश्वर के समय चलते-फिरते ये संत स्वयं प्रेमरुप हैं । भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने प्रेम के कारण ही शबरी के जूठे बेर खाए तो भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के मेवा-मिष्ठान आदि छप्पन प्रकार के भोगों को ठुकराकर विदुर के घर शाक और केले के छिलके तक खाएं । शशिभूषण सोनी ने बताया क महामंडलेश्वर स्वामी रामसुंदर दास जी महंत
एक ऐसे प्रखर संत हैं जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक ज्ञान और सच्ची भक्ति से लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। उनकी निश्छलता, निष्कपटता और पवित्रता व भगवान शिवरीनारायण की सच्ची भक्ति के कारण केवल जांजगीर-चांपा जिले ही नहीं बल्कि भारतवर्ष के कोने-कोने में लोग उन्हें मानने लगे हैं । ऐसे दिव्य गुरु को श्रद्धालु भक्त अपने मन की आंखों से पल-पल दर्शन-पूजन कर निहाल होते रहते हैं, आनंदित होते रहते हैं। यानी कि श्रद्धालु भक्तों को हर वस्तु में, हर व्यक्ति में, हर प्राणी में उसके आराध्य के दर्शन होने लगते हैं ।
महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महाराज की विशेषताएं ।

आध्यात्मिक ज्ञान- महामंडलेश्वर जी महाराज का आध्यात्मिक ज्ञान बहुत ही गहरा हैं और वह लोगों को सन्मार्ग पथ पर हमेशा चलने की शिक्षा देते रहते हैं ।
निश्छलता और निष्कपटता
उनकी निभावने की क्षमता अद्वितीय हैं और वह लोगों को अपने आचरण से प्रेरित करते रहते हैं।
भगवान शिवरीनारायण की सच्ची भक्ति
महामंडलेश्वर जी महाराज की भगवान शिवरीनारायण की सच्ची भक्ति ने उन्हें एक महान संत-महात्मा बनाया हैं।
महामंडलेश्वर जी महाराज का प्रभाव ।
लोगों के दिलों में जगह- महामंडलेश्वर डॉ रामसुंदर जी महाराज ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं और वह उनके लिए एक आदर्श हैं।
आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार-प्रचार- वह अपने आध्यात्मिक ज्ञान को लोगों के साथ बांटते हैं और उन्हें सन्मार्ग पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं ।
डॉ रामसुंदर दास जैसे संत-महात्मा का कृष्ण कृपा आवास पर आगमन और आशीर्वाद से हम सभी लाभान्वित होंगे और हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा - कुलवंत सिंह सलूजा।
प्रेस क्लब चांपा के उर्जावान अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज जैसे महान संत-, स्वर्गीय रामचरण सोनी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि, चरण पादुका पूजन और उनके आशीर्वाद से हम सभी को लाभ होता हैं और हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, वे हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहे यही ईश्वर से प्रार्थना हैं ।