राज्य

नीट परीक्षा में संचिता सोनी ने पहले प्रयास में मुश्किल परीक्षा को आसान बनाई ,दी जा रही हैं बधाईयां

जांजगीर-चांपा

* सूर्य प्रकाश सोनी और श्रीमति मंजू सोनी की सुपुत्री संचिता ने अपने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल की ।*

10 और 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और अब नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इन्होंने अपने सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं ।

 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( नीट ) का परीक्षा परिणाम दिनांक 14 जून, 2025  शनिवार को घोषित हुआ । इसमें सदर बाजारनिवासी  सूर्य प्रकाश और श्रीमति मंजू सोनी की बेटी संचिता सोनी ने अपना परचम लहराया हैं । बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में फादर्स-डे पर अपने मम्मी-पापा और घर-परिवार को शानदार उपहार भी दिया हैं ।
कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के थोक सराफा व्यापारी नारायण सोनी - श्रीमति गोदावरी सोनी की पौत्री व सूर्या - मंजू सोनी की मेघावी सुपुत्री संचिता ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की हैं । 
संचिता सोनी को आल इंडिया 8500 वां रैंक हासिल हैं । संचिता ने वर्ष 2022-2023 में 10 वीं की परीक्षा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी जांजगीर से 96:00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जांजगीर-चांपा सिटी टापर्स बनी । वहीं 12 वीं की परीक्षा इसी स्कूल से वर्ष 2024-2025 में 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुई ।


संचिता सोनी की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि उसने नीट परीक्षा की पूरी तैयारियां अपने सुरेश सोनी चाचा-चाची के घर पर रहकर ऐलेन कोचिंग सेंटर रायपुर से की और जांजगीर-चांपा जिला ही नहीं बल्कि स्वर्णकार समाज का नाम रौशन की हैं ।

आज ऐलेन कोचिंग सेंटर रायपुर ने संचिता सोनी को सम्मानित की ।

ऐलेन कोचिंग सेंटर रायपुर ने अपनी श्रेष्ठ छात्रा सुश्री संचिता सोनी को रायपुर बुलाकर आयोजित समारोह में सम्मानित किया हैं। ऐलेन कोचिंग सेंटर का यह प्रयास छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने का एक अच्छा उदाहरण हैं ।  संचिता सोनी की सफलता और ऐलेन कोचिंग सेंटर द्वारा उन्हें सम्मानित करना दोनों ही प्रेरणादायक हैं और अन्यान्य छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

छोटे-से शहर में रहकर उपलब्धि हासिल करना गौरव की बात ।


संचिता सोनी ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार, समाज और शहर का नाम रौशन की हैं । छोटे-से शहर चांपा में रहकर प्रथम प्रयास में नीट जैसी कठिन परीक्षा को पास करना संचिता की प्रतिभा को दर्शाता हैं । संचिता की इस उपलब्धि पर प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा अध्यक्ष रामव्लभ सोनी और सचिव शशिभूषण सोनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । स्थानीय सर्राफा व्यापारी संघ चांपा के अध्यक्ष नारायण प्रसाद सोनार और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति गोदावरी सोनी की पौत्री संचिता सोनी की सफलता पर केद्रीय स्वर्णकार समाज, स्वर्णकर समाज सर्किल , प्रेस क्लब चांपा चांपा सहित अन्यान्य लोगों ने संचिता को बधाई   ।  संचिता की इस सफलता से ना केवल उनके सपरिवार  गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर ही नहीं बल्कि पूरे स्वर्णकर समाज के लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं । बिटिया की इस उपलब्धि से यह साबित होता हैं कि अगर शिक्षा की नीव शुरू से ही मजबूत हैं तो कोई भी प्रतिभागी के रास्ते में कोई रुकावट नहीं आती हैं । इसका ताज़ा उदाहरण नीट परीक्षा परिणाम से जारी । इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और लड़कियों की मेहनत ने एक नया इतिहास रच दिया । इस वर्ष की सबसे बड़ी एंट्रेंस एग्जाम में महेश कुमार ने 720 /720 ,वही लड़कियों में अविका अग्रवाल टापर्स बनी हुई हैं। पिता सराफा व्यापारी और माता श्रीमती मंजू सोनी की बेटी  ने अपने पहले प्रयास में नीट परीक्षा में 720 में से 560 अंक प्राप्त कर  8500 रैंक सफलता हासिल की हैं ।  गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी ,जांजगीर की छात्रा हैं और उसकी इस सफलता से स्वर्णकर समाज सर्किल चांपा गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं । संचिता की इस उपलब्धि पर प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव और स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने उसे बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।

संचिता की सफलता:

नीट परीक्षा में सफलता: संचिता सोनी ने पहले प्रयास में नीट परीक्षा-2025 में560 / 720 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की हैं।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल,  बनारी जांजगीर की छात्रा- 

संचिता गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल,  बनारी जांजगीर में अध्ययनरत 12, की छात्रा हैं और इन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल की हैं।

सफ़लता का श्रेय -

संचिता सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय ऐलन कोचिंग सेंटर रायपुर और
 मम्मी-पापा श्रीमति मंजू-सूर्या सोनी, नारायण - श्रीमति गोदावरी सोनी दादा-दादी और कृष्ण गोपाल -नवधा सोनी नाना-नानी को दी हैं।

स्वर्णकर समाज सर्किल चांपा- संचिता की सफलता से स्वर्णकर समाज सर्किल चांपा भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं।

बधाई और शुभकामनाएं।

शशिभूषण सोनी- प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति चांपा के सचिव और स्वर्णकार समाज के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने संचिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उज्जवल भविष्य की कामना- प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष  कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा शशिभूषण सोनी ने संचिता के लिए उज्जवल भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । डॉ कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि संचिता सोनी बिटिया की इस सफलता से न केवल उसके परिवार बल्कि प्रेस क्लब परिवार, स्वर्णकर समाज को गर्व महसूस हो रहा हैं, उसकी इस उपलब्धि से यह साबित होता हैं कि अगर शिक्षा की नींव मजबूत हो तो कोई भी माध्यम चाहे वह अंग्रेजी हो या हिंदी सफलता के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती

Leave Your Comment

Click to reload image